कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव तथा टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद के निर्देशानुसार हजारीबाग के शहरी तथा 10 प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में 22 अप्रैल को रैपिड एंटीजन टेस्ट अभियान चलाया जाएगा| निरंतर टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है| सभी चिन्हित प्रखंडों पर गठित टीम के द्वारा आमजनों का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा| इस बाबत प्रखंडों तथा नगर निगम क्षेत्रों पर टेस्टिंग किट उपलब्ध करा दी गई है| आमजनो से अपील है कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर अपना टेस्ट जरूर करवाएं| सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 22 अप्रैल को रैपिड एंटीजन टेस्ट अभियान में हजारीबाग जिला को कुल 5500 एंटीजन किट उपलब्ध हुए हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।