कटकमसा मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाने को लेकर पेलावल ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने किया। शांति समिति की बैठक में प्रबुद्ध जनों एवं जनप्रतिनिधियों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व मनाने का निर्णय लिया वहीं कोरोना महामारी के मद्देनजर जुलूस नहीं निकालने और डीजे बजाने पर रोक की बात कही गई। पेलावल ओपी में आयोजित बैठक में डीएसपी राजीव कुमार ने मुस्लिम धर्मावलंबियों से कोविड गाइड लाइन के तहत मुहर्रम पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि कोविड गाइड लाइन के अनुसार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मोहर्र्म पर्व मनाएं। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से कहा कि शांति सौहार्द की एक ऐसी मिशाल कायम करें जिससे पूरे जिला ही नहीं बल्कि पुरे राज्य में मिशाल कायम हो । मौके पर मौजूद सीओ अनिल कुमार ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर जुलुस प्रतिबंधित किया गया है उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसलिए अपने अपने घरों में रहते हुए शांतिपूर्वक तरीके से मोहर्रम का पर्व मनाए। ओपी प्रभारी विकर्ण कुमार ने कहा कि डीजे पर सख्ती से पाबंदी रहेगी कानून - व्यवस्था भंग करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए कोरोना गाइडलाइन के नियमों का सख्ती के साथ पालन किया जाए.. खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

महिला मुक्ति संस्था के सहयोग से जन साहस संस्था द्वारा चौपारण प्रखंड के बसरिया और सिंघरावाँ पंचायत के प्रवासी मजदूरों और बेसहारा परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया।

आजसू बिष्णुगढ़ प्रखंड इकाई के बैनर तले शुक्रवार को खरना बेड़ाहरियारा पंचायत में सामाजिक न्याय यात्रा निकाला गया। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल एवं गोविंद महतो ने किए। पैदल मार्च के दौरान ओबीसी को 27% आरक्षण की मांग को लेकर स्मरण पत्र पर हस्ताक्षर ग्रामीणों से कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म करने के आरोप में गोपाल महतो पिता नेमचंद महतो बलकमक्का निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए हजारीबाग भेज दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों समेत अन्य जगहों में 15 अगस्त 2021 को झंडोत्तोलन किए जाने का समय सीमा निर्धारित किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आपदाओं से बचने के लिए आपदा प्रबंधन की जरूरत होती है। आपदाओं के पूर्व  इसकी सुरक्षा पर जागरूक होना चाहिए। कोविड-19 महामारी ,वज्रपात, आंधी- तूफान एवं बाढ़ जैसी आपदाओं के पूर्व जागरूकता  के प्रति एनएसएस के स्वयंसेवकों की भूमिका सराहनीय रही है। आकाशीय बिजली सामान्यत: पेड़ एवं भवनों पर गिरती है। बज्रपात से बचने के लिए घर में तड़ीत संचालक निश्चित रूप से लगानी चाहिए जो बिजली को भूमि में लेकर चली जाती है। उक्त बातें एनएसएस, यूनिसेफ एवं  सेंटर फॉर चाइल्ड राइट के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय वेबिनार को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने कहा। कुलपति ने  वेबिनार में अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ  पर सभी को शुभकामनाएं दी। झारखंड राज्य के राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि आपदा प्रबंधन में एनएसएस की भूमिका सराहनीय रही है। एनएसएस के स्वयंसेवकों का आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में यथा कोविड-19, बाढ़, सड़क सुरक्षा में जागरूकता के प्रति सराहनीय कार्य रहा है। वेबिनार में बतौर मुख्य वक्ता क्लाइमेट रेसिलियंट ऑब्जर्विंग सिस्टम प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन कर्नल संजय श्रीवास्तव ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वज्रपात की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वज्रपात से सुरक्षा मानक को हमेशा पालन करनी चाहिए। जलवायु परिवर्तन के कारण वज्रपात की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बादलों के आपस में टकराने से आकाशीय बिजली उत्पन्न होती है, जो पृथ्वी पर गिरकर भयावह रूप धारण करती है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिष्णुगढ़ प्रखंड ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले सामाजिक न्याय मार्च बीते दिन चानो गालहोबार केंदवाड़ीह सजोट समेत अन्य गांव में ढोल नगाड़े के साथ निकाला गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान एनएच 100 चौथा अल्पिटो के पास से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने धर दबोचा युवक के पास से एक देसी कट्टा एक गोली बरामद किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति हजारीबाग के द्वारा कृष्णा पूरी स्थित पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष  हेमंत सोरेन का 46वां जन्मदिन मनाया गया। जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक सच्चे आदर्शों और सिद्धांतों के नेता हैं जो सभी समुदाय को साथ लेकर चलने में विश्वास  रखते हैं। काफी लंबे संघर्षों के बाद मुख्यमंत्री को राज्य का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुवा है। मुख्यमंत्री कोरोना जैसी विकट परिस्थितियों में भी लगातार जनहित में कार्य कर रहे हैं। आदिवासी मूलवासी के उत्थान के लिये कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। विकास की डोर को सुदूर गांवों तक पहुंचने के लिये मनरेगा के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन सफलता पूर्वक किया जा रहा है जो सीधा ग्रामीणों की जीविका से जुड़ा है। सूबे के युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकालने का आदेश दिया जिसे राज्य के लाखों युवाओं को नौकरी दी जाएगी। युवाओं को एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मौके पर  जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य रफीक अंसारी,युवा मोर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार,जिला संगठन मंत्री संजय रॉय, प्रवक्ता नीलेश पाठक,मीडिया प्रभारी महताब हुसैन,मनोज यादव महेन्द यादव,मनोहर राम  अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रुचि कुजूर उपाध्यक्ष कमाल कुरैशी, अनूप लकड़ा छात्र मोर्चा विश्विद्यालय अध्यक्ष चंदन सिंह, जिला अध्यक्ष लड्डू यादव, अख्तर हाशमी,सद्दाम हुसैन आदि उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रांची - बरही मार्ग के हजारीबाग, सिंदूर स्थित टाटा मोटर्स की व्यावसायिक वाहन की डीलर गजराज वाहन के मुख्य कार्यलय में दिन सोमवार को चोला मण्डलम के अधिकारियों का आगमन हुआ। आगमन होने के सर्वप्रथम गजराज वाहन के महाप्रबंधक स्नेहाशीष बेरा ने चोला मण्डलम के अधिकारियों को फुल गुलदस्ता भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। जिसमें चोला मण्डलम के जोनल बिजनेस हेड प्रशांत कुमार, जोनल रिकवरी प्रबंधक राजेश कुमार, रिजीनल ब्रांच हेड अभिजित सिंह, एरिया ब्रांच प्रबंधक प्रियरंजन प्रसाद एवं एरिया सेल्स प्रबंधक नितेश सिन्हा शामिल थें। स्वागत के पश्चात चोला मण्डल के अधिकारियों के द्वारा गजराज वाहन के निदेशक अमित केजरीवाल के साथ बैठक कर टाटा की व्यावसायिक वाहनों पर शेयर मार्केट व बिजनेस की विस्तृत चर्चा व परिचर्चा की गई। उसके पश्चात गजराज वाहन के निदेशक अमित केजरीवाल ने सभी चोला मण्डलम के अधिकारियों के संग मिलकर कार्यलय परिसर में पौधा भी लगाया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।