दिल्ली से चिरैया प्रखंड ट्रक पर सवार होकर आ रहे रविंद्र कुमार की मौत आगरा में हो गई बताया जाता है कि रविंदर की आंख लग गई और वह ट्रक से गिर गया ट्रक चालक सहित उस पर सवार लोगों को इसका पता नहीं चला आगरा पुलिस ने रविंद्र के घर फोन कर सूचना दी लेकिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिजनों ने शव लाने से इंकार कर दिया गांव से मिली सूचना पर पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने पहल करते हुए जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराया।डीएम शिर्षत कपिल अशोक के निर्देश व परिजनों को शव लाने के लिए प्रशासन ने सरकारी एंबुलेंस मुहैया कराई है।
मोतिहारी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट की घटनाओं में 18 लोग घायल हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना को लेकर पीड़ितों ने नगर थाने में आवेदन दिया है
कोलकाता से आए 37 प्रवासियों राजस्थान से 10 प्रवासियों को सुबह 11:30 बजे कोरिया खास उच्च विद्यालय पर रखा गया जिन्हें शाम तक खाना व बिछावन नहीं मिला। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोतिहारी लखौरा मुख्य पथ पर कुमारी देवी चौक के पास प्रवासियों से भरी बस लुढ़क गई बस पर 28 प्रवासी मजदूर सवार थे जो लखौरा जा रहे थे घटना के बाद सभी प्रवासी पैदल अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने दल बल के साथ पहुंचकर वासियों को दूसरी गाड़ी पर बैठा जिला स्कूल क्वारेटिन सेंटर लेकर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी प्रवासी मजदूर सुरक्षित हैं। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विभिन्न प्रदेशों से पैदल साइकिल एवं अन्य वाहनों से अपने घर की ओर जा रहे लोगों को परेशानी नहीं होगी पूर्वी चंपारण के सीमा क्षेत्र में सहायता वाहन से पानी बिस्कुट ओआरएस घोल आदि उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसी प्रवासी को कोई परेशानी ना हो उक्त बातें डीएम शिर्षत कपिल अशोक ने रविवार को सदर अस्पताल से तीन सहायता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान कही। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
जिहुली पंचायत सरकार भवन में संचालित सीएससी से चोरी मामले में गिरफ्तार शातिर चोर चंदन कुमार पुलिस कस्टडी से भाग निकला था वह जिहुली का रहने वाला था पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी कर चोरी के लैपटॉप सहित अन्य सामान के साथ उसे रंगे हाथ पकड़ा था पूछताछ में चोरी की घटना में शामिल के नाम का खुलासा किया था रविवार देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
प0 चम्पारण बेतिया जिला मुख्यालय से नरकटियागंज की तरफ जा रही प्रवासी मज़दूरो कि बस साठी नरकटियागंज मुख्य पथ के बीच बालू लदी ट्रैक्टर को साइड देने के क्रम में अनियंत्रित हो कर दुर्घटना की शिकार हो गई वही बस नम्बर बी आर 22 पी 4821 दुर्घटना में किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई बस पर बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं सबसे बड़ी बात यह है कि जिस समय यह दुर्घटना हुई उस समय साठी थानाध्यक्ष राजू मिश्रा धोबनि में मौत की घटना को लेकर घटनास्थल पर गये हुए थे और मौत की गुत्थी सुलझा ही रहे थे तभी थानाध्यक्ष राजू मिश्रा को सूचना मिली की प्रवासी मजदूरों से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर वृक्ष में टकरा गई है थानाध्यक्ष बिना देरी किए। घटनास्थल पर बाहर से आए हुए प्रवासियों की भूख की चिंता करते हुए घटनास्थल पर भोजन सामग्री चिउड़ा व गुड़ लेकर बिना देरी किए पहुंच गये। थानाध्यक्ष के हाथों में भोजन सामग्री देखकर प्रवासी मजदूरों में काफी खुशी की लहर जाग उठी थानाध्यक्ष राजू मिश्रा तथा दरोगा मुमताज आलम ने अपने हाथों से सभी प्रवासी मजदूरों भोजन सामग्री देकर सकुशल तथा सुरक्षित घटनास्थल से नरकटियागंज इनके तरफ रवाना किये। वहीं समाजसेवी अमन मिश्रा ने थानाध्यक्ष राजू मिश्रा तथा दरोगा मुमताज आलम का कार्य काफी सराहनीय बताया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प0 चम्पारण बेतिया जिला के साठी थाना क्षेत्र के धोबनि गांव में विवाहिता नजरा खातून की दहेज को लेकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप विवाहिता के पिता इनारवा थाना क्षेत्र के शेख मोहम्मद ने मृतक के पति तथा अपने दामाद शेख इरफान एवं ससुराल के परिजनों पर आरोप लगाया है यह मामला रविवार की सुबह की है घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजू मिश्रा अपने दल बल को लेकर घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की पूरी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी रही सूत्रों की माने तो विवाहिता की मौत होने के बाद परिजन घर छोड़ कर फरार बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता के दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है प्रथम दृष्टा में हत्या की आशंका जताई जा रही है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर सत्यता की पुष्टि की जाएगी दोषीयो को बख्शा नहीं जाएगा।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
कोटवा थाने के कदम चौक के पास डीएम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई उनकी गाड़ी में एसपी नवीन चंद्र झा भी सवार थे हादसे में दोनों अधिकारी बाल-बाल बच गए दोनों को हल्की चोट आई है जबकि एसपी की एस्कॉर्ट गाड़ी का चालक बिहारी कुमार एवं सिपाही शशि रंजन कुमार जख्मी हो गए दोनों को कोटवा पीएससी में प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल लाया गया
Transcript Unavailable.
