पकड़ीदयाल 20 संदिग्ध को लिया गया ब्लड सैंपल
मधुबन और तेतरिया में गुजरात एवं केरल से आए 287 पर वासियों को किया गया क्वारेटिन
हरिकांत गुप्ता पिपराही शिवहर से *शिवहर जिला पदाधिकारी को किसानों की दर्द समझने के लिये कांग्रेस कोषाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने दिया धन्यवाद* शिवहर- कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मो. असद व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किसानों के फसल क्षतिपूर्ति राशि को लेकर हर समय मांग की जाती रही। बारिश एवं ओलावृष्टि से जिले के किसानों को व्यापक क्षति पहुंची क्षति पहुंची जिसे तत्काल मुआवजा मिलना अत्यंत जरूरी था,जिस तरह से शिवहर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा यह जानकारी दी गई है कि जिले के किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की राशि मिलेगी। इसके लिए शिवहर जिला कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस कोषाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने जिला पदाधिकारी महोदय बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। वहीं उन्होंने बताया किसान यह बात सुनकर झूम उठे हैं। वहीं उन्होंने बताया मालीपोखर भिंडा पंचायत अथवा शिवहर जिला वासियों की तरफ से उनको बहुत-बहुत धन्यवाद।
हरिकांत गुप्ता पिपराही शिवहर से *शिवहर जिला पदाधिकारी को किसानों की दर्द समझने के लिये कांग्रेस कोषाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने दिया धन्यवाद* शिवहर- कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मो. असद व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किसानों के फसल क्षतिपूर्ति राशि को लेकर हर समय मांग की जाती रही। बारिश एवं ओलावृष्टि से जिले के किसानों को व्यापक क्षति पहुंची क्षति पहुंची जिसे तत्काल मुआवजा मिलना अत्यंत जरूरी था,जिस तरह से शिवहर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा यह जानकारी दी गई है कि जिले के किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की राशि मिलेगी। इसके लिए शिवहर जिला कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस कोषाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने जिला पदाधिकारी महोदय बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। वहीं उन्होंने बताया किसान यह बात सुनकर झूम उठे हैं। वहीं उन्होंने बताया मालीपोखर भिंडा पंचायत अथवा शिवहर जिला वासियों की तरफ से उनको बहुत-बहुत धन्यवाद।
जिला शिवहर में मिला दूसरा कोरोना पोजेटिव मरीज, फिलहाल क्वारनटीन में है मौजूद, जिला वासियों को घबराने की जरूरत नहीं, डीएम अवनीश कुमार सिंह ने की पुस्टि 25 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना प्राप्त हुई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुगौली थाना के बगही गांव में खेत से बच्चों द्वारा घर की पुताई के लिए बुधवार को मिट्टी काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के दस लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर सदल बल पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
Comments
शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह की रिपोर्ट *असमंजस की स्थिति में शिवहर शहर की कुछ दुकानें खुली* *जरूरत के सामानों को लेकर दूरदराज ग्रामीण इलाकों के लोग पहुंचने लगे बाजार* *नहीं हो रहा लॉक डाउन नियम के पालन, बिना मास्क के ही लोग घरों से निकल रहे* जिला शिवहर लॉक डॉउन फेस- 3 के आज तीसरे दिन बुधवार को शहर में खासकर व्यापारियों वर्ग में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, दुकान खोले या नहीं खोलें इसको लेकर दुकानदार वर्ग ने एक दूसरे को