हजारीबाग में पत्रकारिता के क्षेत्र में निर्भीक लेखनी वाले निडर पत्रकार टीपी सिंह के निधन पर विष्णुगढ़ प्रेस क्लब के सदस्यों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किए हैं ।क्लब के सदस्यों ने कहा कि ऐसे पत्रकार के निधन होने से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है । वे झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य भी रहे थे। गहरी शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राजेंद्र दुबे रांची एक्सप्रेस हिंदुस्तान संवाददाता मिथिलेश कुमार बर्मन दैनिक जागरण पत्रकार ललित मिश्रा आवाज रिपोर्टर अजीत मिश्रा प्रभात खबर संवाददाता विनय पाठक बिरसा वाणी रिपोर्टर श्री सोनी प्रसाद दैनिक भास्कर रिपोर्टर शिव कुमार पांडे उज्जवल दुनिया एवं खबरमंत्र संवाददाता अमूलचंद पांडे आजाद सिपाही संवाददाता रंजीत पाठक देशप्राण रिपोर्टर बंटी मिश्रा करंट खबर रिपोर्टर इस्तियाक अहमद मोबाइल वाणी संवाददाता राजेशवर महतो शैलेंद्र पाठक समेत अन्य मीडिया कर्मीओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किए हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।