बिष्णुगढ़ प्रखंड इन दिनों मौत होने की संख्या में बढ़ोतरी से लोगों को बहुत ही चिंता सताने लगी है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
भारतीय जनता पार्टी जैविक कृषि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनूप भाई वर्मा ने सरकार पर साधा निशाना और उठाए कई सवाल कहा कि पूरे झारखंड राज्य में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए झारखंड के राज्य सरकार के द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है कोविड-19 के जांच रिपोर्ट भी बहुत विलंब से मिल पा रहा है सप्ताह सप्ताह दिन लग रहा है जो बहुत बड़ी लापरवाही है पूरे राज्य में भय का माहौल बना हुआ है राज्य सरकार को पूरे झारखंड में शक्ति से संपूर्ण लॉकडाउन करने की आवश्यकता है और सरकार को करनी चाहिए जिससे लोगों की जान बच सके जिस तरह हजारीबाग जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज दम तोड़ रहे हैं इससे पता चलता है कि जिला प्रशासन की सही व्यवस्था नहीं है प्रशासन की ओर से प्राइवेट अस्पतालों की निगरानी के लिए कोई भी ठोस कमेटी का गठन नहीं किया गया है प्राइवेट अस्पताल इलाज के नाम पर सिर्फ पैसा वसूली का काम कर रहे हैं प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कोविड-19 के मरीजों को सिर्फ अस्पताल के द्वारा डराने का काम किया जा रहा है जिससे ठीक होने वाले मरीजों भी हार्ड अटैक से दम तोड़ रहे हैं इस तरह की घटना हो रही है इसलिए प्रशासन से निवेदन है कि हजारीबाग जिले के सभी प्राइवेट अस्पतालों को प्रशासन अपने अंदर लेकर चलाएं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हजारीबाग सदर अस्पताल में आक्सीजन की किल्लत से बीतें दिनों कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए काफी घातक सिद्ध हुआ। बता दें दरसल इस कार्य को पी.आई.आई. हेल्थ केयर पी.बी.टी लिमिटेड कंपनी को दिया गया था। विगत तीन दिन पुर्व गुरूवार को सदर अस्पताल में आक्सीजन की किल्लत को इस कंपनी ने युद्धस्तर कार्य को करते हुए दूर कर दिया है। कंपनी के निर्देशक अनूज भुषण ने कहा है कि इस कोरोना महामारी के विकराल रूप को देखते हुए इसे हमारे कंपनी के कर्मीयों के द्वारा काफी तेजी से इस कार्य को पूरा कर दिया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मानवता के प्रति मिशाल को चरितार्थ कर बतौर कईं वर्षों से चिकित्सा सेवा बहाल को सुदृढ़ एवं हर वक़्त जरूरतमंदों की मदद में निष्पक्षभाव से सेवा में अपनी एक अगल गाथा को प्रस्तुतिकरण से सभी के दिलों में बसें नाम सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी कोरोना महामारी से संक्रमित हो गए हैं। वें हजारीबाग के निजी अस्पताल आरोग्यम में इलाजरत है। हजारीबाग सदर प्रखण्ड अवस्थित ग्राम ओरिया निवासी विजय यादव ने उनके कोरोना संक्रमित होने पर कहा कि जिन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए हर वक़्त मुस्तैदी से उनकी आवाज सदर विधायक मनीष जायसवाल तक पहुंचाई एवं उनके जरूरत समाग्री की आवाज बुलंद कर उन्हें हर वक़्त मदद की। आज वें कोरोना के चपेट में है। उन्होंने कहा कि रंजन चौधरी कलम के जादूगर, सदर विधायक मनीष जायसवाल के सच्चे सिपाही एवं जरूरतमंद मरीजों के मसीहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हजारीबाग के वरीष्ठ पत्रकार शाद्वल कुमार जो एक सप्ताह से कोरोना पोसिटिव होने के बाद निजी अस्पताल में इलाजरत के दौरान बीते गुरुवार को निधन हो गया। हजारीबाग के कईं दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त की एवं हजारीबाग के लिए अपूरणीय क्षति