75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त कमल जॉन लकड़ा द्वारा आयुक्त आवास पर प्रात: 08.30 व प्रमंडलीय कार्यालय, हजारीबाग में 10.00 बजे झंडोत्तोलन किया गया। आयुक्त ने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय तिरंगा लहराकर परिसर में उपस्थित कार्यालय अधिकारियों, कार्यालय कर्मियों और एवं उपस्थित समस्त लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनायें दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास का यह सबसे महत्वपूर्ण दिन है। आज इस तिरंगे के नीचे हम अपनी आजादी के लिए अपने जान न्योछावर करने वाले अपने रणबांकुरे को याद करते हैं। जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वतंत्रता के महत्व को बनाए रखने की भावना और बढ़ जाती है। आयुक्त ने कहा हमारा देश विश्व गुरु रहा है, दुनिया के शक्तिशाली और वैभवशाली देशों में भारत का नाम अंकित है और विकासशील देशों में इसका नाम शुमार रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।