भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा की सातवीं वर्चुअल मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरदीप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें राज्य के सभी मीडिया प्रभारी और प्रवक्तागण शामिल हुए। मीटिंग में सेवा ही संगठन है-2 में मोर्चा द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की गई। सभी को जनहित के लिए सक्रिय रहने और मंडल कमिटियों का शीघ्र गठन का निर्देश दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मूल्यों में बढ़ोतरी के बावजूद उन्हें पुरानी दरों पर ही खाद मुहैया कराने का निर्णय लिया है इसके बाद DAP खाद का एक बैग 2400 रु की जगह अब 1200रु में ही मिलेगा। सरकार ने कोरोना से निबटने के लिए अपने देश में निर्मित संयत्र और उपकरणों के अलावा विदेशों से ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसेंट्रेटर आदि सभी राज्यों को मुहैया कराया। अभी तक देश भर में लगभग 18 करोड़ नागरिकों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। भारत ने कोरोना की दो वैक्सीन के साथ दवा और अब होम टेस्ट किट बनाया है। केंद्र सरकार जहां बीमारी वहीं इलाज की नीति पर काम कर रही है, सरकार अपने नागरिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध और कटिबद्ध है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।