बतलाईं। जिसमें हजारीबाग के समाजसेवी सह जदयू नेता राकेश गुप्ता ने भी उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान हेतु भगवान से प्रार्थना की एवं शोक संतप्त परिवारजनों को साहस बल प्रदान करने हेतु भगवान प्रार्थना की। इस मौके पर राकेश गुप्ता ने कहा कि शाद्वल जी काफी नेक दिल एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रेरणा थें। उन्होंने कहा कि 1992 में मैंने उन्हें विधार्थी परिषद छात्र संगठन से जोडा बाद में वें आर. एस. एस से जुड़े समाज कल्याण में अपनी सरहानीय भुमिका अदा की। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा के आकस्मिक निधन पर हजारीबाग जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शोक प्रकट किया है । राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर पाठक ने अपना शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि शर्मा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। शोक प्रकट करने वालों मे जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, आबिद अंसारी, विजय कुमार यादव, शशि कांत ओझा, अशोक देव, डाॅ जमाल अहमद, विरेन्द्र कुमार सिंह, साजिद हुसैन, शशि मोहन सिंह, सुनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सह मीडिया निसार खान, सुनिल अग्रवाल, मिथिलेश दूबे, अजय कुमार गुप्ता, बिनोद सिंह, साजिद अली खान, गोविंद राम, लाल बिहारी सिंह, नरेश गुप्ता, लखराज सिंह, सुनिल सिंह राठौर, ओम झा, संजय कुमार तिवारी,ओमप्रकाश गोप, जावेद मल्लिक, राजू चौरसिय, सलीम रजा, कृष्ण कुमार यादव, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, मकसुद आलम, सुनिल कुमार ओझा, सरयू यादव, मजहर हुसैन, गुलाम शाबिर, रविन्द्र प्रताप सिंह, मनोज मोदी, तारिक रजा, अफरोज आलम, पन्नू महतो, कुमारी बखला, शारदा रंजन दुबे, सुनिल कुमार साहु, राम सेवक सोनी, रोहन ठाकुर, रीत लाल मंडल के अतिरिक्त कई कांग्रेसियों ने शोक प्रकट किए हैं ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए निजी अस्पताल संचालकों के साथ वेबिनार के माध्यम से बैठक हुई। बैठक में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के ईलाज के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए सुविधाओं को बढ़ाने पर बल दिया गया। उपायुक्त ने कोविड मरीजों को इलाज़ के लिए चिन्हित अस्पताल संचालकों से कहा कि सभी अस्पताल अपने यहाँ पाइपलाइन से कनेक्टेड न्यूनतम 10 ऑक्सीजन सुविधायुक्त बेड को बढ़ाएं। जहाँ संभव नहीं है वहाँ तत्काल सिलिंडर से मरीजों के बेड तक ऑक्सीजन की सुविधा सुनिश्चित करें। पाइपलाइन ऑक्सीजन कनेक्शन में फिटर मकैनिक की कमी या किसी तरह के लिए सहयोग का भरोसा दिलाते हुए अस्पताल प्रबंधकों को अपने स्तर से जल्द पहल प्रारम्भ करने को कहा। समीक्षा के क्रम में वंदना, छितिज, लाइफ केयर, एपेक्स, श्रीनिवास, मिशन, निदान, आरोग्यम आदि अस्पतालों में कोविड के भर्ती मरीजों, कुल कोविड आरक्षित बेड, ऑक्सीजन अथवा वेंटिलेटर की सुविधा, संक्रमितों के मृतकों के सम्बंध में कारण व उपायों के विषय पर जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा अस्पताल प्रबन्धक अपने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर तरीके से उपयोग करें, प्रशासन की ओर से हर सम्भव सहयोग मिलेगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिष्णुगढ़ प्रखंड में रामनवमी सह नवरात्रि दुर्गा पूजा बिष्णुगढ़ ऊंचाघाना खरना अचलजामु सहित अन्य क्षेत्रों में सादगी वातावरण में मनाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