फोन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं इस बीच हार्डवेयर, नाई, स्टेशनरी, की दुकान खोली गई है तथा विशेषकर रमजान को लेकर सेवइयां, पावरोटी की दुकाने से बाजार गुलजार हो गया है। आज सुबह से ही कुछ व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को डरते हुए खोला, कुछ खोल कर भी बंद कर दिया असमंजस की स्थिति को देखते हुए भी शिवहर बाजार में चहलकदमी बढ़ गई है विभिन्न सड़क मार्गो से आवाजाही समान्य दिनों की तरह दिख रही है। हालांकि जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि जिले में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है लॉक डाउन के दूसरे फेज में जिस तरह की स्थिति थी उसी स्थिति को जारी रखा गया है सुबह में कुछ व्यापारियों ने दुकान खोलने की कोशिश की थी उन दुकानों को स्वत: व्यापारियों ने बंद कर दिया, जिले के सभी निर्माण कार्य सभी प्रकार के उद्योगों का संचालन शुरू करने का ही निर्देश है। सभी प्रकार के ई-कॉमर्स, सभी प्रकार के निर्माण कार्य, सभी प्रकार के उद्योगों का संचालन सहित सैलून की दुकान है शर्तों के आधार पर चालू करने का निर्देश जिलाधिकारी शिवहर के द्वारा दिया गया है बावजूद अतिरिक्त दुकान खोलने वाले पर कार्रवाई भी हो सकती है। सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ मास्क लगाने का भी निर्देश दिया गया है, परंतु बाजारों में ग्राहकों ने बिना मास्क के ही दुकानों पर लॉक डाउन के नियम की धज्जियां उड़ाते हुए खरीदारी कर रहे हैं तथा आवागमन कर रहे हैं जो खतरे को आमंत्रित कर रहा है।
May 6, 2020, 9:20 p.m. | Tags: autopub
शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह की रिपोर्ट *तरियानी छपरा में ओलावृष्टि से वंचित लोगों के बीच 2 दिनों के अंदर पॉलिथीन वितरण होगा -अंचल अधिकारी* जिला शिवहर अंचल अधिकारी तरियानी राम कुमार पासवान ने तरियानी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, तरियानी छपरा के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह को आश्वस्त कराया है कि अगले 2 दिनों के अंदर ओलावृष्टि एवं आंधी पानी से प्रभावित वंचित लोगों के बीच पॉलिथीन की उपलब्धता करा दी जाएगी। पिछले हफ्ते तरियानी छपरा में भयंकर आंधी पानी ओलावृष्टि के कारण गरीबों के छप्पर उड़ गए थे तथा एलवेस्टर फुट गए थे, जिसमें 8 वार्डों के बीच 1270 पॉलिथीन का वितरण किया गया था वंचित लोगों के बीच पन्नी कम हो जाने के कारण नहीं बढ़ सका था। तरियानी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह एवं तरियानी छपरा के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ने अंचल अधिकारी राम कुमार पासवान से मिलकर अनुरोध किया है कि शीघ्र पोलीथीन का वितरण करवाया जाए, साथी अंचल अधिकारी से अनुरोध किया है कि फसल क्षति का भी अनुदान दिलवाने की पहल की जाए।
May 6, 2020, 9:45 p.m. | Tags: autopub
लॉक डाउन के बीच पूर्वी चंपारण में बाढ़ पूर्व तैयारी शुरू हो गई है नेपाल से निकलकर पूर्वी चंपारण होकर करीब एक दर्जन छोटी बड़ी नदियां हर साल तबाही मचाती है ऐसे में करीब डेढ़ माह में मरम्मत कर विभाग को 15 जून तक रिपोर्ट भी देनी है बाढ़ का समय जून से अगस्त तक माना जाता है इसको लेकर डेढ़ माह में टूटे तटबंध की मरम्मत कर तैयारी पूरी करना चुनौती से कम नहीं है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नियमित टीकाकरण व आरोग्य दिवस की होगी शुरुआत •स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने पत्र लिखकर दिए निर्देश • कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य सत्र स्थलों पर होगा टीकाकरण •सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा ख्याल पटना/ 4 मई: कोरोना संक्रमण के प्रसार को मद्देनजर नियमित टीकाकरण एवं आरोग्य दिवस को स्थगित किया गया था. लेकिन अब नियमित टीकाकरण व आरोग्य दिवस को फिर से नियमित किया जाएगा. