जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम एवं सघन दस्त नियंत्रण पखवारा 16 से 29 सितंबर तक चलेगा। दस्त से होने वाली शिशु मृत्यु को शून्य स्तर तक लाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस अभियान की बागडोर आशा के हाथों में होगी। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सभी सीएचसी और पीएचसी को अभियान की सफलता के लिए निदेशित किया जा चुका है। कार्यक्रम के बारे में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके झा ने बताया कि इसको लेकर अस्पतालों में तैयारी जोरों पर है। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर सुनें।