अब जिले में ही हो सकेगी कोरोना संक्रमितों की जांच, लायी जा रही ट्रूनेट मशीन -एक घंटे में दो संक्रमितों की कर सकता है जांच -पीसीआर के लिए सैंपल भेजे जाएंगे एसकेएमसीएच - सदर अस्पताल में होगी जांच की सुविधा सीतामढ़। 19मई कोविड 19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से सीतामढ़ी सदर अस्पताल में ट्रूनेट मशीन की सौगात दी है। सदर अस्पताल के टीवी वार्ड के बगल में इसके लिए स्थान भी चयनित कर ली गई है। जिससे अब सैंपल को एसकेएमसीएच भेजने की जरुरत नहीं होगी। इससे सैम्पल लेने के कुछ ही घंटे बाद से ही जांच रिपोर्ट भी मिलने लगेगी। जांच मशीन सदर अस्पताल में लगाई जाएगी। इस मशीन के लग जाने से आम जनता के साथ स्वस्थ्य कर्मियों को भी राहत मिल सकेगी। सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल में जगह चयन ही मुख्य देरी थी। जिसे पूरा कर लिया गया है। इससे एसकेएमसीएच पर निर्भरता कम होगीं। यह मशीन 24 घंटे में 40 से 50 सैंपल का रिजल्ट बताता है। 24 घन्टे में 40-50 सैंपल जांच की क्षमता: जिला स्वास्थ समिति के एसीएमओ डॉ सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस मशीन की क्षमता एक दिन में 40 से 50 सैंपल जांच करने की है। यानि एक घंटे में 2 सैम्पल की जांच होगी। लेकिन एक से दो घंटे मशीन बंद रहेगी तो उस समय जांच की संख्या कम हो जाएगी। इस तरह विभाग ने एक दिन में 40 सैम्पल जांच करने की तैयारी की है। अगर एक दिन में इससे ज्यादा सैम्पल लिया जाता है तो शेष सैम्पल को एसकेएमसीएच भेजा जाएगा। पीसीआर के लिए जाएगी सैंपल एसकेएमसीएच सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड-19 ट्रूनेट जांच मशीन से कोरोना की प्रारम्भिक जांच होगी। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी, उन्हें पूरी तरह से ठीक माना जाएगा। लेकिन जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, केस को पॉलीमर चेन रिएक्शन के तहत कन्फर्म करने के लिए फिर से सैम्पल एसकेएमसीएच भेजी जाएगी। इसके बाद ही उसे पॉजिटिव मान उनका इलाज कोविड केयर मे किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण: सदर अस्पताल में लगे टूनेट मशीन को संचालित करने तथा सैंपल कलेक्शन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां पर शिफ्टवाइज स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि सैंपल जांच का कार्य 24 घंटे किया जा सके। कम समय में अधिक की होगी जांच: टूनेट मशीन लग जाने से न केवल कोरोना संदिग्ध की जांच में तेजी आएगी, बल्कि कम समय में अधिक लोगों की जांच होगी और कोविड-19 का पूर्ण पुष्टि के लिए पूर्णत: संदिग्ध का सैंपल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेजा जाएगा। अभी मरीज के जांच रिपोर्ट आने में जहां दो से तीन दिन लग जाते हैं और सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजना पड़ता है।
