Transcript Unavailable.
एक घर से एक युवक की खून से लथपथ लाश बरामद
आंधी तूफान व बारिश के दौरान अलग अलग जगहों पर लगे मोबाइल टावर धराशायी
भारतीय खाद्य निगम पुनौरा सीतामढ़ी द्वारा मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
सुप्पी प्रखंड के ग्राम पंचायत राज उत्तरी बिजली की किल्लत से ग्रामीण हुए परेशान सुप्पी प्रखंड अंतर्गत बिजली की समस्या गर्मी के महीने में इस बार अधिक देखी जा रही है
अनियंत्रित बाइक सवार ने मारी ठोकर,एक की मौत
स्थानीय किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना एवम चल रही कृषि योजनाओं का लिया फीड बैक बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत रवि गेंहू फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव के द्वारा डुमरा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत में किया गया।आज सूरज उगने के साथ ही सुबह सुबह डीएम सुनील कुमार यादव किसानों खेत पहुँचे। गौरतलब हो कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर , क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है,जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में कुल 20 किलो 700 ग्राम गेंहू का उपज पाया गया। जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली वही उनसे चल रही कृषि योजनाओं एवम कार्यक्रमो का फीड बैक भी लिया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले एवम उनकी आय में वृद्धि हो,इसको लेकर पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री विजय कुमार पांडे जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, ओएसडी सौरभ कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर , अंचलाधिकारी डुमरा,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक रनकेशरी सिंह उपस्थित थे।
माननीय केन्द्रीय मंत्री ( विद्युत , नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा ) , श्री आर . के . सिंह द्वारा नव निर्मित 400/220/132 के . वी . सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र को आज अंबेडकर दिवस के अवसर पर राष्ट्र को समर्पित किया गया । इस उपकेंद्र का निर्माण विद्युत मंत्रालय , भारत सरकार की महारत्ना कंपनी पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया है , जो कि टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली ( TBCB ) मार्ग के तहत पूर्वी क्षेत्र सुदृढ़ीकरण योजना- XXI ( ERSS - XXI ) परियोजना का हिस्सा है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव , माननीय ऊर्जा , योजना एवं विकास मंत्री , बिहार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ । इस अवसर पर माननीय सांसद , सीतामढ़ी , श्री सुनील कुमार पिंटू , माननीय विधायक , सीतामढ़ी श्री मिथिलेश कुमार , बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री देवेश चन्द्र ठाकुर , प्रो संजय कुमार सिंह एवं श्रीमती रेखा कुमारी,जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव,एसपी हरकिशोर राय भी उपस्थित थे। इसके साथ ही इस अवसर पर श्री संजीव हंस , प्रिंसिपल सेक्रेटरी ( एनर्जी ) बिहार सरकार , श्री के . श्रीकांत , अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक , पावरग्रिड तथा राज्य सरकार एवं पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे । गौरतलब हो कि 2019 में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा इसकी रखी गयी थी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रीगा , सीतामढ़ी, से अब तक की बड़ी खबर 33/11/ kV में पेड़ की कटाई हेतु आज विद्युत सेवा रहेगी बाधित ,सुबह 9 बजे से संध्या 4 बजे तक विद्युत सेवा रहेगी बाधित, रीगा मेजरगंज इलाके में बिजली रहेगी बाधित, बिजली विभाग के अधिकारी संजीव कुमार के द्वारा मिली जानकारी
सीतामढ़ी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में नवरात्रि का आज दशमी दिन शांतिपूर्ण से समाप्त हुआ
