जमीन की दाखिल खारिज के लिए रैयतों को अब अंचल कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद सबसे पहले उसी आवेदन का निष्पादन किया जाएगा। अब अंचल स्तर पर दाखिल खारिज पेंडिंग रखना अंचल अधिकारियों के लिए महंगा सौदा साबित होगा। इसको लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में फर्स्ट इन फर्स्ट आउट(फिफो) सिस्टम से दाखिल खारिज का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस नियम के लागू होने से राजस्व कर्मचारी व अंचल निरीक्षक को निर्धारित समय के अंदर जांच कर सीओ को रिपोर्ट देनी होगी। रिपोर्ट के मिलते ही सीओ को शीघ्र निष्पादित करना होगा। इसको लेकर अपर समाहर्त्ता ने सभी सीओ व राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। जिले में दाखिल खारिज निष्पादन में आयी तेजी पहली मार्च से जिले में फिफो सिस्टम से दाखिल खारिज शुरू हो गया है। इससे दाखिल खारिज के लिए किये गये ऑनलाइन आवेदनों के निष्पादन में तेजी आयी है। पेंडिंग रखने पर इसका जवाब देना होगा। इसको लेकर अंचल स्तर पर इस तरह के मामले जल्द निष्पादित किये जा रहे हैं। वर्तमान में जिले में दाखिल खारिज निष्पादन का स्कोर 93.99 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 2,05,455 केस किये गये रिजेक्टअबतक कुल 5 लाख 37 हजार 81 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इसमें 2 लाख 99 हजार 329 केस निष्पादित किये गये हैं। जबकि 2 लाख 5 हजार 455 केस रिजेक्ट किये गये हैं। कुल 5 लाख 4 हजार 784 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। अभीतक 32 हजार 297 केस पेंडिंग है। जिसमें 21 दिन से अधिक समय के 20 हजार 741 व 63 दिन से अधिक समय के 1293 केस पेंडिंग है। अंचलों में 32,297 केस है पेंडिंग अरेराज में 683, कल्याणपुर में 991, बंजरिया में 800,चिरैया में 943, सुगौली में 990, हरसिद्धि में 1222, पहाड़पुर में 1015, फेनहारा 541, पिपराकोठी में 343, चकिया 1308, पताही में 862, मधुबन में 737, केसरिया में 887, मेहसी में 854, घोड़ासहन में 1586, ढाका में 1803, कोटवा में 1119, आदापुर में ं1329, बनकटवा में 1126, संग्रामपुर में 1052, छौड़ादानो में 1277, रामगढ़वा में 1520, मोेतिहारी में 3300, तुरकौलिया में 1317,तेतरिया 610 ,रक्सौल 1862 व पकड़ीदयाल में 1416 आवेदन पेंडिंग है।
शहर के राणी सती मंदिर में मारवाड़ी समाज की बैठक रविवार को हुई। जिसमें मारवाड़ी जाति को सूचीबद्ध कराने के लिए महापौर प्रीति कुमारी व उनके पति देवा गुप्ता के द्वारा किये गये प्रयास को लेकर महापौर को सम्मानित किया गया। मारवाड़ी जाति निर्धारण समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित करते हुए इसके लिए महापौर व उनके पति को धन्यवाद दिया। मौके पर, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बनवारी लाल टिबड़ेवाल, मारवाड़ी युवा मंच के शाखाध्यक्ष राहुल अग्रवाल आदि थे।
अटल श्री किसान उत्पादक संगठन पतौरा स्थित कार्यालय पर रविवार को इफको के द्वारा नैनो यूरिया तरल उपयोग आधारित किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एफपीओ के अध्यक्ष सत्यम कुमार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इफको के क्षेत्रीय अधिकारी सुजीत कुमार में नैनो तरल यूरिया के उपयोग व जैव उर्वरक नैनो डीएपी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग के बारे में बताया गया। उन्होंने जैविक खेती के माध्यम से भूमि को बंजर होने से बचाने की अपील की। कार्यक्रम को प्रखंड तकनीकी सहायक राघवेंद्र द्विवेदी ,एफपीओ के निदेशक साकेत कुमार ,राकेश शुक्ला,मनोज पंडित ,गोविंद दास आदि ने संबोधित किया। मौके पर फुलचन मांझी, विश्वनाथ पड़ित, राजन द्विवेदी ,दीपक श्रीवास्तव, धुरेंद्र द्विवेदी, रणवीर पटेल,प्रिंस साह, गुड़िया कुमारी, बबीता देवी,सविता देवी आदि उपस्थित रहे। जानकारी मीडिया प्रभारी रविंद्र तिवारी ने दी।
मोतिहारी टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर विभाग ने शहर स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। मेन रोड स्थित गाजा गद्दी चौक स्थित पान मसाला व बिस्किट व्यवसायी के प्रभु नामक स्टोर पर छापेमारी की गयी। इस दौरान अधिकारियों ने पान मसाला व बिस्किट के खरीद बिक्री के स्टॉक पंजी को खंगालने मेें जुटे हैं। यह छापेमारी वाणिज्य कर विभाग के सचिव डॉ. प्रतिभा वर्मा के निर्देश पर हो रही है। विभाग को सूचना मिली थी उक्त व्यवसायी के द्वारा बिक्री के अनुपात में टैक्स का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने उक्त प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। राज्य कर संयुक्त आयुक्त मोहन कुमार ने बताया कि व्यवसायी के स्टॉक पंजी की जांच में अधिकारी जुटे हैं। इसके अलावा सामान खरीद की बिल आदि की जांच चल रही है। कागजातों के सत्यापन के बाद ही पता चलेगा कि कितने की टैक्स चोरी की गयी है। मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी में राज्य कर सहायक संयुक्त आयुक्त जितेन्द्र कुमार, सुजीत कुमार मिश्रा,ललितेन्दु राय, राजकिशोर राम स्मिता शर्मा थे।
