कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव तथा टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद के निर्देशानुसार हजारीबाग के शहरी तथा 10 प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में 22 अप्रैल को रैपिड एंटीजन टेस्ट अभियान चलाया जाएगा| निरंतर टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है| सभी चिन्हित प्रखंडों पर गठित टीम के द्वारा आमजनों का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा| इस बाबत प्रखंडों तथा नगर निगम क्षेत्रों पर टेस्टिंग किट उपलब्ध करा दी गई है| आमजनो से अपील है कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर अपना टेस्ट जरूर करवाएं| सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 22 अप्रैल को रैपिड एंटीजन टेस्ट अभियान में हजारीबाग जिला को कुल 5500 एंटीजन किट उपलब्ध हुए हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिष्णुगढ़ प्रखंड के बेडाहरियारा पंचायत अंतर्गत वादी खरना के मंदिर में झामुमो जिला महिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य म. यशोदा देवी ने लोडिस्पीकर चोंगा मशीन का दान मंदिर में दिए.पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

इचाक प्रखंड में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रामनवमी मनाई गई...

चैत्र नवरात्रि के अष्टमी व रामनवमी के चतुर्थ मंगला के पावन अवसर पर हजारीबाग सदर प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम ओरिया के शिवमंदिर में दिन मंगलवार को समूहिक रूप से घी के दिये जलाएं गए। इसके उपरांत हनुमान चालीसा की पाठ एवं कीर्तन-भजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम ओरिया के युवाओं ने बढ़-चढ कर भाग लिया। हनुमान चालीसा की पाठ एवं कीर्तन-भजन का कार्यक्रम ग्राम ओरिया के युवाओं के द्वारा देर शाम तक मंदिर परिसर में चलती रही। जिसके तत्पश्चात जय श्री राम के नारे एवं हिन्दू सनातन धर्म प्रेमियों में बसा नारे से मंदिर परिसर को गुंजनमान किया। इस मौके विशेष रूप से गोविन्द यादव, विकास यादव, अंशु कुमार, राजेश यादव एवं नीरज कुमार समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण के युवा इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

बिष्णुगढ़ बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बीते दिन एक महिलाकर्मी को कोरोना संक्रमित की पुष्टि किये जाने के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

बिष्णुगढ़ प्रखंड के करगालो बिरनबेडा में श्री श्री 1008 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आयोजन किया जायेगा। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

चौपारण प्रखंड के एसबीआई सिंघरावां शाखा के एक क्लर्क कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हजारीबाग शहर के मुनका बगीचा निवाशी पत्रकार राकेश कुमार के पिता का आज 20 अप्रैल सुबह करीब चार बजे निधन हो गया। वह पूरी तरह स्वस्थ थे, सुबह चार बजे ब्लड प्रेशर लो होने की सिकायत हुई, अस्पताल ले जाया गया । पांच बजे चिकित्सकों ने निधन हो जाने की सूचना दी। बताया कि ह्रदय घात से निधन हो गया। आज ही दोपहर 2 बजे खिरगांव मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होना निश्चित हुवा है

हजारीबाग पगमिल निवासी हाजी कबीरूद्दीन का सोमवार की शाम 7:00 बजे हृदय गति रुक जाने के कारण इंतकाल ( निधन ) हो गया बता दें कि हाजी कबीरूद्दीन ने पूर्व में कई वर्षों तक सुल्तान - उल- हिन्द मस्जिद पगमिल में इमामत के फराइज अंजाम दिए जैसे ही उनके इंतकाल की खबर शहर और आसपास के इलाकों में पहुंची लोगों में शोक की लहर दौड़ गई सभी उनकी मगफिरत की दुआएं कर रहे हैं, बताते चलें कि हाजी कबीरूद्दीन के जनाजे की नमाज मंडई कब्रिस्तान में मंगलवार को बाद नमाज जोहर अदा की जाएगी और वहीं पर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चौपारण पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से अफ़ीम और डोडा जब्त किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।