छ महीने के बाद विष्णुगढ़ व आस पास इलाके में शुक्रवार को तेज हवाएं गर्जन के साथ वारिस होने से तापमान में गिरावट आई।

बोकारो जिला से अवैध कच्चा कोयला प्लास्टिक बोरा के सहारे मोटरसाइकिल में लोड कर अधिक मुनाफा के उद्देश्य से विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत बनासो सिमरिया होते हुए बरांय की ओर ले जाने के क्रम में पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए मोटरसाइकिल नंबर JH10N 5416 बजाज डिस्कवर JH11E 0128 चेचिस नंबर इंजन नंबर अंकित करते हुए चार मोटरसाइकिल में 61 बोरा लोड कच्चा कोयला पुलिस ने धर दबोचा। बाइक मालिक व चालक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 76/2021 भा० दण्ड अधिनियम की धारा 414 /34, 30 सेकसन 2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

महामारी में विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने की जरूरत है। महामारी के कारण कई विद्यार्थी अपने भविष्य के प्रति असमंजस में रहते हैं। ऐसी परिस्थिति में उन्हें तनाव मुक्त रहना चाहिए। विद्यार्थी कभी नहीं समझे कि उनकी समस्या केवल उन्हीं की है। यह समस्या सभी विद्यार्थियों के साथ समान रूप से है। वैसी परिस्थिति में उन्हें अपने रुचिकर कार्यों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उक्त बातें विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारियों के लिए आयोजित ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम संयोजक डॉ जॉनी रूफीना तिर्की ने कही। उन्होंने कहा कि स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए राज्य, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तरीय स्ट्रेस मैनेजमेंट सेल के माध्यम से विद्यार्थियों को कोरोनाकाल में उचित मार्गदर्शन करना है, ताकि बच्चे तनाव में नहीं रहे।,,, विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

हजारीबाग के वरिष्ठ पत्रकार त्रिपुरारी सिंह उर्फ टीपी सिंह के आकस्मिक निधन पर झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने ईश्वर से कामना किया कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार जनों को दुख सहने का अदम्य साहस प्रदान करें। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बिष्णुगढ़ में लगातार कोविड-19 के मरीजों की संख्या में इजाफा होने से स्थानीय प्रशासन ने लापरवाही करने वालों पर सख्त कदम उठाए गुरुवार को गालहोबार सप्ताहिक बाजार नहीं लगाया गया ।प्रशासन पहुंचकर हाट लगाने वालों को मना कर दिए तथा बाजार नहीं लगा मालूम हो कि सरकार ने कोविड-19 के कई गाइडलाइन जारी की है जिसमें भीड़ इकट्ठा पर पूर्ण प्रतिबंध है। कई लोग बेपरवाह होकर यहां वहां भ्रमण करते हैं जिसमें कोविड-19 का फैलने का खतरा बना रहता है इसे ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने कई जवान को सप्ताहिक हाट स्थल में भेजकर भीड़ इकट्ठा नहीं होने दिया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के सहयोग से ही कोविड-19 पर नियंत्रण अर्जित कर सकते हैं।

हजारीबाग में पत्रकारिता के क्षेत्र में निर्भीक लेखनी वाले निडर पत्रकार टीपी सिंह के निधन पर विष्णुगढ़ प्रेस क्लब के सदस्यों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किए हैं ।क्लब के सदस्यों ने कहा कि ऐसे पत्रकार के निधन होने से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है । वे झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य भी रहे थे। गहरी शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राजेंद्र दुबे रांची एक्सप्रेस हिंदुस्तान संवाददाता मिथिलेश कुमार बर्मन दैनिक जागरण पत्रकार ललित मिश्रा आवाज रिपोर्टर अजीत मिश्रा प्रभात खबर संवाददाता विनय पाठक बिरसा वाणी रिपोर्टर श्री सोनी प्रसाद दैनिक भास्कर रिपोर्टर शिव कुमार पांडे उज्जवल दुनिया एवं खबरमंत्र संवाददाता अमूलचंद पांडे आजाद सिपाही संवाददाता रंजीत पाठक देशप्राण रिपोर्टर बंटी मिश्रा करंट खबर रिपोर्टर इस्तियाक अहमद मोबाइल वाणी संवाददाता राजेशवर महतो शैलेंद्र पाठक समेत अन्य मीडिया कर्मीओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किए हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हजारीबाग के वरिष्ठ पत्रकार त्रिपुरारी सिंह (टीपी सिंह) अब हमारे बीच नहीं रहे हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में इलाजरत थे वह कोरोना संक्रमित थे जिसके कारण आरोग्यम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था हजारीबाग के आम आवाम के दिलों में राज करने वाले पत्रकारों के अभिभावक, निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले " मैं हूं इंडिया बोल " की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। टीपी सिंह झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य भी रहे और हर मुश्किल घड़ी में पत्रकार साथियों की हौसला अफजाई करते रहे उनके निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता से गरीब आम आवाम और मजलूम लोगों के बीच वह काफी लोकप्रिय थे उनके निधन की खबर जैसे ही लोगों को हुई पूरे शहर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई सभी की आंखें नम हो गई, क्योंकि गरीब मजलूम और इंसाफ पसंद लोगों की वह आवाज थे जो अब खामोश हो चुकी है उनका अचानक इस तरह से चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज यादव ने अनुमंडलीय अस्पताल में पांच ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बिष्णुगढ़ प्रखंड में कोविड 19 के मरीज की संख्या बढ़ने से प्रखंड वासियों में चिंता बढ़ गई है उक्त जानकारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिन कोविड-19 की जांच हुई जिसमें 52 मरीज पॉजिटिव होने की जानकारी दिए वर्तमान में पूरे प्रखंड में 104 पॉजिटिव मरीज सक्रिय है इधर इस कोरोना काल में बढ़ती हुई ग्राफ से प्रखंड वासी खुद असुरक्षित समझ रहे हैं। वही बेखौफ लोग बाजारों में घूमते नजर आ रहे हैं स्थानीय प्रशासन स्थानीय वा आम लोगों की सहभागिता होनी जरूरी है अन्यथा आने वाले समय भयावह स्थिति उत्पन्न होने की खतरा बना हुआ है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.