मोतिहारी जिला से बाहर गए प्रवासी मजदूरों तीर्थयात्रियों पर्यटकों छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न स्थलों से आने वाले व्यक्तियों के आवागमन की अनुमति दे दी गई है इसके साथ ही उनके कोरोना संक्रमण के लिए आवश्यक स्क्रीनिंग के लिए भी तैयारियां की जा रही है इसके तहत राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने डीएम एवं सिविल सर्जन को पत्र लिख आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

संक्रमित गांव को सील कर दिया गया है प्रशासनिक स्तर पर आठ चेक पोस्ट बनाये गए है सभी चेक पोस्ट पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है पिडिता एवं उनके परिवार को जिला मुख्यालय स्थित कोरेंटिन सेंटर में भेज दिया गया है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गायघाट से हरसिद्धि मुख्यालय को जोड़ने वाली जर्जर सड़क सरकारी उदासीनता के कारण वर्षों से अधर में लटकी है। इसको लेकर राजद विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र कुमार राम छह मई को गायघाट गेट के पास एक दिवसीय आमरण अनशन करेंगे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हरसिद्धि। मुंशी बाजार निवासी श्रीमती देवी ने स्थानीय डीलर द्वारा राशन नहीं देने का आरोप लगाई है।

शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह की रिपोर्ट *विद्युत विभाग के अमानवीय नीति के खिलाफ फ्रेंचाइजी कामगार संघ ने बजाया बिगुल* *पूरे राज्य में राजस्व संग्रहण का कार्य ठप* *मुख्यमंत्री,उर्जामंत्री सहित विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारियों को लिखा पत्र* *विद्युत विभाग से लाॅकडाउन अवधि के भत्ते सहित अन्य पाँच मांगों का पत्र प्रधानमंत्री से जिला पदाधिकारी तक को ईमेल से भेजा* जिला शिवहर विद्युत विभाग राजस्व फ्रेंचाइजी RRF संघ के जिला अध्यक्ष जगरनाथ पासवान ने बताया कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष शंकर कुमार को हम बातों का समर्थन करते हैं हम सभी लोग जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग करते हैं कि इस विषय पर अति शीघ्र कार्रवाई की जाए जिससे हम लोगों को परिवार की स्थिति सुधर सके विद्युत विभाग में कार्यरत आरआरएफ यानि फ्रेंचाइजी कर्मीयों के संघ ने इस कोरोना महामारी के वजह से लगाए गए लाॅकडाउन में विद्युत विभाग के मुख्यालय स्तर के पदाधिकारियों के अमानवीय व्यवहार के कारण दिनांक 23/04/2020 से कार्यबंदी कर दिया है।बताते चलें कि जनता कर्फ्यू के बाद प्रधानमंत्री के आदेश पर 22/03/2020 से विद्युत बिल विपत्रीकरण और राजस्व वसूली का कार्य बंद था।दिनांक 22/04/2020 को विद्युत विभाग की दोनो अनुषंगी कम्पनियों के महाप्रबंधक राजस्व ने अपने पत्रों से सम्पूर्ण बिहार के विद्युत कार्यपालक अभियंता को यह आदेश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में फ्रेंचाइजी कर्मीयों से घर घर जाकर राजस्व संग्रहण करने को कहें।आरआरएफ संघ ने महाप्रबंधक राजस्व के इस आदेश की घोर निंदा की।संघ के अध्यक्ष श्री शंकर कुमार ने कहा कि पूरा देश लाॅकडाउन के वजह से अस्त व्यस्त है फिर भी प्रधानमंत्री के आदेश का पालन कर रहा है और ऐसी विषम परिस्थिति में किसी उपभोक्ता के यहाँ जाकर पैसा मांगना अमानवीय कृत्य लगता है।जबकि सरकार और प्रशासन ने लाॅकडाउन के पालन के लिए अपने जी जान की बाजी लगा दी है और ऐसी स्थिति में घर-घर जाना लाॅकडाउन के नियमों की अनदेखी होगी या यूँ कहें कि महाप्रबंधक राजस्व फ्रेंचाइजी कर्मी को लाॅकडाउन तोड़ने का आदेश दे रहे हैं। इस संकट के समय में कम्पनी के द्वारा घर-घर जाकर राजस्व संग्रहण करने के लिए बोला जा रहा है क्या यह न्यायोचित है। ऐसी स्थिति जब प्रतिदिन औसतन दस कोरोना मरीजों की वृद्धि हो रही तब कार्यक्षेत्र में बिना किसी सुरक्षा के कार्य करना कहाँ तक आरआरएफ के हित में है। इस समय प्रधानमंत्री के आदेशानुसार सभी कम्पनियों ने अपने कर्मचारीयों को बिना कार्य किए उनका पूर्ण वेतन दिया लेकिन विद्युत विभाग के पास हम कर्मियों के लिए कुछ भी नहीं जबकि हम फ्रेंचाइजी कर्मीयों ने 2013 से दिन रात मेहनत कर विद्युत विभाग को एक नया आयाम दिया है। इन्हीं सभी बातों के संदर्भ में आरआरएफ संघ ने अपने छः जायज मांगों का मांगपत्र सभी जिला पदाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक को ईमेल के माध्यम से भेजा है ताकि लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन ना हो और काम बंद कर दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार किस तरह इनके मांगों को मानती है क्योंकि मामला बिहार के लगभग 8400 फ्रेंचाइजी कर्मीयों के सुरक्षा और विद्युत विभाग के राजस्व संग्रहण से जुडा हुआ है। *धन्यवाद* शंकर कुमार अध्यक्ष बिहार राज्य ग्रामीण विद्युत फ्रेंचाइजी कामगार संघ 9801334311 7542890709

रामगढ़वा प्रखंड के किसान भवन के परिसर में चमकी बुखार से बचाव को लेकर एडीएम सुधीर कुमार के नेतृत्व में एसडीओ अमित कुमार डॉक्टर एवं प्रखंड पदाधिकारी के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए समीक्षा बैठक की गई बैठक में पदाधिकारियों द्वारा चमकी बुखार के बचाव का प्रचार प्रसार हो रहा है कि नहीं कर्मियों के द्वारा जानकारी ली गई

रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिंहासिनी पंचायत के पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट में 50 वर्षीय व्यक्ति घायल

पिपराकोठी में 500 लोगों को रखने के लिए बीडीओ सुनीता कुमारी ने दो और सेंटर को चिन्हित किया है

घोड़ासहन पूर्वी चंपारण

बैरगनिया एसएसबी 20 वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक उमेश चंद्र बडोला के खुदकुशी का राज उसके मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर खुलने की संभावना है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।