झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता एजाज आलम ने जानकारी दी की भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने हजारीबाग सहित राज्य भर में हो कालाबाजारी पर सवाल उठाए कहा कि 27 अप्रैल को राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में बिचौलियों द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों को बेड दिलाने के लिए मनमानी कीमत की मांग का ऑडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस द्वारा 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
