विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त के अवसर पर कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,झारखंड सरकार के द्वारा केसीसी कार्ड एवं मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत पशुधन वितरण शिविर स्थानीय नगर भवन,हजारीबाग में संपन्न हुआ| इस आयोजन में कृषि पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा विभिन्न परिसंपत्तियों तथा चेक का वितरण किया गया| राज्य स्तर पर मनाए गए विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा संयुक्त रुप से इस कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया,, विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
विश्व आदिवासी दिवस पर रुचि कुजुर जिलाध्यक्ष झामुमो हज़ारीबाग ने हज़ारीबाग सरना स्थल धुमकुड़िया में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आदिवासियों को भी पहचान कायम रखने और उनको आगे बढ़ने के लिए सयुंक्त राष्ट्र संघ ने नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया परंतु आज भी भारत के आदिवासी समाज पीड़ित और शोषित है।इसके लिए आज आदिवासी समाज को ही अपने दम पर आगे चलकर आना होगा।जिस तरह आज आदिवासी दर्शन जल जंगल जमीन को ले कर चलने वाली समुदाय है जिसकी सीख बड़े बड़े महापुरुष और विकसित देश आज डंके की चोट पर बोल रही है,आदिवासी समाज पहले से ही अपनी सांस्कृतिक वेशभूषा और भाषा में प्रकृति को शामिल किया हुआ है। रुचि कुजुर ने जोर दे कर कहा आज अगर आदिवासी और आदिवासी दर्शन को जीवित रखना है तो हमे अपने पीढ़ी को भाषा संस्कृति और जीवन शैली को जोड़ कर रखना होगा। और *इसके लिए बच्चों को बचपन से ही अपनी अपनी आदिवासी भाषा को विद्यालय में अनिवार्य रूप से पढ़ाना चाहिए वनिस्पत नौकरी के लिए अंतिम मुकाम पर डिग्री हासिल करने के लिए बाध्य करना।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हज़ारीबाग़ ज़िला झामुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस मौक़े पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संभु लाल यादव ने कहा कि हमें गर्व है कि हम झारखंड के निवासी है जो कि एक आदिवासी बहुल राज्य हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में आदिवासी सिर्फ़ झारखंड,ओड़िसा में ही नहीं बल्कि 90 देशों में बसे हैं विश्व की आबादी का लगभग सात प्रतिशत आदिवासी है और आज इनकी उपस्थिति विलुप्ति की ओर है जिलाध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी परम्परा का मान रखना,उसके धर्म,उनकी रहन सहन,उनकी भाषा,उनके शैली और उनकी ज़मीन को बचाकर रखने का ज़िम्मा झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूरे परिवार की है।झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है और शुरू से उनके उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।इनके उत्थान के लिए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष,दिशोम गुरु सिबू सोरेन ने अनेकों लड़ाइयाँ लड़ीं।जिसके फलस्वरूप आज झारखंड राज्य अलग हुआ और झारखंड मे रहने वाले हर आदिवासियों को उनका हक़ मिला।मौक़े पर जिलाध्यक्ष ने झारखंड के हर एक झारखंडी को शुभकामनाएं दीं और सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं तक उनकी पहुँच को सुनिश्चित करने का ज़िम्मा हर एक झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सौंपी।उन्होंने कहा कि सरकार की अनेकों योजना है जो आदिवासियों के उत्थान के लिए हैं पर उन तक नहीं पहुँच पा रही है जिसको लेकर जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा हज़ारीबाग़ ज़िले में रह रहे हर एक आदिवासियों तक उन योजनाओं को पहुँचाने का कार्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा करवाएगी।इस मौक़े पर जिला अध्यक्ष ने बिरसा भगवान के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।जिसमें मुख्य रूप से मौजूद थे जिला सचिव निलकंठ महतो,बबलू पासवान,मनोहर राम.प्रवक्ता निलेश पाठक,बीरेन्द्र राना,एमडी मुख़्तार आलम,भोला भुइयाँ,राम कुमार सिंघ, सुबोध कुमार,विकाश प्रसाद,संजय कुमार,चंदन सिंह,लद्दू यादव और अन्य मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी छात्र संघ विनोबा भावे विश्वविद्यालय अध्यक्ष विक्की कुमार धान की अध्यक्षता में सोमवार को मनाया गया जिसमें सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया तत्पश्चात हजारीबाग के नव पदस्थापित पुलिस कप्तान मनोज कुमार चोथे को अंग वस्त्र पौधा बुके देकर उनका स्वागत किया गया और नए एसपी को विश्व आदिवासी दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दिया गया इस मौके पर विकी कुमार धान ने कहा कि आज का दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने आदिवासियों के नाम किया है ,,,विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
