भूमि संरक्षण सर्वे के द्वारा विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में मडमो ग्राम पंचायत के रोशन आजीविका महिला समूह को मिनी ट्रैक्टर वितरण सोमवार को किया गया। जेएसएलपीएस के पदाधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद कृषि यंत्र मिला। द्रोपदी देवी ने परिसर में ट्रैक्टर चलाकर यह साबित कर दिया कि महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर देश के प्रगति में सहयोग कर रही है। यह संदेश प्रेरणादायक है ।वितरण समारोह में वीडियो संजय कुमार कौनगारी हजारीबाग कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर पटेल प्रमुख अशोक गुप्ता जे एस एल पी एस के बी पी एम रामगिरि उरांव मडमो के सामाजिक कार्यकर्ता सुखदेव महतो घनश्याम महतो नाजिर विजय कुमार नागि मुखिया प्रतिनिधि कुवर हसदा प्रतिभा विकास मंच के महेंद्र कुमार समेत महिला समूह के दिदिया एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रवि गांधी, महा निरीक्षक ने हजारीबाग स्थित मेधावी फाउंडेशन हजारीबाग द्वारा प्रहरी कौशल विकास योजना के तहत चलाए जाने वाले रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण में 31 प्रतिभागियों को 5 कोर्सो/ पाठ्यक्रमों के लिए शामिल करने के लिए विधिवत उद्घाटन किया इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल मेरु के सुल्तान अहमद उपमहानिरीक्षक( प्रशासन ) एवं सी डी अग्रवाल उपमहानिरीक्षक( प्रशिक्षण ) अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे ...विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत के महुआटांड़ केंदुआ पसेरी गांव में हाथियों के द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए परिवार के बीच समाधान संस्था के द्वारा खाद्य सामग्री वितरण किया गया। संस्था के अधिकारियों ने बताया कि सरकार के द्वारा जो मिलने वाले लाभ है उसे हम लोग हर संभव दिलाने का भरोसा दिया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव हिल्डा पिंटो संजीव भट्टाचार्य रेशमी लता जगदीश शर्मा समेत उनके तीम मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत केएंदुवा पसेरी महुआ टाड गांव में शनिवार की रात हाथियों द्वारा दर्जन से अधिक लोगों का घर में रखे खाद्य सामग्री चट कर गए एवं हाथियों के द्वारा मवेशी बकरी वाकई फसलों को नुकसान पहुंचाया गया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
काव्य वर्षा साहित्यिक मंच बिष्णुगढ़ के द्वारा 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एनएच 100 स्थित अतिथि सत्कार होटल में भव्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हजारीबाग शहर के कल्लू चौक पगमल स्थित मंच के अध्यक्ष आवासीय कार्यालय परिसर में अधिकार आंदोलन मंच की एक आवश्यक बैठक मो. जमालउद्दीन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस बैठक में हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में मंच संबंधित उद्देश्य एवं विस्तार पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से अधिवक्ता शिवकुमार राम व अधिवक्ता मोफीज आलम को केंद्रीय कानूनी सलाहकार व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ मंच के केंद्रीय अध्यक्ष जावेद इजहार उर्फ मुन्ना का चयन किया गया।इस के अलावा वरिष्ठ शिक्षक सुरेश राम, चेतलाल प्रसाद गुप्ता, नीलम कुमारी, सादाब हाशमी, इम्तियाज साहिल, मोहम्मद इलियास, नूसरत यासीन, महफूज़ आलम, मोहम्मद रब्बानी, राम कुमार राणा, अनवर फिरदौस समेत दर्जनों लोग मंच के निर्वाचित केंद्रीय सदस्य बनाए गए। कानूनी सलाहकार अधिवक्ता शिव कुमार राम ने कहा कि जिस विश्वास एवं आस्था के साथ पद पर चयन किया गया है मैं निश्चित रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जावेद इजहार उर्फ मुन्ना ने कहा कि पूरे झारखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में सदस्यता अभियान चलाकर बुद्धिजीवियों को मंच से जोड़ने का काम करूंगा। अध्यक्षता एवं संचालन कर रहे मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मो. जमालउद्दीन ने मंच के उद्देश्य व भारतीय संविधान में मिले मौलिक अधिकारों पर चर्चा की और कहा कि पूरे भारतवर्ष में भारतीय संविधान में वर्णित अधिकारों का जो अधिकार दसकों से नहीं मिल पाया है उसे लोकतांत्रिक तरीके से मांग कर दिलाने का काम करूंगा। अपने मंतव्य में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है जिस कारण से लोग अधिकार एवं न्याय से वंचित रह रहे हैं जिसे जन जागरण के माध्यम से आंदोलन कर उसे रोकने का प्रयास करूँगा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिष्णुगढ़ प्रखंड समेत आसपास क्षेत्रों में बीते दिनों से बीते दिनों से लगातार बारिश होने से पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण क्षेत्र में चेडरा निवासी चंपा देवी पति विक्रांत कुमार मीना देवी बनासो नावांटाड में दिनेश महतो अचलजामु राधा देवी पति तिलक सिंह बदिखरना ग्रहमुरगी में चमेली देवी पति भागीरथ महतो बेड़ा हरियारा बराएं चितरमो सहित कई गांव के लोगों का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
कोरोना महामारी के पहलें व दुसरे लहर से हर कोई परेशान है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बदहाली पर है। शनिवार को हजारीबाग शहर के कालीबाड़ी स्थित समाजसेवी राकेश गुप्ता ने अपने आवासीय कार्यलय से स्कुलों में ट्यूशन फीस के साथ एनुअल चार्ज मांगे जाने पर प्रेष विज्ञप्ति जारी किया। उन्होंने प्रेष विज्ञप्ति के दौरान कहा कि हजारीबाग में कई विद्यालय का सत्र 21-22 के लिए एनुअल चार्ज और ट्यूशन फीस दोनों मांगा जा रहा है ये कहां तक का जायज है जबकि पिछले वर्ष ही कोरोना के मद्देनजर झारखंड सरकार ने यह आदेश निर्गत किया था कि विधालय ऑनलाइन क्लास करवायेंगे और सिर्फ ट्यूशन फीस लेंगें। कहा कि पिछले सत्र में विद्यालय में इस आदेश का पालन भी किया परंतु अब इस आदेश को ठेंगा दिखाते हुए इस सत्र में कई विद्यालय अपने छात्रों से एनुअल फीस के रूप में 17-18 हजार रुपया सिर्फ एनुअल फीस के साथ में ट्यूशन फीस लगातार मांगा जा रहा है। साथ ही मानसिक दबाव डाला जा रहा है कि आप अगर एनुअल फीस और ट्यूशन फीस दोनों नहीं देंगे तो आपको परीक्षा में बैठने से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने राज्य सरकार व जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि इस विषय पर संज्ञान लेते हुए विधालय को सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेने का आदेश निर्गत करवाये जैसा कि पिछले वर्ष हुआ था, क्योंकि कोरोना में सब की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिष्णुगढ़ प्रखंड के गैडा बुकना में माले विधायक बगोदर प्रतिनिधि शेख तैयब के पहल पर जर्जर बिजली तार पोल दुरुस्त किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
