बेतिया जिला के नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर बाजार अवस्थित तीन दुकानो मे बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड नगद समेत समान की चोरी कर ली है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने खोजी कुते को बुलाकर जांच शुरू कर दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बेतिया जिला के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में वाहन जांच की गई जिसमें कार की डिक्की से 6 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बेतिया जिला के नौतन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो से रविवार को पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान चालीस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ पांच धंधेबाजो को गिरफ्तार किया है। छापेमारी दल का नेतृत्व एसआई अमीत कुमार सिंह ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Comments


मोहम्मद मंजर अलाम प0 चम्पारण बेतिया जिला भारतीय जनता पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ट की ओर से रविवार को चंपारण विवाह भवन में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम आयोजित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दीपू कुशवाहा ने किया।
Download | Get Embed Code

Oct. 4, 2020, 7:08 p.m. | Tags: autopub  

प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखण्ड बगहा एक के चखनी रजवटिया पंचायत के चखनी बाजार स्थित मसजिद के समीप राशन लदी ट्रैक्टर ट्राली के मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई परिजनो में मातम छा गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड से सटे बासी मंदिर पर शुक्रवार को बासी व्यापार मंडल की एक बैठक की गई। जिसमे अंचलाधिकारी द्वारा कुछ दुकानदारों को दिए गए नोटिस पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में ब्यापार मण्डल के सदस्यों ने अचलधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि,अचलधिकारी मधुबनी रंजीत कुमार सिंह के द्वारा कुछ दुकानदारों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के चम्पारण जिला के बथनाहा से साबिर अन्सारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताये की बथनाहा में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से गरीब मजदूर के घर गिर पड़ा है | लेकिन कोई भी पंचायत प्रतिनिधि घूम कर भी नहीं देख रहे है |

बिहार राज्य के बथनाहा जिला से साबिर अंसारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताये बथनाहा के एक गांव से अपहृत लड़की तीन दिन बाद बाजपट्टी के भासर गांव के सरेह से बेहोशी की हालत में मिली है | लड़की को शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है |

साबिर अंसारी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताये बथनाहा में मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने के लिए यमुना नदी की धारा बांध बांधने से किसानों ने नाराज हो गये | सहियरा थाना क्षेत्र के सिंघारहिया चौक के समीप सीतामढ़ी- सोनबरसा उच्च पथ 77 पर बुधवार की सुबह जाम कर प्रदर्शन किया |

प0 चम्पारण बेतिया जिला म0 मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला अंतर्गत लोक कल्याण विकास मंच वेलफेयर ट्रस्ट से सिसवा बसंतपुर पंचायत के ग्रामीणो ने गुहार लगाते हुए निवेदन किया है कि उनके ग्रामीण सड़क जो वर्षो से बदहाल है लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि इस विषय पर मौन धारण किये हुए है और जनता को बजट ना होने के नाम पर बरगलाते रहे है। मंच के संस्थापक अध्यक्ष रवि उपाध्याय ने इस विषय को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल इस विषय पर ग्रामीण विभाग सहित बिहार के आला पदाधिकारीयो सहित प्रतिनिधि से लेकर मुख्यमंत्री एंव प्रधानमंत्री तक पुरी कहानी लिखकर पत्र और ईमेल के माध्यम से सम्पर्क साधा है। बताते चले इसी तरह पहले भी इसी पंचायत के एक सड़क का निर्माण हो चुका है जिसकी आवाज भी लोक कल्याण विकास मंच के पहल और ग्रामीणो के प्रयास से सफ़ल हुआ है। मंच के संस्थापक अध्यक्ष रवि उपाध्याय ने बताया की देश अभी कोरोना संकट से तो जुझ ही रहा है यदि सरकार इसका हवाला देती है तो सरकार को अन्य सभी कार्य भी बंद कर देना चाहिए इसलिए इस कार्य को भी किसी तरह से तत्काल कुछ राहत देने का कार्य सरकार को करना चाहिए। बताते चले कि यह सड़क बगहा एक प्रखण्ड तथा लौरिया प्रखण्ड के बीच है जिसकी लंबाई लगभग 3 किलोमीटर की है जो आज तक कच्ची सड़क ही है। इसी रास्ते सिसवा बसंतपुर से बच्चे लौरिया में पढ़ने जाते है और मरीजो को भी यह रास्ता पार करना है लेकिन सड़क भी कच्चा और पुलिया भी ध्वस्त और ग्रामीणो का कहना है यदि इस सड़क का निर्माण चटकल चौराहे तक हो जाती है तो सिसवा- बसंतपुर तथा गोनौली-डुमरा इन दोनों पंचायतो को सीधा लाभ होगा और ग्रामीण भी शहर से सीधा जुड़ सकेंगे। इस समस्या को लेकर ग्रामीणो ने जनप्रतिनिधि से बहुतेरे बार सम्पर्क साधा लेकिन उनके मौन को देखते हुए इस वर्ष वहां की जनता ने जन आंदोलन का सहारा लेते हुए मंच का दामन थामा है।

प0 चम्पारण बेतिया जिला म0 मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के कठार गांव मे जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने फुस के घर को उजाड कर लुट पाट व मार पीट के घटना को अंजाम दिया है उक्त मामले मे कठार निवासी अभिराज यादव ने धनहा थाना मे लिखित आवेदन देकर अपने पडोसी दर्शन यादव सहित कुल नौ लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया है पीडित पक्ष ने अपने आवेदन लिखा है। कि वे अपने पुसतैनी जमीन पर पूर्वजों के समय से ही घर बना कर परिवार के साथ जीवन यापन करते आ रहे है उनके पडोसी दर्शन यादव नौ लोग़ो के साथ लाठी डंडा से लैस हो कर आये और मारपीट करने लगे तथा मेरे फुस की झोपडी को तोड दिया एव घर मे रखे बाक्स को तोडकर पीएम आवास योजना का 45 हजार रुपये लुट ले गये इस संबध मे थाना ध्यक्ष शंभु शरण गुप्ता ने बताया कि उक्त मामले मे पिडित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त है जांच कर उचित कारवाई की जायेगी।