सुगौली थाना के बगही गांव में खेत से बच्चों द्वारा घर की पुताई के लिए बुधवार को मिट्टी काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के दस लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर सदल बल पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

Comments


शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह की रिपोर्ट *असमंजस की स्थिति में शिवहर शहर की कुछ दुकानें खुली* *जरूरत के सामानों को लेकर दूरदराज ग्रामीण इलाकों के लोग पहुंचने लगे बाजार* *नहीं हो रहा लॉक डाउन नियम के पालन, बिना मास्क के ही लोग घरों से निकल रहे* जिला शिवहर लॉक डॉउन फेस- 3 के आज तीसरे दिन बुधवार को शहर में खासकर व्यापारियों वर्ग में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, दुकान खोले या नहीं खोलें इसको लेकर दुकानदार वर्ग ने एक दूसरे को फोन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं इस बीच हार्डवेयर, नाई, स्टेशनरी, की दुकान खोली गई है तथा विशेषकर रमजान को लेकर सेवइयां, पावरोटी की दुकाने से बाजार गुलजार हो गया है। आज सुबह से ही कुछ व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को डरते हुए खोला, कुछ खोल कर भी बंद कर दिया असमंजस की स्थिति को देखते हुए भी शिवहर बाजार में चहलकदमी बढ़ गई है विभिन्न सड़क मार्गो से आवाजाही समान्य दिनों की तरह दिख रही है। हालांकि जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि जिले में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है लॉक डाउन के दूसरे फेज में जिस तरह की स्थिति थी उसी स्थिति को जारी रखा गया है सुबह में कुछ व्यापारियों ने दुकान खोलने की कोशिश की थी उन दुकानों को स्वत: व्यापारियों ने बंद कर दिया, जिले के सभी निर्माण कार्य सभी प्रकार के उद्योगों का संचालन शुरू करने का ही निर्देश है। सभी प्रकार के ई-कॉमर्स, सभी प्रकार के निर्माण कार्य, सभी प्रकार के उद्योगों का संचालन सहित सैलून की दुकान है शर्तों के आधार पर चालू करने का निर्देश जिलाधिकारी शिवहर के द्वारा दिया गया है बावजूद अतिरिक्त दुकान खोलने वाले पर कार्रवाई भी हो सकती है। सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ मास्क लगाने का भी निर्देश दिया गया है, परंतु बाजारों में ग्राहकों ने बिना मास्क के ही दुकानों पर लॉक डाउन के नियम की धज्जियां उड़ाते हुए खरीदारी कर रहे हैं तथा आवागमन कर रहे हैं जो खतरे को आमंत्रित कर रहा है।
Download | Get Embed Code

May 6, 2020, 9:20 p.m. | Tags: autopub  


शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह की रिपोर्ट *तरियानी छपरा में ओलावृष्टि से वंचित लोगों के बीच 2 दिनों के अंदर पॉलिथीन वितरण होगा -अंचल अधिकारी* जिला शिवहर अंचल अधिकारी तरियानी राम कुमार पासवान ने तरियानी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, तरियानी छपरा के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह को आश्वस्त कराया है कि अगले 2 दिनों के अंदर ओलावृष्टि एवं आंधी पानी से प्रभावित वंचित लोगों के बीच पॉलिथीन की उपलब्धता करा दी जाएगी। पिछले हफ्ते तरियानी छपरा में भयंकर आंधी पानी ओलावृष्टि के कारण गरीबों के छप्पर उड़ गए थे तथा एलवेस्टर फुट गए थे, जिसमें 8 वार्डों के बीच 1270 पॉलिथीन का वितरण किया गया था वंचित लोगों के बीच पन्नी कम हो जाने के कारण नहीं बढ़ सका था। तरियानी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह एवं तरियानी छपरा के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ने अंचल अधिकारी राम कुमार पासवान से मिलकर अनुरोध किया है कि शीघ्र पोलीथीन का वितरण करवाया जाए, साथी अंचल अधिकारी से अनुरोध किया है कि फसल क्षति का भी अनुदान दिलवाने की पहल की जाए।
Download | Get Embed Code

May 6, 2020, 9:45 p.m. | Tags: autopub