बिष्णुगढ़ प्रखंड के उच्चघाना बेहरा टानड निवासी दिनेश सोरेन के बहन की शादी तैयारी हो चुकी है शादी समारोह में पत्तल बनाने के लिए पत्ता तोड़ने के लिए जंगल जा रहे थे। इसी क्रम में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ में स्थानीय प्रशासन के द्वारा कोविड-19 के मध्य नजर लॉक डाउन का अनुपालन कराने हेतु औचक निरीक्षण के दौरान विष्णुगढ़ प्रशासन के द्वारा अंग्रेजी शराब दुकान समेत अन्य 10 दुकान को सील किया गया। पूरी खबर जानने के लिए मोबाइल वाणी क्लिक करें।

रवि गाँधी, महानिरीक्षक, टी सी0 एस एवम् अन्य आफिशियलस द्वारा बुधवार को मेरू एवम् निकटवर्ती गाँवों के जरूरतमंद वृद्धों और विधवाओं जिनको इस कोरोना महामारी के दौरान अपने एवम् अपने आश्रितों का भरणपोषण करने में कठिनाई महसूस हो रही थी को चिन्हित कर प्रत्येक को तकरीबन 20 किलोग्राम खाद्य सामग्री के पैकट वितरित किए गए। इसमें रोजमर्रा उपयोग में होने वाली वस्तुएं जैसे चावल, आटा, दाल, साबुन इत्यादि का वितरण किया गया।  इस अवसर पर कुल 30 पैकट खाद्य सामग्री इन जरूरतमंदों को वितरित की गई है। महानिरीक्षक, टी सी0 एस ने इस अवसर पर कहा कि सीमा सुरक्षा बल हमेशा से ही अपने समाजिक दायित्व के निर्वाह में अग्रणी रहा है। बी0एस0एफ वाइफ वैल्फेयर एसोसिएशन की यह पहल इस महामारी के समय जरूरतमंदों के लिए कुछ तो सहायक होगी, इसी सोच के अनुरूप यह कदम उठाया गया। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बिष्णुगढ़ प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र उचाघना चटकरी फीडर में बिजली के तकनीकी खराबी के कारण बीते 48 घंटों से अधिक समय तक चटकरी पूरे गांव एवं उचाघाना टांडिया पार में बिजली गुल हो जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मोबाइल चार्ज करने के लिए पड़ोसी गांव जाना पड़ रहा है स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

कोरोना काल के इस विपदा की घड़ी में जहां अपने जान को बचाने के लिए घर में लोग रह रहे हैं वही बिष्णुगढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा अध्यक्ष अनुराग बर्मन ने प्रखंड वासियों के लिए दवा एवं ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाकर लोगों के जान बचाने में जुटे हुए हैं। दिन रात अपने प्रयास से सेवा की भावना से जुटा हुआ है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

  हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के एच ओ डी और इसके अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों की ड्यूटी सही ढंग से लगाने के संबंध में सीपीआईएम के जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने उपायुक्त हजारीबाग से मांग किया उपरोक्त विषय की ओर उपायुक्त का ध्यानाकृष्ट करवाते हुए कहा है कि शेख भिखारी  मेडिकल कॉलेज में 14 एच. ओ. डी. कार्यरत है और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में 65 डॉक्टर कार्यरत है लेकिन कोरोना जैसे महामारी में इन सभी डॉक्टरों की सेवा सरकारी अस्पताल में  ली जा रही है या नहीं इसकी जानकारी आम जनता को नहीं है। जो अत्यंत ही चिंताजनक है। बताया कि पहले सदर अस्पताल में जब मात्र 12 डॉक्टर हुआ करते थे तो प्रतिदिन अखबारों के माध्यम से आम जनता को यह जानकारी दी जाती थी कि आज किन-किन डॉक्टरों का ड्यूटी है। जिससे आम जनता काफी लाभान्वित होते थे और अस्पताल में शांति कायम रहती। अभी ऐसा नहीं हो रहा है जबकि ऐसे भीषण महामारी में इसकी सख्त आवश्यकता है।  सीपीआई एम पार्टी जिला कमेटी जनहित में आपसे मांग करती है की सभी डॉक्टरों की सेवा इस महामारी में सदर अस्पताल में दिलाते हुए पूर्व की भांति अखबारों के माध्यम से डॉक्टरों, कर्मचारियों की ड्यूटी की जानकारी नाम और फोन नंबर सहित आम जनता को दिलवाने की कृपा करें ताकि आम जनता इधर उधर भटकने से बचे और इस महामारी में चिकित्सा सेवा का लाभ सुगमता पूर्वक उठा सके ।

कोरोना काल में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के कार्य की सराहना करते हुए चंद्रप्रकाश जैन ने बताया कि कोरोना महामारी से हजारीबाग की जनता वर्ष 2020 के मार्च माह से परेशान है पर हजारीबाग का लाल मनीष जायसवाल जो पूरे भारतवर्ष में संपूर्ण लॉकडाउन के ठीक दो दिन के बाद से अपने कार्यालय परिसर के बाहर नमो भोजनालय के नाम से संचालित कर 65 दिनों तक जरूरतमंद,असहाय एवं गरीब लोगों को भोजन कराया। जिसके बाद करीबन 50 हज़ार से भी अधिक पैकेट बनाकर अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र मे तो वितरित किया ही गया साथ ही बरही विधानसभा, बड़कागांव विधानसभा,रामगढ़ विधानसभा में भी उस पैकेट को भेजकर गरीब,जरूरतमंदों के बीच उसका वितरण किया गया। जिसके बाद कई पत्रकारों, पुलिसकर्मियों,डॉक्टर एवं अन्य लोगों के बीच सेनीटाइजर का वितरण किया गया। अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने मास्क का भी लगातार वितरण कराया जिसके बाद थर्मल स्कैनिंग मशीन का भी वितरण किया गया। जिसके बाद उन्होंने आठ चलंत नमो भोजनालय का शुभारंभ कर उसके माध्यम से अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भोजन पहुंचाने का कार्य किया। वर्ष 2020 में इनकी सेवा तब तक जारी रही जब तक कोरोना की महामारी कम ना हुई। वर्ष 2021 के अप्रैल माह से कोरोना वायरस की महामारी की दूसरी लहर से लोग भयभीत होने लगे। हजारीबाग के कई सामाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार और वरिष्ठ व्यक्ति हम लोगों से अलविदा ले लिए। वर्ष 2021 इस आपदा की घड़ी में हजारीबाग का लाल मनीष जायसवाल  इस वर्ष ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से लोगों को बचाने का कार्य कर रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में सोमवार को हुए वारिश से किसानों में ख़ुशी की लहर है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ चेडरा में रविवार को चार पुरुष समेत एक महिला की मृत्यु होने से आसपास के क्षेत्र में गमगीन का माहौल बन गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ प्रखंड में इन दिनों लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है विष्णुगढ़ ब्लॉक रोड हॉस्पिटल चौक 7 मील मोड कर्बला चौक बनासो चौक चानो रोड नरकी मोड अल्पिटो मोड समेत अन्य चौक चौराहों में सन्नाटा पसरा हुआ रहता है। लॉक डाउन का पालन लोग पूरी तरह से कर रहे हैं। सभी अपने घरों में सुरक्षित रह रहे हैं वीडियो संजय कुमार कोंगरी एवं थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने प्रखंड वासियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की अपील किए उन्होंने कहा कि आम नागरिक एवं प्रशासन दोनों के सहयोग से कोविड-19 के जंग को जीता जा सकता है।