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सभी जिलों के जिला पदाधिकारी तथा सिविल सर्जन को पत्र लिखकर विस्तार से दिशानिर्देश दिया है। जारी पत्र में बताया गया है कि कोविड-19 के संक्रमण के दौरान टीकाकरण से बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकारोध बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण आवश्यक सेवाओं में से एक है। टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों में वीपीडी(वैक्सीन प्रीवेंटिबल डिजीज) के संक्रमण बढ़ने की आशंका बनी रहती है. इसलिए ऐसी परिस्थिति में तत्काल टीकाकरण करने की आवश्यकता है। पत्र में सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि नियमित स्वास्थ्य सेवाओं को चलाए जाने के लिए दिए गए उच्च स्तरीय निर्णय एवं भारत सरकार के आदेश के आलोक में नियमित टीकाकरण कार्य स्थायी सत्रों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक एवं व्यक्तिगत दूरी हाथ धोने एवं श्वसन संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए संचालित किया जाये। रेड जोन जिलों में नहीं चलेगा अभियान: पत्र के माध्यम से आउटरीच सेशन साइट पर वीएचएसएनडी(ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्र पर टीकाकरण के साथ अन्य गतिविधियों को स्थानीय स्तर पर कोविड-19 से संक्रमित कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य सभी सत्र स्थलों प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं. रेड जोन वाले जिलों में कंटेनमेंट जोन व बफर जोन को छोड़कर शेष सभी सत्र स्थल पर टीकाकरण कराना है। नॉन हॉटस्पॉट जिला यानी ऑरेंज ओन वाले जिलों में कंटेनमेंट जॉन छोड़कर अन्य सत्र स्थलों पर टीकाकरण कराना है । ग्रीन जोन वाले जिलों में सभी सत्र स्थलों पर टीकाकरण कराना है। सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा ख्याल: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने निर्देश दिया है कि जिला स्तर पर नियमित टीकाकरण का कार्य कंटेनमेंट जोन को छोड़कर कराया जाए। इस दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों लाभार्थियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षात्मक यथा: सभी स्तर पर व्यक्तिगत दूरी, कम से कम 6 फीट की दूरी, मुंह को ढक कर रखने, हाथ धोने एवं स्वास्थ्य संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। लाभार्थियों को टीकाकरण सत्र पर आमंत्रित करेंगी आशा: जारी पत्र में बताया गया है कि प्रत्येक टीकाकरण सत्र के पूर्व सभी लक्षित लाभार्थियों को टीकाकरण सत्र स्थल समय की सूचना आशा द्वारा दी जाएगी। लाभार्थियों को एक तय समय सारणी के अनुसार सत्र स्थल पर आने के लिए सूचित किया जाएगा । ताकि किसी भी परिस्थिति में 5 से अधिक व्यक्ति एकत्र ना हो पाए। इसके साथ ही सत्र स्थल पर निश्चित दूरी पर घेरा का प्रतीक चिन्ह बना कर लाभार्थियों को रखा जाएगा। बुखार व सर्दी-खांसी के लक्षण पाए जाने पर होगी जांच: पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि आशा व अन्य मोबिलाइजर द्वारा इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि यदि किसी लाभार्थी अथवा उसके अभिभावक को बुखार, सर्दी-खांसी के लक्षण पाए जाते हैं तो उस लाभार्थी को टीकाकरण के लिए नहीं बुलाया जाए तथा ऐसे लक्षणों वाले लाभार्थी अथवा उसके अभिभावक का अलग से सूची तैयार कर टीकाकर्मी के माध्यम से संबंधित स्वास्थ्य संस्थान को सूचित किया जाए। उक्त लक्षण वाले व्यक्ति की कोविड-19 संक्रमण से संबंधित समुचित जांच की व्यवस्था कराई जाए। इन निर्देशो का करना होगा पालन: • प्रत्येक