कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर डीसी आदित्य कुमार आनंद,सदर एसडीओ विद्या भूषण कुमार,बरही एसडीओ डॉ ताराचंद ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया....मौके पर डीसी आदित्य कुमार आनंद ने हजारीबाग जिला वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें इसे एक दिन के आयोजन से ही अति शीघ्र ना करें जब-जब अनुकूलता हो वृक्षारोपण करें और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लें यह देखें कि पौधा लगाने के बाद नष्ट ना हो आज कोरोना संक्रमण के समय पर्यावरण संरक्षण की अधिक जरूरी है साथ ही कहा कि हर व्यक्ति को पौधा अवश्य लगाना चाहिए.... विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

भारत सरकार के वृक्षारोपण अभियान 2021 के अहम भागीदार के तौर पर गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने सामाजिक दायित्तव का निर्वाह करते हुए शनिवार को सी0सु0बल मेरू कैम्प में प्रातः से ही पूरे जोर शौर से पौधारोपण पुर्वनियोजित कार्यक्रम के अनुसार किया गया। कैम्प परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में डॅा0 प्रेमा गाँधी, बावा अध्यक्षा, टी0सी0एस0 एवं ऋतम्भरा शर्मा, बावा अध्यक्षा, एस0टी0सी0 ने अन्य बावा सदस्यों के साथ पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को और प्रबल किया।  इस कार्यक्रम में लगभग 90 प्रहरी संगनियों ने कोविड 19 प्रोटोकॅाल का पालन करते हुए भाग लिया और भिन्न भिन्न प्रकार के कुल 1100 से अधिक पौधे लगाए।  इस अवसर पर बावा अध्यक्षा डॅा0 प्रेमा गाँधी जो स्वंय एक अनुभवी चिकित्सक हैं ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  यह हमें हवा, भोजन, पानी इत्यादि के अलावा जीने के लिए अन्य सभी जरूरतें भी प्रदान करता है। इसे हमें हर हाल में स्वच्छतर और संरक्षित रखना है... विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिष्णुगढ़ प्रखंड में पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना परिसर और सार्वजनिक स्थानों पर पौधा लगाए गए। प्रतिभा विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि पेड़ पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है ।इस कोरोना काल में हर एक इंसान को पर्यावरण का महत्व समझ में आ गया। इस अवसर पर एसआई भागीरथ पासवान जिला सत्संग वरुण कुमार संतोष कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ प्रखंड के गैडा वन समिति के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुराने पंचायत भवन टोंगरिया स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों के बीच फलदार पौधे का वितरण भी किया गया l इस अवसर पर वन समिति के सचिव मेहताब हुसैन ने कहा कि जंगल वन्य प्राणी की रक्षा करने से शुद्ध ऑक्सीजन हवा एवं कई तरह के वन संपदा हम मानव प्राणियों को मिलता है। मौके पर समिति के अध्यक्ष हरि यादव वनरक्षी अजीत कुमार असलम अंसारी बालेश्वर दास आनंद कुमार पांडे शेख अजहर केशु यादव समेत कई लोग मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे जिला उपायुक्त के अनुपस्थिति में उपायुक्त के द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञात हो ज्ञापन मे केन्द्र सरकार से मुफ्त यूनिवर्सल टीकाकरण की मांग की गई है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आयुक्त माधवी मिश्रा ने नगर निगम क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं का निरक्षण किया।विदित है कि नागरिक सुविधा मद से लगभग प्रत्येक वार्ड में पीसीसी पथ एवं आरसीसी नाली से संबंधित योजनाए संचालित है।इस क्रम में वार्ड 36 में विभिन्न स्थानों एवं वार्ड 33 के सिरसी स्थित सड़क योजनाओं का नगर आयुक्त ने निरक्षण किया ।वहां उन्होंने संवेदकों तथा कनीय अभियंता संजय सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।नगर आयुक्त ने योजनों को गुणवत्ता पुर्वक तथा ससमय पूर्ण कराने का निदेश कनीय अभियंता संजय सिंह को दिया।

हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला प्रतिनिधि अनूप भाई वर्मा एवं हजारीबाग नगर पश्चिमी प्रतिनिधि विनोद कुमार बिगन के द्वारा जिला अभियंता पेयजल एवं उपायुक्त हजारीबाग को लिखित आवेदन देकर हजारीबाग की समस्या से अवगत कराया वर्तमान स्थिति में हजारीबाग नगर निगम के क्षेत्र के अंतर्गत पानी सप्लाई  गंदा पानी हो रहा था और दो दिन पानी सप्लाई भी बंद था  जिसके कारण लोगों को पानी की किल्लत हो गई थी लगातार  हजारीबाग सांसद कार्यालय में  लोगों के द्वारा शिकायतें आ रही थी की जिसको आज गंभीरता से लेते हुए सांसद प्रतिनिधि ने से  पेयजल विभाग को  लिखित सूचना देकर एवं विभाग के अभियंता से फोन पर बात कर समस्या से अवगत करवाया अभियंता के द्वारा आश्वासन दिया गया कि अभिलंब गंदे पानी का सप्लाई जांच करवा कर बंद करवाता हूं शुद्ध पानी का सप्लाई शाम से होना चालू हो जाएगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना महामारी के कारण लगभग डेढ़ साल से विद्यालय बंद पड़ा है।

बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव अपने समर्थक रामावतार यादव के मौत की खबर पाकर उनके परिवार से मिलने नेवरीकरमा पहुंचे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ प्रखंड के बराएं पंचायत अंतर्गत नावाडीह स्थित दर्शनी महिला मंडल के संचालक केदार मंडल के द्वारा पूरे पंचायत में लाउडस्पीकर लगाकर कोविड-19 के वैक्सीन लिए जाने का प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया था। लेकिन संचालक के द्वारा वैक्सीन नहीं तो राशन नहीं मिलेगा का प्रचार करने से पंचायत में दहशत का माहौल बन गया है। पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें।