हजारीबाग जिला में 18 प्लस के लाभार्थियों के लिए विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गये हैं। जहां रजिस्ट्रेशन के बाद SLOT बुक करा चुके लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार प्रत्येक दिन स्लॉट होगा पब्लिश 18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए हजारीबाग के लोग ऑनलाइन SLOT बुक कर सकते हैं। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार प्रत्येक दिन स्लॉट पब्लिश किया जायेगा। जिसमें ज़िला के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों के लिए स्लाॅट बुक किया जा सकता है। लाभार्थी अपनी सुविधानुसार टीकाकरण केंद्र और टाइम स्लॉट का चयन कर सकते हैैं। रजिस्ट्रेशन के बाद बुक होगा स्लॉट 18 प्लस टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद ही SLOT बुक होगा। गूगल प्ले स्टोर से CoWIN ऐप डाउनलोड कर या http://selfregistration.cowin.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन कर SLOT बुक किया जा सकता है। स्लाॅट बुक करने के बाद केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचकर वैक्सीन लिया जा सकता है। जिस टीकाकरण केंद्र में स्लॉट बुक किया गया है वही वैक्सीनेशन की सुविधा होगी अन्य केंद्र में नहीं।