कोल्ड चेन पॉइंट को पर्याप्त संख्या में मास्क, ग्लब्स, हैंड सेनीटाइजर व साबुन उपलब्ध कराया जाए। • कोल्ड चैन हैंडलर द्वारा वैक्सीन वितरण के पूर्व अच्छी तरह सैनिटाइजर व साबुन से हाथ साफ करना होगा। • सभी संबधित कर्मी द्वारा कार्य के दौरान अनिवार्य रूप से मास्को अगला उसका उपयोग किया जाए • प्रत्येक लाभार्थी के बीच 2 मीटर की दूरी बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए • लाभार्थियों लाभार्थी को लेकर आने वाले परिवार के सदस्य भी निश्चित रूप से अपने मुंह एवं नाक को कपड़े मास्क से ढककर आएं • टीका कर्मी द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को टीका देने के पूर्व ग्लब्स सहित अपने हाथों को अनिवार्य रूप से सैनिटाइजर साबुन से धो लें • टीकाकर्मी टीकाकरण के समय मास्क एवं ग्लब्स से लगाकर ही कार्य करेंगे • टीका कर्मी द्वारा सेफ इंजेक्शन प्रैक्टिस का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए • टीका कर्मी द्वारा लाभार्थियों को कोरोना से बचाओ संबंधित जानकारी से अवगत • कराया जाए। टीकाकरण के पश्चात: • सत्र स्थल पर टीकाकरण जनित कचरे का निस्तारण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमानुसार किया जाए • सत्र पर कोई वायल अर्थात वैक्सीन वायल के गिर जाने किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसको टच कर दिया हो तो उस वैक्सीन वायल को नियमानुसार निस्तारित कर दिया जाए एवं किसी भी परिस्थिति में उसे अन्य बचे हुए वैक्सिंग के साथ ना रखा जाए • सत्र समाप्ति के पश्चात टीकाकर्मी ग्लब्स को निकालकर साबुन से अच्छी तरह हाथ धो लें • वैक्सीन कैरियर को सत्र से आने के उपरांत सामान्य पानी से धोने के बाद हाइपोक्लोराइट घोल से धोने के बाद ही पुनः उपयोग में लाया जाए
वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे (5 मई) थीम- जीवन को बचाएं, अपने हाथों को साफ रखे कोरोना वायरस से बचने का निरोधक उपाय, हाथों को स्वच्छ बनाए हाथों को स्वच्छ बनाने का फॉर्मूला - सुमन के पटना/ 5 मई 2020 हाथों की स्वच्छता हर समय ही आवश्यक है, परंतु वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के द्रष्टिगत हाथों को साबुन से धोना कोरोना वायरस की रोकथाम का एक महत्वपूर्ण तरीका है। इसके माध्यम से किसी भी प्रकार के वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। आज विश्व हैंड हाइजीन दे यानि विश्व हाथों की स्वच्छता दिवस पर सभी को हाथों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम भी “सेव लाइव्स, क्लीन यौर हैंड- जीवन को बचाएं, अपने हाथों को साफ रखे” रखी गयी है। डॉ. एल.बी. सिंह का कहना है कि विभिन्न प्रकार की चीजों को छूने और उठाने में हम हाथों का ही प्रयोग करते है ऐसे में वायरस आसानी से हाथों के जरिये हमारे शरीर तक पहुच जाता है। ऐसे में हाथों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना की आवश्यकता है। वर्तमान में जो कोरोना वायरस संकट है इसके लिए हाथों की स्वच्छता एक सबसे महत्वपूर्ण निरोधक उपाय है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलोजी इन्फॉर्मेशन (आईसीबीआई) के अनुसार हाथों की स्वच्छता से 31 प्रतिशत गैस की बीमारी और 21 प्रतिशत साँसो से संबन्धित बीमारियों से बचा जा सकता है। वही सेंटर फॉर डिसीज़ एंड प्रेवेंशन के अनुसार साबुन और पानी से हाथ धुलना डायरिया से जुड़ी बीमारियों को 50 प्रतिशत तक कम कर सकता है। हाथों को स्वच्छ बनाने का फॉर्मूला - सुमन के कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुमन के फॉर्मूला के अनुसार हाथों को बार बार धोना है। • एस- सीधा हाथ • यू- उल्टा हाथ • म- मुट्ठी • ए- अंगूठा • एन- नाखून • के- कलाई
