मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विष्णुगढ़ में आर टी पीसीआर कोविड-19 का जांच तथा ऑक्सीजन युक्त 8 करोना वार्ड का उद्घाटन फीता काटकर किया। श्री पटेल ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया मरीजों की सुविधा के लिए हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा रोशनी की व्यवस्था पर चर्चा हुई एवं अन्य उपकरण व रखरखाव के लिए खर्च को प्राक्कलन राशि बनाने का निर्देश वीडियो संजय कुमार कौनगारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार को जानकारी दी गई। मौके पर पश्चिमी सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद महामंत्री गुरु प्रसाद साव पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल कोषाध्यक्ष हीरामन महामंडल राजेश सोनी मीडिया प्रभारी जीवन सोनी गुलाब शंकर महतो महेंद्र राम हेमलाल साव सुरेश मंडल समेत कई लोग मौजूद थे।
बिष्णुगढ़ प्रखंड में सरकार के द्वारा बीज विनिमय योजना वित्तीय सहायता के तहत किसानों को धान बीज उपलब्ध किया गया है। करोंज मोड़ में बीज केंद्र का विधिवत उद्घाटन मांडू विधायक जे पी पटेल ने किया ।पैक्स अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने बताया कि किसान अपना जमीन का रसीद एवं आधार कार्ड के साथ पहुंचकर धान बीज खरीद सकते हैं।
वैश्विक कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए आईआईटी कानपुर के पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा संचालित पहल हेल्प इंडियन हाॅस्पीटल के सौजन्य से जिला प्रशासन हजारीबाग को विभिन्न मेडिकल उपकरण और सामग्रियां उपलब्ध कराई हैं। बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने प्रदत्त सामग्रियों को उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समन्वय एवं सामूहिक प्रयास से विधायक बड़कागांव ने मंगलवार को उपायुक्त आदित्य कुमार आनन्द को उनके कार्यालय कक्ष में पांच बाइपैप, तीन आक्सीजन कंसंट्रेटर, एक ईसीजी मशीन, एक मल्टी पैरा माॅनिटर, उन्नीस आक्सीजन फ्लो मीटर, छब्बीस ऑक्सीजन मास्क, चार नेबुलाईजर किट, पचास पीपीई किट सहित दो सौ एन95 मास्क उपलब्ध कराया गया। बाईपैप मशीन का प्रयोग नॉन इनवेसिव तरीके से वेंटिलेशन थेरेपी देने, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का उपयोग वातावरण से ऑक्सीजन लेकर मरीज को देने, ईसीजी और मॉनिटर का उपयोग गंभीर मरीजों की स्थिति को मॉनिटर करने में होगा।
1 जून यानी" विश्व दुग्ध दिवस "के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र हजारीबाग में ऑनलाइन मनाया गया " भारत का अमृत महोत्सव" इस कार्यक्रम का संयोजन केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ आर के सिंह की अध्यक्षता में हुई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं डॉ अंजनी कुमार निदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी जोन- 4 पटना थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में मासिक धर्म प्रबंधन विषयक एक दिवसीय राज्य स्तरीय ओरियंटेशन वेबिनार संपन्न गया। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में 'चुप्पी तोड़ो- स्वस्थ रहो' विषय पर चर्चा की गई। ओरियंटेशन कार्यक्रम में झारखंड राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक, जिला नोडल पदाधिकारी, महिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं किशोरी बालिकाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची की महापौर आशा लकड़ा ने रांची स्थित एक सौ दस झुग्गी- झोपड़ी बस्तियों में इस अभियान को एनएसएस एवं यूनिसेफ के साथ मिलकर चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज में सचमुच जागरूकता आ रही है, तभी तो इस 'चुप्पी तोड़ो -स्वस्थ रहो' कार्यक्रम में प्रोग्राम ऑफिसर समेत लगभग तीन सौ छात्रों ने हिस्सा लिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिष्णुगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी देव कुमार पाठक सेवानिवृत्त हो गए कई वर्षों से वे यहां सेवा दे रहे थे। