हजारीबाग पगमिल निवासी हाजी कबीरूद्दीन का सोमवार की शाम 7:00 बजे हृदय गति रुक जाने के कारण इंतकाल ( निधन ) हो गया बता दें कि हाजी कबीरूद्दीन ने पूर्व में कई वर्षों तक सुल्तान - उल- हिन्द मस्जिद पगमिल में इमामत के फराइज अंजाम दिए जैसे ही उनके इंतकाल की खबर शहर और आसपास के इलाकों में पहुंची लोगों में शोक की लहर दौड़ गई सभी उनकी मगफिरत की दुआएं कर रहे हैं, बताते चलें कि हाजी कबीरूद्दीन के जनाजे की नमाज मंडई कब्रिस्तान में मंगलवार को बाद नमाज जोहर अदा की जाएगी और वहीं पर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
