विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को एनसीसी प्रशिक्षण को सामान्य इलेक्टिव क्रेडिट कोर्स के रूप में शामिल करने की सलाह दी है। इसके तहत एनसीसी को इलेक्टिव विषय के रूप में चयन करने वाले छात्र शैक्षिक रूप से क्रेडिट अर्जित कर सकते हैं। युजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने अपने गत 15 अप्रैल ,2021 के जारी पत्र में कहा है कि महानिदेशालय एनसीसी से गत 16 मार्च,2021 को एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें एनसीसी को भारतीय विश्वविद्यालयों में एक इलेक्टिव विषय के रूप में शामिल करने का विस्तृत प्रस्ताव है। प्रस्ताव में एनसीसी की राज्य निदेशालय की सूची भी शामिल है। गौरतलब हो कि इस संबंध में 'नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति,2020 में एनसीसी की भूमिका' विषयक एक वेबिनार का आयोजन गत 11 अक्टूबर, 2020 को हजारीबाग ग्रुप मुख्यालय के तत्वावधान में किया गया था,