भारत सरकार के वृक्षारोपण अभियान 2021 के अहम भागीदार के तौर पर गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने सामाजिक दायित्तव का निर्वाह करते हुए शनिवार को सी0सु0बल मेरू कैम्प में प्रातः से ही पूरे जोर शौर से पौधारोपण पुर्वनियोजित कार्यक्रम के अनुसार किया गया। कैम्प परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में डॅा0 प्रेमा गाँधी, बावा अध्यक्षा, टी0सी0एस0 एवं ऋतम्भरा शर्मा, बावा अध्यक्षा, एस0टी0सी0 ने अन्य बावा सदस्यों के साथ पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को और प्रबल किया। इस कार्यक्रम में लगभग 90 प्रहरी संगनियों ने कोविड 19 प्रोटोकॅाल का पालन करते हुए भाग लिया और भिन्न भिन्न प्रकार के कुल 1100 से अधिक पौधे लगाए। इस अवसर पर बावा अध्यक्षा डॅा0 प्रेमा गाँधी जो स्वंय एक अनुभवी चिकित्सक हैं ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमें हवा, भोजन, पानी इत्यादि के अलावा जीने के लिए अन्य सभी जरूरतें भी प्रदान करता है। इसे हमें हर हाल में स्वच्छतर और संरक्षित रखना है... विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