मशाला, सरसों तेल और बेसन सहित पनीर और लड्डू की जांच के लिये हर साल दीपावली व छठ पर्व के अवसर पर सैम्पल लिया जाता है । जांच में गड़बड़ी आने पर एडीएम के यहां विभाग के द्वारा केस किया जाता है। सुनवाई के बाद लिए गए निर्णय में अब तक तीन मिलावट करने वाले व्यवसायी पर अर्थ दंड लगाया गया है। जबकि वर्ष 2019 में सीजीएम के कोर्ट में करीब एक दर्ज़न मुकदमा हुआ जिसमें आधा दर्जन केस में अर्थ दंड किया गया। बाकी मामले चल रहे हैं। बताते हैं कि मिलावटी खाद्य पदार्थ की जांच के लिये जिला में मात्र एक खाद्य संरक्षा अधिकारी हैं जो दूसरे जिले के भी प्रभार में हैं। नतीजतन जिले में खानापूर्ति के लिये जांच को लेकर नमूना लिया जाता है।जिसकी रिपोर्ट भी महीनों बाद आती है। इसके कारण खाद्य पदार्थ में मिलावट करनेवाले व्यवसायियों की पौ बारह रहती है। विभागीय सूत्रों केअनुसार जिले में लिए गए सैम्पल में सबसे अधिक मशाला, बेसन व कुछ मिठाई में मिलावट पाई गई है।इस मिलावट में कुछ शहर के चमक दमक वाले मिठाई की दुकान के अलावा किराना का दुकान भी हैं। मगर अधिकारी की कमी के कारण जांच नहीं हो पाती है। पर्व के अवसर पर खानापूर्ति होती आयी है।
डॉ राधाकृष्णन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत जिला जल व स्वच्छता समिति के तत्वावधान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वच्छता चैंपियन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को डीएम शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम चरण में चयनित 51 ग्राम पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक व राज्य स्तर से चयनित सम्मानित होने वाली बंजरिया प्रखंड के सिसवा पूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण, मुखिया पूनम देवी ग्राम पंचायत मच्छरगांवा कोटवा, मुखिया कमला खातून, ग्राम पंचायत मूर्तिया आदापुर, स्वच्छाग्रही लक्ष्मी कुमारी ग्राम पंचायत बरवा आदापुर व स्वच्छता पर्यवेक्षिका आरती कुमारी ग्राम पंचायत फुलवरिया ढाका शामिल हैं। जिसमें बंजरिया प्रखंड के सिसवा पूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गयी हैं।
जन्म मृत्यु निबंधन के लिए राज्य सरकार ने नयी अधिसूचना जारी की है। पहले जन्म मृत्यु के निबंधन के लिए पंचायत सचिव व आंगनबाड़ी सेविका को पदेन रजिस्ट्रार बनाया गया था। लेकिन अब शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जन्म मृत्यु के निबंधन के लिए सांख्यिकी पदाधिकारी को पदेन रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। अस्पतालों के लिए संबंधित अधिकारी को पदेन रजिस्ट्रार बनाया गया है। सरकार के द्वारा जारी निर्देश के मुतलिक नगर निगम व नगर परिषद के पदेन रजिस्ट्रार के रूप में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी को प्राधिकृत किया है। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी नगर पंचायत में जन्म मृत्यु निबंधन का कार्य करेंगे। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में जन्म मृत्यु का रजिस्ट्रेशन प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी करेंगे। अस्पतालों के लिए ये होंगे रजिस्ट्रार चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय व रेफरल अस्पताल के लिए संबंधित अस्पताल के अधीक्षक या उपाधीक्षक पदेन रजिस्ट्रार होंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए जन्म मृत्यु निबंधन के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पदेन रजिस्ट्रार होंगे। जन्म मृत्यु की सूचना के लिए किए गए अधिकृतशहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में जन्म व मृत्यु की सूचना देने के लिए अधिसूचक नियुक्त किये गये हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुखिया, सरपंच,पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका व चौकीदार को अधिसूचक बनाया गया है।शहरी क्षेत्र के लिए वार्ड पार्षद व आंगनबाड़ी सेविका को अधिसूचक बनाया गया है। निजी अस्पताल,प्रसूति या परिचर्या गृह के भारसाधक चिकित्सा अधिकारी को अपने कार्य क्षेत्र के लिए अधिसूचक बनाया गया है।श्मसान घट,शवदाह गृह व कब्रिस्तान के प्रभारी को अपने कार्य क्षेत्र का अधिसूचक बनाया गया है।
फेनहारा थाना क्षेत्र के गैबन्धी गांव से गुप्त सूचना के आधार पर फेनहारा पुलिस ने छापेमारी कर 41 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गैबन्धी निवासी बीरेंद्र सिंह के यहां छापेमारी किया गया वही तस्करी के लिए 41 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया शराब तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है छापेमारी में जमादार राजीव रंजन कुमार साहित्य सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे
फेनहारा प्रखंड मुख्यालय आईबी भवन में विद्युत विभाग के द्वारा शिविर लगाया गया शिविर में बिल को सुधार किया गया विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि वैसे लोगों का बिल सुधार किया जा रहा है इनका बिल ज्यादा आ गया है वह इस मौके पर राधेश्याम गुप्ता मनोबल पिंटू कुमार राजू कुमार कमलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे
