हजारीबाग जिले में कोरोना से 01 व्यक्ती की मौत हो गई वहीं 137 लोग कोरोना को मात देकर घर को लौटे गुरूवार को हजारीबाग में लगातार राहत की खबर सुनने को मिली है। क्योंकि जिले में संक्रमितों का आंकड़ा दिनों दिन कम होता जा रहा है जो एक तरह से राहत देने वाली खबर है बता दें कि गुरूवार को सैंपल जांच रिपोर्ट में 40 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए वहीं 137 लोग स्वस्थ होकर अपने अपने घरों को लौट चुके हैं। फिलहाल 586 लोग अभी इलाज रत है।
