प0 चम्पारण बेतिया जिला म0 मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत सुक्रवार को बाढ़ से बर्बाद फसल की मुआवजे की मांग को लेकर मधुबनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा है। गंडक पार के चारो प्रखडो मे बाढ से बर्बाद हुए फसलों के मुआवजा की मांग मधुबनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनु सिंह चन्देल ने बगहा एसडीएम विशाल राज को ज्ञापन दे कर किया उन्होने कहा कि गंडक पार के चारों प्रखंडों मे कई सौ एकड़ में किसानों की गन्ना धान की फसल बाढ़ की चपेट में आ गया है तथा कटाव के कारण फसल गंडक नदी में विलीन हो गए और फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुके है,अभी तक सरकार के द्वारा फसल क्षति का मुआवजा किसानों को नहीं मिला सका है। उन्होने किसानों के समस्या से अवगत कराया तथा तत्काल बाढ से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है।
प0 चम्पारण बेतिया जिला म0 मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला के मधुबनी आर्टस के बैनर तले जंगल किलोल फाउन्ङेशन के तत्वावधान में रविवार को प्रखंड बगहा एक के सिगाङी-पिपरिया पंचायत के अमवलिया- सिगाङी गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह संस्था के प्रेसिडेंट कृष्ण चंद प्रसाद व सचिव शिखा गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि उक्त संस्था की शुभारंभ वर्ष 2014 में की गई थी । तथा 29 देशों में संस्था ने कला के क्षेत्र में अपनी परचम लहराया है। सचिव ने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में गुजर-बसर करने वाले दलित- महादलित सामुदाय के बच्चे- बच्चियाँ जो हुनरमंद है। तथा आर्थिक स्थिति दयनीय है। वैसे होनहार व प्रतिभावान बच्चों की उज्जवल भविष्य व सुनहरे पल की सपना को साकार करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है । उन्होंने बताया कि कला के क्षेत्र में महिलाओं को जागरुक करने के लिए संस्था कटिबद्ध है । ताकि प्रतिभावान बच्चे को एक नई उम्मीद व पहचान कला के क्षेत्र में बन सके। तथा वे आत्म - निर्भर हो सके। उन्होंने सूबे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कला संस्कृति मंत्री से होनहार बच्चों को कला के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की मांग किया है । इस अवसर पर रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता, शैलेश कुमार गुप्ता, अंशुमान सिंह, राकेश सिंह समेत दर्जनों की संख्या में समाजसेवी, ग्रामीण शामिल रहे ।
बिहार के युवक की हुई सड़क हादसे में मौत प0 चम्पारण बेतिया जिला म0 मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला के नारकटिगंज अनुमंडल क्षेत्र के एक व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। वैश्विक कोरोना महामारी नें ऐसा कहर बरपा रहा है जैसे मानों की दुनिया का अंत नजदीक हों। नरकटियागंज अनुमंडल के पिपरा गांव निवासी जाहुल हक अंसारी पिता मुस्लिम अंसारी और मो शालीम अंसारी दोनों दिल्ली में रह कर अपनें घर वालों का भरण पोषण कर रहा था। अचानक लाॅकडाउन और कम्पनी के सौतेले व्यवहार से आम मजदूरों की जिंदगी रोड पर आ गई। इसी कारण सें जाहुल हक अंसारी और मो शालीम अंसारी नें मोटरसाइकिल सें अपनें घर बिहार आनें का मन बना कर दोनों अपनें घर के लिए रवाना हो गए। लेकिन इश्वर को कुछ मंजूर था। आगरा उतर प्रदेश के समीप जाहुल हक अंसारी और मो शालीम अंसारी का मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें घटना स्थल पर ही जाहुल हक अंसारी की मौत हो गई और मो शालीम अंसारी को गम्भीर चोटें आई। जब इसकी सुचना मो शालीम अंसारी द्वारा फोन पर जाहुल हक अंसारी के घर वालों को सुचना दिया गया। सुचना मिलतें ही घर में मातम छा गया। जाहुल हक अंसारी की पत्नी शबनम आरा खातून (22) का रो रो कर बुरा हाल हैं। शबनम आरा खातून के गोद में 1 वर्षीय