बिष्णुगढ़ थाना परिसर में सोमवार को मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर अंचल निरीक्षक सतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई संचालन थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने किए।बैठक में मुहर्रम पर्व आपसी सौहार्द प्रेम भाईचारे शांति के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सरकार की कोविड-19 का आदेश का पालन करते हुए त्यौहार मनाने पर जोर दिया गया शुक्रवार को होने वाला त्यौहार इमामबाड़ा से ताजिया उठाकर कर्बला में दफन किया जाता है जिसे सामाजिक दूरी का पालन भीड़ भाड़ ना लगाने की नसीहत दी गई। किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला गाना साउंड सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।सादगी के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख अशोक गुप्ता माले विधायक प्रतिनिधि शेख तैयब बीजेपी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल गुरु प्रसाद साव झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी संजय प्रजापति आजसू नेता दीपू अकेला दिलेर आजाद खलील अंसारी कुलदीप रविदास सुधीर कुमार मुखिया कैलाश महतो राजू श्रीवास्तव यशोदा देवी जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी समेत अन्य समुदाय के लोग मौजूद थे ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोमवार को बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव की अगुवाई में बरही विधानसभा की जनता ने केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का भव्य स्वागत किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के द्वारा हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन के द्वारा किया गया l शिविर का शुभारंभ अंजलि जैन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान देकर किया ,ये नियमित रक्तदाता है। तत्पश्चात नीरज जैन गंगवाल , अनुराग जायसवाल , राजा दत्ता, रौनक( कमल) अग्रवाल, सूरज कुमार , राहुल कुमार सनी , महादेव टुडे , मिथुन कुमार शास्त्री, मुकेश यादव, राजन कुमार , विकास कुमार सिन्हा , जितेंद्र कुमार , अश्विनी कुमार सिन्हा , वीरेंद्र यादव ,शाहनवाज , अकील अहमद, पवन मिश्रा ने रक्तदान कर मानवता का परिचय देते हुए , स्वतंत्रता दिवस पर अपने राष्ट्र के प्रति दायित्व का निर्वाह किया । एसोसिएशन के महासचिव विनीत छाबड़ा ने कहा 9 अगस्त से 14 अगस्त तक लगने वाले नित्य शिविर में राजेश मछुआ , राजेश यादव , मनीष कुमार वर्मा , संदीप नंदी, सूरज कुमार, अजीत कुमार सिन्हा , रोशन कुमार, सोनू कुमार पांडे ,अमित दांगी , लक्ष्मी नारायण प्रधान, राजीव कुमार वर्मा, एमडी साहिल , देव दीप कुमार शर्मा, तवेज नियाज , राहुल रिकमासन, गौरव कुमार वर्मा , मोहम्मद जुबेर हसन, सुमित वर्मा ने रक्तदान कर रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सहायता कर मानवता का परिचय दिया ।एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने सभी रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।कहा कि आज पूरे देश में खासकर झारखंड में ब्लड बैंकों में रक्त की काफी कमी है , पूरी जनसंख्या का एक परसेंट भी लोग रक्तदान नहीं करते 99% लोग जानकारी के अभाव में रक्तदान करने से कतराते हैं । सरकार से अनुरोध है की वे बच्चों के पाठ्यक्रम में रक्तदान संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराने की कोशिश करें, ताकि वे भविष्य रक्तदाता बन सके।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मुहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद एवं एसपी मनोज रतन चोथे की संयुक्त अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हजारीबाग स्थित नव निर्मित समाहरणालय भवन के सभागार में सोमवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सभी मजहब आपसी एकता और भाईचारा के प्रतीक हैं। जिसका पालन करना सबका कर्तव्य है। उन्होंने विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा कोविड समुचित व्यवहार का अनुपालन करते हुए मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने आपदा प्रबंधन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए मुहर्रम पर जुलूस नहीं निकालने व अखाड़ा का आयोजन नहीं करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर जिले के सभी मस्जिदों एवं इमामबाड़ो पर स्थापित विधि विधान से इबादत होगी मगर श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही मुहर्रम पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो पर मनाही होगी। वहीँ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस वर्ष भी किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने आमजनों से अपने घरों पर ही रहकर इस पर्व को मानने की अपील की। साथ ही उन्होंने पर्व के दौरान सभी संप्रदायों से आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान उन्होंने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजनों