Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क निर्माण, पुल निर्माण निगम, एवं तटबन्धों के कार्यपालक अभियंता एवं सबंधित कार्यकारी एजेंसी के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सड़क मरम्मती को लेकर कार्यकारी एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ पूर्व जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी। कार्य मे मशीनरी संसाधन को बढ़ाकर काम करना सुनिश्चित करें।कार्यपालक अभियंता कार्य कर रही एजेंसी द्वारा चल रहे कार्यों का प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे। जर्जर सड़क को सभी कार्यकारी एजेंसी मोटरेबल बनाएं। पुपरी ओवर ब्रिज में चल रहे कार्यो को जल्द से जल्द तैयार कर एप्रोच रोड बनाने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया गया। सड़क अतिक्रमण को लेकर कार्यपालक अभियंता द्वारा जानकारी दी गई , जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अंचलाधिकारी को दुरभाष के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर निर्देश दिया गया। चोरौत पुपरी रोड को मरम्मती करने का निर्देश दिया गया। साथ ही चल रहे कार्यों की सूची उपलब्ध कराने को लेकर आदेश दिया गया। जिले में उन सभी सड़कों को ठीक करें जो सड़क प्रखंड से जिला मुख्यालय तक कनेक्टिविटी को जोड़ सकते हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सुप्पी थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी रामजी प्रसाद के उपस्थिति में 240,4 लीटर नेपाली सोफिया शराब की विनस्ती करणसुप्पी थाना अंतर्गत की गई

सीतामढ़ी जिला के टेंपो चालक ले रहे हैं मनमानी की राय जिला अधिकारी मानेश कुमार मीना से जिला वासियों ने आगरा की है टेंपो चालक के किराया किलोमीटर के हिसाब से निर्धारित किया जाए

सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया प्रखंड ग्राम पंचायत जमुआ निवासी अजय कुमार साह b.a. पास करके आखिर क्यों कर रहे हैं छोटा सा मजदूरी सुने इंटरव्यू

पुरनहिया।विष्णु महायज्ञ एवं सीताराम नाम महायज्ञ के दूसरे दिन बसंत जगजीवन अशोगी छपरा धनी चंडिहा के बीच बोधी माता के पावन पवित्र स्थल पर संचालक पुजारी सीतारामदास एवं आचार्य अविनाश तिवारी शास्त्री द्वारा द्वारा बताया गया कि विष्णु महायज्ञ मैं विश्वकल्याण नाथ हेतु विश्व कल्याण एवं समाज कल्याण सहित । आचार्य श्री शास्त्री ने बताया कि द्वितीय दिवस के रोज पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश , अग्नि स्थापन,एवं साह्य काल आरती संपन्न हुआ। जिसमें पूजा स्थल पर देवी देवताओं का प्रतिमा स्थापित व मरवा बनाया गया था।एवं पूजा स्थल पर सीताराम नाम जप का आयोजन किया जा रहा हैं। यह भव्य महायज्ञ सामूहिक ग्राम वासियों के सौजन्य से शुभारंभ किया जा रहा है। मौके पर मोनी बाबा, हरिहर दास ,रामप्रवेश, सहित कई श्रद्धालु मौके पर उपस्थित थे।

डीजल के भाव गिरने से विद्यार्थियों में बड़ी खुशी ट्यूशन और कोचिंग जाने में महंगाई से काफी फर्क पढ़ रहा था क्या कहा इंटर का स्टूडेंट ने

बेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट भवन का शिलान्यास किया गया पुरनहिया।मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना टू के तहत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के रूप में कचरा अवशिष्ट प्रबंधन हेतु शनिवार को संध्या बेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट भवन का शिलान्यास कोलुआ ठिकहा परसौनी गांव पंचायत सरकार भवन के समीप डीडीसी विनोद दोहन द्वारा शिलान्यास किया गया ।जिसमें मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण कार्य जिसमें पंचायत के विभिन्न गांव से ठोस तरल इत्यादि सहित कचरा पदार्थों को इकट्ठा कर जो पदार्थ विनष्कठीकरण के लायक होगा उसे बिनष्ठिकरन कर जो पदार्थ उपयोगी लायक होगा उस पदार्थ को उपयोग मे लाया जाएगा। एवं लोहिया स्वच्छ के तहत गांव को प्रदूषण, गंदगी, दूषित वातावरण सहित कई बिंदुओं पर पहल करते हुए इस योजना की शुरुआत की गई। जिसमें प्रखंड के 4 पंचायतों को चिन्हित कर wpo प्लांट बनाया जाएगा। मौके पर वीडियो आशीष कुमार पंचायत सचिव संतोष राम, मुखिया आस नारायण साह, तकनीकी सहायक शेर सिंह ,वार्ड सदस्य लेखापाल रोहित कुमार सहित कई लोग मौके पर मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

एयरटेल कंपनी का सिम फर्जी कागजात से लेने वाले 4 ग्राहकों पर हुई प्राथमिकी दर्ज।