महामारी में विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने की जरूरत है। महामारी के कारण कई विद्यार्थी अपने भविष्य के प्रति असमंजस में रहते हैं। ऐसी परिस्थिति में उन्हें तनाव मुक्त रहना चाहिए। विद्यार्थी कभी नहीं समझे कि उनकी समस्या केवल उन्हीं की है। यह समस्या सभी विद्यार्थियों के साथ समान रूप से है। वैसी परिस्थिति में उन्हें अपने रुचिकर कार्यों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उक्त बातें विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारियों के लिए आयोजित ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम संयोजक डॉ जॉनी रूफीना तिर्की ने कही। उन्होंने कहा कि स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए राज्य, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तरीय स्ट्रेस मैनेजमेंट सेल के माध्यम से विद्यार्थियों को कोरोनाकाल में उचित मार्गदर्शन करना है, ताकि बच्चे तनाव में नहीं रहे।,,, विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें