बिष्णुगढ़ में लगातार कोविड-19 के मरीजों की संख्या में इजाफा होने से स्थानीय प्रशासन ने लापरवाही करने वालों पर सख्त कदम उठाए गुरुवार को गालहोबार सप्ताहिक बाजार नहीं लगाया गया ।प्रशासन पहुंचकर हाट लगाने वालों को मना कर दिए तथा बाजार नहीं लगा मालूम हो कि सरकार ने कोविड-19 के कई गाइडलाइन जारी की है जिसमें भीड़ इकट्ठा पर पूर्ण प्रतिबंध है। कई लोग बेपरवाह होकर यहां वहां भ्रमण करते हैं जिसमें कोविड-19 का फैलने का खतरा बना रहता है इसे ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने कई जवान को सप्ताहिक हाट स्थल में भेजकर भीड़ इकट्ठा नहीं होने दिया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के सहयोग से ही कोविड-19 पर नियंत्रण अर्जित कर सकते हैं।
