हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बिष्णुगढ़ निवासी शेखर सुमन के आवास पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को कलम डायरी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर नाजिर के पद पर पदमा प्रखंड में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता शेखर सुमन ने कहा कि 30 मई 1826 ई0 में पहली हिंदी सप्ताहिक समाचार पत्र उदंत मार्तंड कोलकाता से पंडित जुगल किशोर शुक्ला के संपादन में प्रारंभ हुआ था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के किसी भी गांव मोहल्ले में कोरोना काल के दौरान कोविड-19 या अन्य किसी भी कारण से हुए मौत पर उनके बेसहारा विधवा अनाथ बच्चों को समाजसेवी सोबरन भगत अपने निजी मद से ₹3000 प्रति माह की आर्थिक मदद करेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हजारीबाग जिले में कोरोना से 01 व्यक्ती की मौत हो गई वहीं 137 लोग कोरोना को मात देकर घर को लौटे गुरूवार को हजारीबाग में लगातार राहत की खबर सुनने को मिली है। क्योंकि जिले में संक्रमितों का आंकड़ा दिनों दिन कम होता जा रहा है जो एक तरह से राहत देने वाली खबर है बता दें कि गुरूवार को सैंपल जांच रिपोर्ट में 40 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए वहीं 137 लोग स्वस्थ होकर अपने अपने घरों को लौट चुके हैं। फिलहाल 586 लोग अभी इलाज रत है।

  हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में सरकार के द्वारा दिए गए गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए भारत के प्रथम पूर्व प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57 वीं पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू देश की करोड़ो जनता के हृदय सम्राट थे । भारत के प्रथम पूर्व प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ऐशोआराम की जिन्दगी न अपनाते हुए स्वाधीनता के लिए गांधीजी के साथ जूझना स्वीकार किया ।  कांग्रेस का अध्यक्ष पद अपने पिता के बाद स्वयं स्वीकार कर पूर्ण स्वराज्य की शपथ ली और स्वाधीन देश के प्रथम प्रधान मंत्री बनने के बाद देश को विश्व की चोटी के राष्ट्रों के मध्य ले जाकर प्रतिष्ठित किया । देश के चहुंमुखी विकास के लिए वे प्रयत्नशील रहे । विश्वशांति के लिए भी अद्वितीय कार्य कर नाम कमाया । नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था । वे 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किए गए थे ।  मौके पर नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गोप, जिला महामंत्री जावेद मल्लिक, महामंत्री विजय कुमार सिंह, मो. काशिफ, मिडिमिडिया प्रभारी निसार खान के अतिरिक्त कई लोग उपस्थित थे।                            

विष्णुगढ़ पुलिस प्रशासन मंगलवार तीन जगह बैरियर लगाकर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर नकल कसते हुए 31500 रु0 जुर्माना वसूला गया।

NH 2 बगोदर हरिहर धाम के आसपास चल रहे सिक्स लाइन रोड निर्माण में लगे लोहे का बना सेटरिंग प्लेट चैनल पाइप 12 एमएम का छड़ 25 एमएम का 6 पीस रड़ 32 एमएम का 5 छड एवं स्क्रैप छड़ समेत अन्य सड़क पुल निर्माण में लगने वाले अन्य सामान की चोरी बीते रात हो गया ।इस मामले को लेकर दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक आलोक कुमार श्रीवास्तव के आवेदन पर विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 91/2021 के भारतीय दंड अधिनियम की धारा 379/34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

कोविड-19 के बढ़ते चेन को तोड़ने के उद्देश्य से विष्णुगढ़ पुलिस प्रशासन ने तीन जगहों पर बैरियर लगाकर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसा जा रहा है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को एनसीसी प्रशिक्षण को सामान्य इलेक्टिव क्रेडिट कोर्स के रूप में शामिल करने की सलाह दी है। इसके तहत एनसीसी को इलेक्टिव विषय के रूप में चयन करने वाले छात्र शैक्षिक रूप से क्रेडिट अर्जित कर सकते हैं। युजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने अपने गत 15 अप्रैल ,2021 के जारी पत्र में कहा है कि महानिदेशालय एनसीसी से गत 16 मार्च,2021 को एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें एनसीसी को भारतीय विश्वविद्यालयों में एक इलेक्टिव विषय के रूप में शामिल करने का विस्तृत प्रस्ताव है। प्रस्ताव में एनसीसी की राज्य निदेशालय की सूची भी शामिल है। गौरतलब हो कि इस संबंध में 'नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति,2020 में एनसीसी की भूमिका' विषयक एक वेबिनार का आयोजन गत 11 अक्टूबर, 2020 को हजारीबाग ग्रुप मुख्यालय के तत्वावधान में किया गया था,

  प्रदेश संयोजक  जैविक कृषि प्रकोष्ठ ,किसान मोर्चा, भाजपा, झारखंड प्रदेश सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ,युवा मोर्चा अनूप भाई वर्मा के द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड-19 का पहला डोज हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र में जाकर पूरे परिवार लगवाया और कहा की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के प्रयास से पूरे भारत में  कोवीड 19 वैक्सीन का पहला डोज 18 से अधिक उम्र के  लोगों के लिए तेजी से लगाया जा रहा है जो पूरी तरह से सुरक्षित है प्रधानमंत्री का कार्य बहुत ही सराहनीय है और उन्होंने कहा कि जो लोग ऑनलाइन वैक्सीन लगवाने के लिए  तारीख और समय बुक करते हैं और वैक्सीन लगवाने नहीं आते हैं यह जिससे सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा लोगों को वैक्सीन लगवाने में दिक्कत हो रहे हैं वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग के बाद वैक्सीन जरूर लगवाएं और उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का गलत अफवाह  पर ध्यान ना दें भारत में वैक्सीन सुरक्षित और कारगर  है इसलिए वैक्सीन 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को महिला पुरुष  जरूर लगवाएं। वैक्सीन लगाने से ही कोरोना मुक्त भारत होगा और इस महामारी से बच सकते हैं।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

हजारीबाग जिला में 18 प्लस के लाभार्थियों के लिए विभिन्न  वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गये हैं। जहां रजिस्ट्रेशन के बाद SLOT बुक करा चुके लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार प्रत्येक दिन स्लॉट होगा पब्लिश 18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए हजारीबाग के लोग ऑनलाइन SLOT बुक कर सकते हैं। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार प्रत्येक दिन स्लॉट पब्लिश किया जायेगा। जिसमें ज़िला के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों के लिए स्लाॅट बुक किया जा सकता है। लाभार्थी अपनी सुविधानुसार टीकाकरण केंद्र और टाइम स्लॉट का चयन कर सकते हैैं। रजिस्ट्रेशन के बाद बुक होगा स्लॉट 18 प्लस टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद ही SLOT बुक होगा। गूगल प्ले स्टोर से CoWIN ऐप डाउनलोड कर या http://selfregistration.cowin.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन कर SLOT बुक किया जा सकता है। स्लाॅट बुक करने के बाद केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचकर वैक्सीन लिया जा सकता है। जिस टीकाकरण केंद्र में स्लॉट बुक किया गया है वही वैक्सीनेशन की सुविधा होगी अन्य केंद्र में नहीं।