विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को विश्व नर्स दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के संयुक्त प्रयास से विश्व नर्स दिवस मनाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह के उपस्थिति में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों के द्वारा स्वास्थ्य के केंद्र में कार्यरत एएनएम कुमारी सुनीता कुमकुम कुमारी किरण सौरभ संध्या मुर्मू सरिता देवी हेमंत कुमारी को शॉल गुलाब मास्क जूस देकर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई किया गया ।कार्यक्रम में भा.म. स. के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम सचिव अजीत मिश्रा संगठन मंत्री थनेश्वर महतो उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के ऋत्विक मिश्रा जोधा महतो सांसद प्रतिनिधि शंभू नाथ पांडे जिला सत्संग प्रमुख वरुण कुमार रवि सिंह दीपू अकेला समेत कई लोग मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
