वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के द्वारा हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन के द्वारा किया गया l शिविर का शुभारंभ अंजलि जैन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान देकर किया ,ये नियमित रक्तदाता है। तत्पश्चात नीरज जैन गंगवाल , अनुराग जायसवाल , राजा दत्ता, रौनक( कमल) अग्रवाल, सूरज कुमार , राहुल कुमार सनी , महादेव टुडे , मिथुन कुमार शास्त्री, मुकेश यादव, राजन कुमार , विकास कुमार सिन्हा , जितेंद्र कुमार , अश्विनी कुमार सिन्हा , वीरेंद्र यादव ,शाहनवाज , अकील अहमद, पवन मिश्रा ने रक्तदान कर मानवता का परिचय देते हुए , स्वतंत्रता दिवस पर अपने राष्ट्र के प्रति दायित्व का निर्वाह किया । एसोसिएशन के महासचिव विनीत छाबड़ा ने कहा 9 अगस्त से 14 अगस्त तक लगने वाले नित्य शिविर में राजेश मछुआ , राजेश यादव , मनीष कुमार वर्मा , संदीप नंदी, सूरज कुमार, अजीत कुमार सिन्हा , रोशन कुमार, सोनू कुमार पांडे ,अमित दांगी , लक्ष्मी नारायण प्रधान, राजीव कुमार वर्मा, एमडी साहिल , देव दीप कुमार शर्मा, तवेज नियाज , राहुल रिकमासन, गौरव कुमार वर्मा , मोहम्मद जुबेर हसन, सुमित वर्मा ने रक्तदान कर रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सहायता कर मानवता का परिचय दिया ।एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने सभी रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।कहा कि आज पूरे देश में खासकर झारखंड में ब्लड बैंकों में रक्त की काफी कमी है , पूरी जनसंख्या का एक परसेंट भी लोग रक्तदान नहीं करते 99% लोग जानकारी के अभाव में रक्तदान करने से कतराते हैं । सरकार से अनुरोध है की वे बच्चों के पाठ्यक्रम में रक्तदान संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराने की कोशिश करें, ताकि वे भविष्य रक्तदाता बन सके।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।