हजारीबाग के वरिष्ठ पत्रकार त्रिपुरारी सिंह (टीपी सिंह) अब हमारे बीच नहीं रहे हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में इलाजरत थे वह कोरोना संक्रमित थे जिसके कारण आरोग्यम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था हजारीबाग के आम आवाम के दिलों में राज करने वाले पत्रकारों के अभिभावक, निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले " मैं हूं इंडिया बोल " की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। टीपी सिंह झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य भी रहे और हर मुश्किल घड़ी में पत्रकार साथियों की हौसला अफजाई करते रहे उनके निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता से गरीब आम आवाम और मजलूम लोगों के बीच वह काफी लोकप्रिय थे उनके निधन की खबर जैसे ही लोगों को हुई पूरे शहर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई सभी की आंखें नम हो गई, क्योंकि गरीब मजलूम और इंसाफ पसंद लोगों की वह आवाज थे जो अब खामोश हो चुकी है उनका अचानक इस तरह से चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
