मेजरगंज प्रखंड के बस बीटा पंचायत ग्राम रसलपुर में बागमती नदी 35 घरों को लिया अपने चपेट में गांव में मचा भयंकर तबाही 24 परिवार हुए घर से बेघर
सुप्पी प्रखंड के बिजली विभाग केजेई और एसडीओ के लापरवाही के कारण से मोहनी मंडल क्षेत्र में बिजली की कटौती की जा रही है जिसके कारण से मोहनी मंडल ग्रामवासी काफी आक्रोशित देख रहे हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार बंदी को लेकर एसपी के निर्देश अनुसार सुप्पी थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र में किया भ्रमण सुप्पी प्रखंड में कहीं से किसी प्रकार की शोर-शराबा नजर नहीं आई शांतिपूर्ण आम दिनों की तरह आज भी बीता
बिहार बंद और हंगामे की संभावना को देखते हुए कई जिलों में इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार सरकार के मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार को सरकार द्वारा क्रियान्वित कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण हेतु पताही प्रखंड में बखरी पंचायत का किया निरीक्षण किया। जिलाधिकारी महोदय ने राजकीय मध्य विद्यालय बखरी एवं श्री श्याम सुंदर पाठक उच्च माध्यमिक विद्यालय बखरी का जायजा लिया तथा स्कूल में पहुंच एमडीएम में बनाए गए भोजन को खाकर भोजन की गुणवत्ता का जांच किया। वही विद्यालय के प्रांगण में भवन निर्माण कार्य प्रगति को भी उन्होंने देखा एवं संबंधित पदाधिकारी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
Transcript Unavailable.
बिहार के निर्देश के आलोक में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के पूर्व बाल श्रम के विरुद्ध जन जागरूकता पखवाड़े में जिला प्रशासन, श्रम संसाधन विभाग और यूनिसेफ के सहयोगी प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वाधान में समाहरणालय परिसर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के बच्चो के द्वारा जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी को उप विकास आयुक्त विनय कुमार , जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह और डायट के प्राचार्या कुमारी अर्चना के द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो मर्यादा पथ, शंकर चौक, बड़ी बाजार होते हुए डायट में समापन समारोह के रूप में हुआ। उप विकास आयुक्त विनय कुमार ने बताया बच्चे राष्ट्र की प्रगति के संवाहक है। बच्चों का स्वभाव उन्मुक्त होता है एवं उनका नैसर्गिक एवं गुणवत्तापूर्ण विकास हमारा मूल लक्ष्य है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
*सीतामढ़ी-* नगर विधायक मिथिलेश कुमार के अंगरक्षक की इलाज के दौरान बनारस में मौत, 1 जून को सड़क दुर्घटना में विधायक मिथिलेश व उनके अंगरक्षक समेत 5 लोग हुए थे जख्मी, मृतक अंगरक्षक का नाम जयप्रकाश, भाजपा विधायक मिथिलेश आईजीआईएमएस में है इलाजरत.
