जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम एवं सघन दस्त नियंत्रण पखवारा 16 से 29 सितंबर तक चलेगा। दस्त से होने वाली शिशु मृत्यु को शून्य स्तर तक लाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस अभियान की बागडोर आशा के हाथों में होगी। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सभी सीएचसी और पीएचसी को अभियान की सफलता के लिए निदेशित किया जा चुका है। कार्यक्रम के बारे में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके झा ने बताया कि इसको लेकर अस्पतालों में तैयारी जोरों पर है। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर सुनें।
बिहार राज्य के जिला सीतामढ़ी से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि सीतामढ़ी में कोरोना संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोकने में सरकार के अलावा कई स्तरों पर किए जा रहे प्रयासों ने अहम भूमिका निभाई है। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि कल तक कोरोना संक्रमण से बेपरवाह पिछड़ी बस्तियों के लोग भी अब जागरूक दिख रहे हैं। इन बस्तियों में भले ही बच्चे के बदन पर कमीज ना हो, लेकिन चेहरे पर मास्क जरूर दिख जाएगा। इसकी वजह यह है कि अभी चुनावी जनसंपर्क का दौर चल रहा है। जो भी उम्मीदवार क्षेत्र में घूम रहे हैं, वह लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर और साबुन जरूर बांट रहे हैं। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर सुनें।
बाजपट्टी में बिगड़ा माहौल इलाका पुलिस छावनी में हुई तब्दील।
रीगा थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया व बैरगनिया थाना अध्यक्ष अमिता सिंह को बेहतर कार्य के लिए आईजी करेंगे सम्मानित। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गंदे पानी, में नहाने का अंजाम देखें, सीतामढ़ी जिला, के राजा परसौनी, चौक, से, सटे, उतर एक पुरानी, नाहर है जिसका पानी का रंग हमेशा कला रहता है, आसपास के बच्चे उसमे नहाते है, जिसके कारण, बच्चों का रंग भी कला हो जाता, है, गंदे पानी में नहाने से सावधान रहें। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हरसिद्धि कोबेंया में स्थापित एलपीजी बोटलिंग प्लांट का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉनफ्रेसिंग के जरिए उद्घाटन किया।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
सीतामढ़ी:बथनाहा: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीआर सी भवन के सभागार में प्रधान शिक्षक, पंचायत सचिव एवं सेक्टर अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव कुमार ने की.
बाजपट्टी-प्रखंड के बनगांव में डीसीएलआर मंदिर में हुए सम्मानित।
सूबे के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा कि गांधी जी कहते थे कि जब तक गांव एवं किसान का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास की कल्पना करना बेकार है। वे मधुबन प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पूर्वी चम्पारण जिलाधिकारी ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवम मनरेगा योजना की समीक्षा राधाकृष्णन भवन सभागार में की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
