को आदिवासी छात्र संघ बिनोबा भावे विश्वविद्यालय अध्यक्ष विक्की कुमार धान के द्वारा हजारिबाग पुलिस कप्तान कार्तिकी एस के ट्रांसफर होने पर उन्हें बुके दे कर हजारीबाग ज़िला में निस्वर्थ भाव से सेवा देने पर उनको धन्यवाद दिया गया और उनके आगे के कैरियर के लिए शुभकामना दिया गया । इस मौके पर विक्की कुमार धान ने कहा हमे आज अगर समाज को आगे बढ़ाना है तो पुलिस कि भूमिका सकारात्मक होना चाहिए जो की कार्तिक एस ने साबित किया , पूरे देश में झारखंड उन गिने चुने राज्यों में से है जहां की पुलिस सामाजिक पुलिसिंग (सोशल पुलिसिंग) के सिद्धांत को मानती है , यही कारण है कि आज लोगो में पहले के अपेक्षा पुलिस पर भरोसा बढ़ा है और इन सब को कार्तिक एस सर जैसे पुलिस अधिकारियों ने इसको साबित किया है, वह दिन भी दूर नहीं जब झारखंड पूरे देश में पुलिस सुधार और जन सेवा में अग्रणी राज्य होगा । इस मौके पर मुख्य रूप से विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष विकी करमाली , उपाध्यक्ष आनंद मरांडी सचिव अशोक टोप्पो , संत कोलंबस कॉलेज अध्यक्ष राहुल बान्डो , उपाध्यक्ष रोशन कुमार टोप्पो मार्खम कॉलेज अध्यक्ष अर्जुन केरकेट्टा आदि मौजूद थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