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह व अन्य कर्मियों ने श्री पाठक को माला पहनाकर व उपहार देकर विदाई समारोह आयोजित किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बकसपुरा पंचायत अंतर्गत भलुआ निवासी सोना महतो के पुत्र उत्तम कुमार ने बिना दहेज का विवाह 22 मई 2021 को किया दहेज मुक्त झारखंड के द्वारा नवविवाहित जोड़े को सम्मानित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन द्वारा पहली बार विश्व दुग्ध दिवस की शुरुआत 1 जून 2001 को की गई। इसे 100 से अधिक देशों द्वारा मनाया जाता है। आज के दिन विश्व भर में दूध और दुग्ध उधोगों के उत्पादों के महत्व, गुण और फायदे समेत वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान के बारें में जागरुकता कार्यक्रम और प्रचार प्रसार के माध्यम से इसके स्रोत, स्वाभाविक उत्पत्ति, पोषण संबंधी महत्व समेत शारिरिक, मानसिक और आर्थिक लाभ पक्ष की विस्तृत जानकारी लोगों को दी जाती है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कही। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में दूध को अमृत के समान बताया गया हैं। अथर्ववेद में लिखा है कि दूध एक सम्पूर्ण भोज्य पदार्थ है इसमें मानव शरीर के लिए आवश्यक सभी तत्व हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है जो मनुष्य को स्वस्थ रखने के साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियां मजबूत करती है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है तथा इससे शरीर का इम्यून और डाइजेस्ट सिस्टम ठीक रहता है। इसमें उच्च गुणवत्ता के प्रोटीन सहित आवश्यक और गैर-आवश्यक अमीनो एसिड और फैटी एसिड दोनों मौजूद होता है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें पोषक तत्वों का संग्रहित स्रोत है जिसमें कैल्सियम, मैगनिशियम, जिंक, फॉसफोरस, ऑयोडीन, आइरन, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन ए, विटामिन डी, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी12, प्रोटीन, स्वस्थ फैट आदि मौजूद होता है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, हजारीबाग के तत्वावधान में सोमवार को उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा, हजारीबाग की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा वर्तमान में व्याप्त कोविड-19 संक्रमण की द्वितीय लहर के संदर्भ में बच्चों की देखरेख, संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी दी| उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से प्रभावित बच्चों की सहायता के लिए बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संबंधित सूचना के लिए जारी टोल फ्री संख्या 1098/181 का व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिले के सभी अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र, टीकाकरण केन्द्र एवं सामुदायिक स्थलों पर प्रदर्शित किया गया है। बैठक में विचार विमर्श करने के पश्चात उप विकास आयुक्त, हजारीबाग के द्वारा जिले में बच्चों की देखरेख, संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया। मौके पर कोविड-19 संक्रमण के कारण मार्च 2020 से अबतक अनाथ/एकल माता/पिता के सभी बच्चों को चिन्हित करने हेतु गहन सर्वेक्षण की आवश्यकता बतायी। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। पौराणिक काल से हमेशा गुरुजनों से शिक्षा लिए जाने की परंपरा रही है। एक लंबा पठन-पाठन का अनुभव शिक्षक को और अधिक जानकार एवं अनुभवी बनाता हैं। उक्त बातें स्थानीय मार्खम कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो० विनय अखौरी की सेवानिवृत्ति पर आयोजित वर्चुअल समारोह की बतौर अध्यक्षता करते हुए विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ अजित कुमार सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवाकाल का एक पड़ाव है, परंतु उस पड़ाव के बाद विश्वविद्यालय को आपकी जरूरत है। प्रतिकुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी अनुभवी शिक्षकों से सेवा लिए जाने का उल्लेख है। वर्चुअल समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिमल कुमार मिश्र ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति की लिखित प्रशस्ति पत्र को पढ़कर सुनाते हुए कहा कि विभागाध्यक्ष प्रो. अखौरी हमेशा कॉलेज के प्रति सेवाभाव से जुड़े रहे,, इस खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