मार्खम कॉलेज हजारीबाग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। काॅलेज के प्राचार्य डॉ बिमल कुमार मिश्र के निर्देश पर आयोजित इस संगोष्ठी में स्वयंसेवकों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। इस संगोष्ठी में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए। विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित इस संगोष्ठी में स्वयंसेवकों में मुख्य रूप से दीपक कुमार गुप्ता, प्रगति प्रेरणा, सन्नी कुमार, शिवा कुमार,तेजवंत कुमार , रंजय प्रसाद, सुशील कुमार मोदी, सलोनी कुमारी, राजीव रंजन, लालकिशोर महतो, भवानी प्रसाद, कृष्णा कुमार साव, अतीस कुमार, तेजवंत कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। इस आदिवासी दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों में काफी उत्साह देखा गया। संगोक को संबोधित करते हुए कॉलेज के पीओ बीएन सिंह ने कहां की आदिवासी समुदाय की लोक परंपरा, संस्कृति, भाषा एवं अस्तित्व की रक्षा के लिए विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने दिसंबर 1994 में इसे घोषित किया। अमेरिका में आदिवासी दिवस पहली बार 9 अगस्त 1994 को मनाया गया, तभी से प्रत्येक वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया जाने लगा। हमारे देश की आजादी से पहले आदिवासी जाति ने देश की स्वतंत्रता के लिए काफी योगदान दिया। आदिवासी समुदाय के लोग काफी सरल एवं मृदुल भाषी होते हैं। इस कॉलेज में एनएसएस के तत्वाधान में विगत चार वर्षों से विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
को आदिवासी छात्र संघ बिनोबा भावे विश्वविद्यालय अध्यक्ष विक्की कुमार धान के द्वारा हजारिबाग पुलिस कप्तान कार्तिकी एस के ट्रांसफर होने पर उन्हें बुके दे कर हजारीबाग ज़िला में निस्वर्थ भाव से सेवा देने पर उनको धन्यवाद दिया गया और उनके आगे के कैरियर के लिए शुभकामना दिया गया । इस मौके पर विक्की कुमार धान ने कहा हमे आज अगर समाज को आगे बढ़ाना है तो पुलिस कि भूमिका सकारात्मक होना चाहिए जो की कार्तिक एस ने साबित किया , पूरे देश में झारखंड उन गिने चुने राज्यों में से है जहां की पुलिस सामाजिक पुलिसिंग (सोशल पुलिसिंग) के सिद्धांत को मानती है , यही कारण है कि आज लोगो में पहले के अपेक्षा पुलिस पर भरोसा बढ़ा है और इन सब को कार्तिक एस सर जैसे पुलिस अधिकारियों ने इसको साबित किया है, वह दिन भी दूर नहीं जब झारखंड पूरे देश में पुलिस सुधार और जन सेवा में अग्रणी राज्य होगा । इस मौके पर मुख्य रूप से विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष विकी करमाली , उपाध्यक्ष आनंद मरांडी सचिव अशोक टोप्पो , संत कोलंबस कॉलेज अध्यक्ष राहुल बान्डो , उपाध्यक्ष रोशन कुमार टोप्पो मार्खम कॉलेज अध्यक्ष अर्जुन केरकेट्टा आदि मौजूद थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिष्णुगढ़ प्रखंड के कई क्षेत्रों में हाथियों के द्वारा फसल चारदीवारी आवास में रखे अनाज इत्यादि का क्षतिग्रस्त हो गया था। उसका जायजा लेने पहुंचे प्रखंड के गोविंदपुर गांव और ग्रामीणों से जानकारी ली गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ थाना गेट के पास कोविड-19 का जांच शिविर का आयोजन किया गया सड़क के किनारे आने जाने वाले राहगीरों को रोककर कोविड-19 का जांच किया गया जिसमें कुल 100 लोगों का स्वाब लिया गया।
रोजी रोजगार के लिए महानगर जाने का सिलसिला जारी है विष्णुगढ़ टाटीझरिया गोमिया नावाडीह बगोदर डूमरी बरकट्ठा समेत अन्य प्रखंडों से प्रवासी श्रमिकों का लगातार पलायन जारी है। बीते दिन बिष्णुगढ़ के नरकी ग्राम पंचायत निवासी लीलो महतो का पुत्र हीरामन महतो का मौत ठाने जिला के बेलापुर में हो गया।
बिष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो ग्राम पंचायत में बीते 10 वर्षों से एक ही पंचायत में कार्यरत गोपाल साव को हटाने को लेकर ग्रामीणों ने पत्र लिखकर बीपीओ को सौपे। ग्रामीणों ने रोजगार सेवक पर सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए उदासीन रवैया बता रहे हैं। पत्र बीते महीना बीपीओ को दिया गया है इस पर कोई पहल नहीं हो पाई है ।ग्रामीण काफी परेशान है स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि गोपाल साव का तबादला हो और रोजगार सेवक को मौका दिया जाए ताकि पंचायत का सर्वांगीण विकास हो सके।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