को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी व सुरक्षा के लिहाज से जिला कंट्रोल रूम 24x7 रूप से कार्यरत है। डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से शांति समिति के सदस्यों से पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन सहित सभी सदस्यों से कोविड समुचित व्यवहार के तहत मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा किसी भी तरह के जुलूस नहीं निकालने तथा डीजे के प्रयोग पर रोक लगाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया में किसी भी तरह के दुष्प्रचार व भ्रामक सूचनाओं को पोस्ट व शेयर नहीं करने तथा इस तरह की किसी भ्रामक प्रचार की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के अलावे अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल, बरही एसडीओ पूनम कुजूर व सभी प्रखंडों के बीडीओ/सीओ व बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिष्णुगढ़ प्रखंड के अंतर्गत सभी सरकारी गैर सरकारी शैक्षिक संस्थानों में पंचायत भवन समेत अन्य कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को निर्धारित समय अनुसार झंडोत्तोलन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विष्णुगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कोविड-19 वैश्विक महामारी के रोकथाम के लिए कोरोना योद्धा के रूप में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान देने वालों में पत्रकार मिथिलेश बर्मन शिव कुमार पांडे विहिप बजरंग दल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकता परिषद के चु नूलाल सोरेन वरुण कुमार वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के रितिक मिश्रा गोविंदपुर मुखिया कैलाश महतो भेलवारा मुखिया तारादेवी बेड़ा हरियारा मुखिया रामचंद्र यादव मुखिया चेड्रा अशोक कुमार सादिक अंसारी समेत अन्य कर्मियों को वीडियो संजय कुमार कौन गारी सीओ रामबालक कुमार प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने उक्त लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया मंच का संचालन विजय कुमार ने किए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समर्पण वेलफेयर एसोसिएशन सोशल डेवलपमेंट हजारीबाग कार्यालय में 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था के सचिव राजेश कुमार व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष तान्या सिंह ने किया कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ किया गया ध्वजारोहण स्वरूप चंद जैन अर्जुन यादव वीरेंद्र कुमार हरीश श्रीवास्तव सच्चिदानंद पांडे के द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहर व आसपास के बच्चों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया साथ ही प्रोत्साहित किया गया संस्था के सचिव ने लोगों से आह्वान किया कि सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें वहीं संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष है तान्या सिंह ने संस्था के सभी स्वंयसेवियों से आह्वान करते हुए कहा कि संस्था के कार्यों को जन - जन तक पहुंचाएं एवं उन्हें लाभान्वित कराएं। सानिया से ने संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के द्वारा गरीब बच्चों को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण निशुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथी ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण करा कर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उज्जवल पांडेय, नवनीत आनंद, ऋषिकेश कुमार, अंशिका सिंह, हर्सजीत साइनी, अमन, प्रिया सिंह, रिया सिंह, संगीता, ईशा, अंजली, कुहेली, अंकित आदि शामिल थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त कमल जॉन लकड़ा द्वारा आयुक्त आवास पर प्रात: 08.30 व प्रमंडलीय कार्यालय, हजारीबाग में 10.00 बजे झंडोत्तोलन किया गया। आयुक्त ने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय तिरंगा लहराकर परिसर में उपस्थित कार्यालय अधिकारियों, कार्यालय कर्मियों और एवं उपस्थित समस्त लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनायें दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास का यह सबसे महत्वपूर्ण दिन है। आज इस तिरंगे के नीचे हम अपनी आजादी के लिए अपने जान न्योछावर करने वाले अपने रणबांकुरे को याद करते हैं। जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वतंत्रता के महत्व को बनाए रखने की भावना और बढ़ जाती है। आयुक्त ने कहा हमारा देश विश्व गुरु रहा है, दुनिया के शक्तिशाली और वैभवशाली देशों में भारत का नाम अंकित है और विकासशील देशों में इसका नाम शुमार रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर बिष्णुगढ़ एनएच 100 अतिथि सत्कार होटल में काव्या वर्षा साहित्य मंच एवं हिंदी साहित्य परिषद के साझा प्रयास से भव्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.