हज़ारीबाग़ ज़िला झामुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस मौक़े पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संभु लाल यादव ने कहा कि हमें गर्व है कि हम झारखंड के निवासी है जो कि एक आदिवासी बहुल राज्य हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में आदिवासी सिर्फ़ झारखंड,ओड़िसा में ही नहीं बल्कि 90 देशों में बसे हैं विश्व की आबादी का लगभग सात प्रतिशत आदिवासी है और आज इनकी उपस्थिति विलुप्ति की ओर है जिलाध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी परम्परा का मान रखना,उसके धर्म,उनकी रहन सहन,उनकी भाषा,उनके शैली और उनकी ज़मीन को बचाकर रखने का ज़िम्मा झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूरे परिवार की है।झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों के  उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है और शुरू से उनके उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।इनके उत्थान के लिए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष,दिशोम गुरु सिबू सोरेन ने अनेकों लड़ाइयाँ लड़ीं।जिसके फलस्वरूप आज झारखंड राज्य अलग हुआ और झारखंड मे रहने वाले हर आदिवासियों को उनका हक़ मिला।मौक़े पर जिलाध्यक्ष ने झारखंड के हर एक झारखंडी को शुभकामनाएं दीं और सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं तक उनकी पहुँच को सुनिश्चित करने का ज़िम्मा हर एक झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सौंपी।उन्होंने कहा कि सरकार की अनेकों योजना है जो आदिवासियों के उत्थान के लिए हैं पर उन तक नहीं पहुँच पा रही है जिसको लेकर जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा हज़ारीबाग़ ज़िले में रह रहे हर एक आदिवासियों तक उन योजनाओं को पहुँचाने का कार्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा करवाएगी।इस मौक़े पर जिला अध्यक्ष ने बिरसा भगवान के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।जिसमें मुख्य रूप से मौजूद थे जिला सचिव निलकंठ महतो,बबलू पासवान,मनोहर राम.प्रवक्ता निलेश पाठक,बीरेन्द्र राना,एमडी मुख़्तार आलम,भोला भुइयाँ,राम कुमार सिंघ, सुबोध कुमार,विकाश प्रसाद,संजय कुमार,चंदन सिंह,लद्दू यादव और अन्य मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।