हजारीबाग के शहरी क्षेत्र में कोविड-19 के संक्रमण तथा बढ़ते पॉजिटिव मामलें को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हजारीबाग की टीम के द्वारा प्रत्येक दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर सैंपल कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है| जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जांच शिविर में वैसे लोग जिनमे सर्दी, खांसी, जुकाम, दस्त आदि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दे रहे हैं वे अपना कोविड-19 जांच निशुल्क करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