बच्चा है जिसको यह भी पता नही है की उसके सर से बाप का साया उठ गया। जाहुल हक अंसारी के पिता मुस्लिम अंसारी बहुत ही गरीब हैं वह अपनें एकलौता बेटा के शव आगरा से नरकटियागंज बिहार लानें में आर्थिक रुप से कमजोर है ऐसे में मुस्लिम अंसारी द्वारा पुर्व विधायक एवं प्रभारी उतर प्रदेश भाजपा राजन तिवारी से मदद की गुहार लगाया। जिसके उपरांत राजन तिवारी नें अपनें सहयोगियों के मदद से जाहुल हक अंसारी के पोस्टमार्टम और उसके बाद घर तक पहुंचाने का जिम्मा उठाए। शव गांव में पहुंचते ही चारो तरफ मातम छा गया। जाहुल हक अंसारी की पत्नी और माँ की तो जिंदगी ही लूट गई। पत्नी की चीख पुकार सुनकर लोगों के आंखों से आंसू बहनें लगें। सरकार, प्रशासन और प्रतिनिधि लोग उस एक साल के बच्चे के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाएं।
साइकिल सवार हुआ जख्मी अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से प0 चम्पारण बेतिया से म0 मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के परसौनी चौक पर एनएच 727 मुख्य मार्ग परसौनी चौक के समीप एक अज्ञात बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बिना समय गवाएं स्थानिय लोगो ने घायल के परिजनों को मोबाइल द्वारा घटना की जानकारी दी। घायल व्यक्ति की पहचान मदन गिरी परसौनी चौक के निवासी के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहीं बोलेरो गाड़ी चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया जिसकी पहचान नहीं हुई है ।
बेतिया डीएम कुंदन कुमार के निर्देश पर जिले के सभी 18 प्रखंडों में कुल 54 जन वितरण प्रणाली दुकानों की औचक जांच में 38 दुकानों में गड़बड़ी मिली है। इसको लेकर डीएम ने 30 दुकानों से स्पष्टीकरण पूछा है जबकि छह के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। जबकि 2 दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार के पश्चिम चम्पारण बेतिया से सत्येंद्र जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि पश्चमी चम्पारण बेतिया के स्थानीय रिद्धि सीधी होटल के सभागार में किसान की समस्याओं से सम्बंधित एक बैठक संपन्न की गई। इसमें किसानों के 14 सूत्री मांगों से सम्बंधित मांग पत्र माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं बिहार के माननीय मुख्य मंत्री जी को भेजने का निर्णय लिया गया है और मांगों के यथा शीघ्र पूरा नहीं होने पर किसानों द्वारा आंदोलन करने एवं माननीय न्यायालय के शरण में जाने को मजबूर होंगे। यह निर्णय लिया गया है कि किसानों को संगठित करने संयुक्त के लिए किसान जागरण अभियान चलाया जायेगा
बिहार के पश्चमी चम्पारण बेतिया प्रखंड से सतेंद्र पाठक जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि बेतिया प्रखंड में राष्ट्रिय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्यायोग द्वारा स्वछता जागरूकता का अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रिय मानव अधिकार सामाजिक न्यायोग के जिला सचिव मनीष कुमार राय ने बताया कि राष्ट्रिय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्यायोग द्वारा स्वछता जागरूकता का अभियान कार्यक्रम के तहत दवा छिड़काव बनिया योग पुर में शुरुआत किया गया है जिसे डेंगू ,मलेरिया ,चिकनगुनिया कलाजुआ जैसे बिमारियों को उत्पन्न करने वाले कीटों का नाश होगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव ने किया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.

Comments
क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर व्याप्त अनियमितता और पदाधिकारियों की लापरवाही को लेकर 18 मई को 10:00 बजे सुबह से गांधी चौक ढाका में विधायक फैसल रहमान के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना। पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनें- - -
May 17, 2020, 10:21 p.m. | Tags: autopub