पचपकरी ओपी क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवा मंगलप कोरेंटिन सेंटर पर मंगलवार को प्रवासी श्रमिकों एवं ग्रामीणों के बीच हुए संघर्ष में दोनों ओर से चार लोग जख्मी हो गए इस दौरान जमकर लाठी-डंडे के साथ पत्थरबाजी भी हुई
रेड जोन से आने वाले प्रवासी प्रखंड स्तरीय शिविरों में रखा जा रहा है ऐसी स्थिति में रक्सौल अरेराज चकिया ढाका पकरीदयाल अनुमंडल स्थित मुख्य बाजार को छोड़कर सभी प्रखंड स्थित दुकान बंद रहेगी कंटेनमेंट जोन में भी दुकानें बंद रहेगी सभी प्रखंड को रेड जोन चिन्हित किया गया है यहां गृह विभाग द्वारा जारी निर्देश का पालन होगा प्रखंड क्वारेटिन के आवश्यकताओं को पूरी करने के लिए प्रखंड स्तर पर दुकान खोलने के लिए एसडीओ एवं सीओ को अधिकृत किया गया है
लाकडाऊन चार लागू होने के साथ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में व्यवसायी प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए डीएम शिर्षत कपील अशोक ने नया रोस्टर जारी किया है
अब जिले में ही हो सकेगी कोरोना संक्रमितों की जांच, लायी जा रही ट्रूनेट मशीन -एक घंटे में दो संक्रमितों की कर सकता है जांच -पीसीआर के लिए सैंपल भेजे जाएंगे एसकेएमसीएच - सदर अस्पताल में होगी जांच की सुविधा सीतामढ़। 19मई कोविड 19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से सीतामढ़ी सदर अस्पताल में ट्रूनेट मशीन की सौगात दी है। सदर अस्पताल के टीवी वार्ड के बगल में इसके लिए स्थान भी चयनित कर ली गई है। जिससे अब सैंपल को एसकेएमसीएच भेजने की जरुरत नहीं होगी। इससे सैम्पल लेने के कुछ ही घंटे बाद से ही जांच रिपोर्ट भी मिलने लगेगी। जांच मशीन सदर अस्पताल में लगाई जाएगी। इस मशीन के लग जाने से आम जनता के साथ स्वस्थ्य कर्मियों को भी राहत मिल सकेगी। सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल में जगह चयन ही मुख्य देरी थी। जिसे पूरा कर लिया गया है। इससे एसकेएमसीएच पर निर्भरता कम होगीं। यह मशीन 24 घंटे में 40 से 50 सैंपल का रिजल्ट बताता है। 24 घन्टे में 40-50 सैंपल जांच की क्षमता: जिला स्वास्थ समिति के एसीएमओ डॉ सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस मशीन की क्षमता एक दिन में 40 से 50 सैंपल जांच करने की है। यानि एक घंटे में 2 सैम्पल की जांच होगी। लेकिन एक से दो घंटे मशीन बंद रहेगी तो उस समय जांच की संख्या कम हो जाएगी। इस तरह विभाग ने एक दिन में 40 सैम्पल जांच करने की तैयारी की है। अगर एक दिन में इससे ज्यादा सैम्पल लिया जाता है तो शेष सैम्पल को एसकेएमसीएच भेजा जाएगा। पीसीआर के लिए जाएगी सैंपल एसकेएमसीएच सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड-19 ट्रूनेट जांच मशीन से कोरोना की प्रारम्भिक जांच होगी। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी, उन्हें पूरी तरह से ठीक माना जाएगा। लेकिन जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, केस को पॉलीमर चेन रिएक्शन के तहत कन्फर्म करने के लिए फिर से सैम्पल एसकेएमसीएच भेजी जाएगी। इसके बाद ही उसे पॉजिटिव मान उनका इलाज कोविड केयर मे किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण: सदर अस्पताल में लगे टूनेट मशीन को संचालित करने तथा सैंपल कलेक्शन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां पर शिफ्टवाइज स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि सैंपल जांच का कार्य 24 घंटे किया जा सके। कम समय में अधिक की होगी जांच: टूनेट मशीन लग जाने से न केवल कोरोना संदिग्ध की जांच में तेजी आएगी, बल्कि कम समय में अधिक लोगों की जांच होगी और कोविड-19 का पूर्ण पुष्टि के लिए पूर्णत: संदिग्ध का सैंपल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेजा जाएगा। अभी मरीज के जांच रिपोर्ट आने में जहां दो से तीन दिन लग जाते हैं और सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजना पड़ता है।
कोरेन्टाइन सेंटर पर कुव्यवस्था के लिए धरने पर बैठे विधायक
प्रखंड के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है साथ ही बांस बल्ला लगाकर सील कर दिया है
सदर अस्पताल में सोमवार सुबह ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी मनीष कुमार पर एक प्रवासी ने हमला कर दिया उसे पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की उसका वर्दी फाड़ दी वहीं सरकारी राइफल भी छीनने का प्रयास किया सहयोगी पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया घटना को लेकर मनीष ने नगर थाने में आवेदन दिया है
ढाका घोड़ासहन प्रखंडों के कोरेंटिन सेंटरों पर बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर राजद विधायक फैसल रहमान सोमवार को ढाका गांधी चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए विधायक ने बताया कि सभी सेंटरों पर प्रवासियों के साथ घोर अन्याय हो रहा है उन्हें सेंटर पर मूलभूत मानवीय सुविधा भी मुहैया नहीं कराई जा रही है
कोरोना जांच के लिए संदिग्ध मरीज का स्वाब अब मुजफ्फरपुर एवं पटना नहीं भेजा जाएगा इसकी जांच मोतिहारी में ही होगी सोमवार को टीवी अस्पताल में कोरोना जांच मशीन इंस्टॉल की गई है संभवत मंगलवार से इसकी जांच शुरू हो जाएगी सिविल सर्जन डॉ मोहम्मद रिजवान अहमद ने बताया कि एक कैबिनेट मशीन आज देर रात तक पहुंच जाएगी जिसे इंस्टॉल कर जांच शुरू कर दी जाएगी
हालात को देखते हुए क्वारेटीन केंद्रों की संख्या में वृद्धि की गई है विद्यालय का उपयोग केंद्र के रूप में किया जा रहा है स्कूल प्रबंधन को क्वारन्टाई केंद्रों का जवाब दे बनाया गया है प्राचार्य के नेतृत्व में स्कूल प्रबंधन अपना काम करेगा उक्त बातें डीएम शिर्षत कपिल अशोक ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से केंद्रों की समीक्षा करते हुए कहीं