उमस भरी गर्मी में लगातार चमकी बुखार से बच्चे पीड़ित हो रहे हैं एसकेएमसीएच में भर्ती होने के बाद उनमें एइएस जैसी गंभीर बीमारी की भी पुष्टि हुई है

Comments
शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह कोटा से पहुंचे छात्रों को डीएम, एसपी ने किया स्वागत जिला शिवहर जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने कल रात जिले के कई क्वॉरेंटाइन सेंटर का औचक निरीक्षण किया है, अवासित लोगों से जानकारी प्राप्त की तथा हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है।जिला पदाधिकारी श्री सिंह इससे पहले कोटा से आए छात्रों स्वागत किया है तथा आए हुए सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा है कि हर संभव सुविधा दी जाएगी डीएम ने आए हुए कोटा के छात्रों को पानी की बोतल ,मास्क सहित सैनिटाइजर का भी वितरण किया है।तकरीबन 123 छात्र छात्राओं को स्थानीय नवाब हाई स्कूल एवं समाहरणालय कैंपस में देर रात वैकल्पिक जांच केंद्र स्थापित कर सामाजिक दूरी के तहत जांच किया गया तत्पश्चात क्वॉरेंटाइन सेंटर पर भेज दिया गया।आइसोलेशन केंद्र पर डीएम, एसपी ने निरीक्षण कर अवासित प्रवासियों से बातचीत की, सुविधाओं की जानकारी ली, तथा उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गौरतलब हो कि शिवहर के क्वॉरेंटाइन सेंटर मे रह रही एक महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, शिवहर प्रखंड के 1 गांव की 25 से महिला जो विगत दिनों से क्वॉरेंटाइन सेंटर रही थी वह हाल ही में 25 अप्रैल को एक बच्चे को जन्म दिया था ,नवजात शिशु की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आया है वहीं कैंसर पीड़ित व्यक्ति की पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी बाद में उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव गया था उसकी पत्नी नगर के हाईस्कूल परिसर स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर मे रह रही है।बताते चलें कि फेनहारा निवासी एक व्यक्ति का सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था बाद में नेगेटिव पाया गया, फिर से शिवहर के ही एक युवक का पॉजिटिव पाया गया था और कल एक महिला का भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है।शिवहर जिला प्रशासन की टीम महामारी के संक्रमण से बचाव को लेकर दिन रात एक किए हुए हैं इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ जिले के वरीय अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी लगे हुए हैं ताकि किसी भी व्यक्ति को कोरोना पर तुरंत उसका सैंपल इकट्ठा कर जांच हेतु भेजा जा सके,फिलहाल जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि इससे घबराने की बात नहीं है, जिला प्रशासन की टीम इसके लिए पूरे जिले में पैनी नजर रखे हुआ है , अफवाहों पर ध्यान ना दें सतर्क रहें ,सुरक्षित रहें।ताजा खबर पाने के लिए अपने मोबाइल प्ले स्टोर से मोबाइल वाणी डाउनलोड करें रेफर कोड 7277986328 दर्ज करें जिससे देश दुनिया की खबर आपको प्राप्त होगी अपने मोबाइल से 09266544111 पर मिस कॉल देकर सुन सकते हैं मोबाइल वाणी पर
May 7, 2020, 3:27 p.m. | Tags: autopub
शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह जिला शिवहर में मिला तीसरा कोरोना संक्रमित जिला शिवहर में मिला तीसरा कोरोना पोजेटिव मरीज, फिलहाल क्वारनटीन में है मौजूद, जिला वासियों को घबराने की जरूरत नहीं, जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने की पुष्टि ताजा खबर पाने के लिए अपने मोबाइल प्ले स्टोर से मोबाइल वाणी डाउनलोड करें रेफर कोड 7277986328 दर्ज करें जिससे देश दुनिया की खबर आपको प्राप्त होगी अपने मोबाइल से 09266544111 पर मिस कॉल देकर सुन सकते हैं मोबाइल वाणी पर
May 7, 2020, 5:11 p.m. | Tags: autopub