सिंघिया हिबन में एन एच 28 ए पर तेजी से जा रही एक बारात की बोलेरो गाड़ी की टक्कर से सोमवार देर रात खगनी के अमेरिका राय(45) की मौत मौके पर ही हो गई। घटना उस समय घटी जब अमेरिका राय एकता मैरेज हॉल से खाना बनाकर अपने घर लौट रहा था , तभी बोलेरो की चपेट में आ गया। बारात थाना क्षेत्र के गोबरी ग्राम से एकता मैरेज हॉल में आई थी तथा लौट रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
चकिया-मधुबन पथ पर बारा गोविन्द गांव के समीप सोमवार देर शाम वाहन जांच के दौरान पुलिस व अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गए। इस दौरान दो पुलिस अधिकारी व सिपाही को भी छर्रे लगे हैं। जख्मी बदमाशों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि जख्मी बदमाशों की पहचान कर ली गई है। सभी चकिया आईसीआईसीआई बैंक लूट में वांटेड थे। बदमाशों के पास से पिस्टल, देसी कट्टा व कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने दस चक्र गोलियां चलाईं। एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उस रास्ते से कुछ बदमाश गुजरने वाले हैं। पुलिस की टीम ने तत्काल वाहन जांच शुरू कर दी। मधुबन की ओर से एक टेम्पो आ रहा था। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो टेम्पो में सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की फायरिंग में चकिया थाने के एसआई मोहम्मद असलम अंसारी, एएसआई हरेश शर्मा व सिपाही कुणाल कुमार को छर्रा लग गया। बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने करीब दस राउंड फायरिंग की। इस दौरान चार बदमाश जख्मी हो गए। पुलिस ने जख्मी हालत में चारों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पकड़े गये बदमाशों में हरसिद्धि के नीतेश मिश्र, मुजफ्फरपुर बरुराज के मोहम्मद तौफीद, वैशाली जंदाहां के सनी झा व छौड़ादानो के राजन तिवारी शामिल हैं। बदमाशों को कमर के नीचे गोली लगी है। बदमाशों की तलाशी ली गयी तो हथियार व कारतूस बरामद हुए।
राज्य के 90 फीसदी स्कूलों में 25 से 30 फीसदी बच्चे गैरहाजिर रहते हैं। 10 से 15 बच्चे ऐसे हैं, जो केवल नामांकन लेते हैं। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद और राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से किये गये अध्ययन में देखा गया कि स्कूलों में सौ फीसदी बच्चों की उपस्थिति नहीं होती है। जो बच्चे कक्षा नहीं आते हैं, उसका कारण भी जानने की कोशिश स्कूल प्रशासन द्वारा नहीं की जाती है, जबकि शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों को यह आदेश दिया गया है कि अगर कोई बच्चा स्कूल नहीं आता है तो उसकी समीक्षा की जाये। शिक्षक बच्चे के घर जाएंगे और अभिभावकों को बच्चे को स्कूल भेजने के प्रति जागरूक भी करेंगे। लेकिन, कोरोना के बाद स्कूल तो खुला, बच्चों का नामांकन भी हुआ,पर अनुपस्थित बच्चों की समीक्षा नहीं की गयी। एक से आठवीं तक की कक्षा में जिन बच्चों की 70 फीसदी उपस्थिति होगी, उन्हें ही पोशाक योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन ऐसा होता नहीं है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में अभिभावकों का स्कूल प्रशासन के ऊपर काफी दबाव होता है। ऐसे अभिभावक के बच्चे स्कूल आयें या नहीं आयें, प्राचार्य को बच्चे की उपस्थिति 70 फीसदी करनी पड़ती
जीविका दीदियों की सफलता के बाद उनके कार्यों का दायरा बढ़ता जा रहा है। बिहार में आयुष्मान कार्ड बनाने में भी जीविका दीदियां मदद करेंगी। साथ ही आपदा की घड़ी में भी लोगों की मदद करेंगी। स्वास्थ्य विभाग इनकी मदद से विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाएगा। जीविका दीदियों के साथ ही राशन दुकानदारों और आशा कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाएगा। राज्य के सभी लाभुकों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विभाग ने ई-केवाईसी विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जल्द ही विभाग की ओर से इस बाबत संबंधित विभाग को पत्र भेजा जाएगा। बिहार में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 77 लाख से अधिक कार्ड बन चुके हैं। राज्य में और अधिक पात्र लाभुकों का कार्ड बने, इसके लिए जीविका दीदियों का सहयोग लेने का निर्णय लिया गया है। जीविका के बड़े कार्य ● समूह बनाकर महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण ● कोरोना काल में मास्क बनाने का काम ● जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में दीदी की रसोई का संचालन ● शराबबंदी अभियान के लिए टोली बनाकर जागरूकता कार्य ● टीकाकरण में मदद ● ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन ● आहार विविधता अभियान ● नर्सरी और पौधरोपण कार्य ● पशु सखी के रूप में कार्य ● राज्य में 138 रिटेल मार्ट का संचालन ● उत्पादक समूह बनाकर मधुमक्खी पालन पात्र व्यक्ति बिना कार्ड करा सकते हैं इलाज सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2011 के अनुसार बिहार के एक करोड़ आठ लाख परिवार इस योजना के लिए पात्रता रखते हैं। ऐसे सभी लोग कार्ड नहीं बनने पर भी अस्पताल में इलाज करा सकते हैं। अस्पताल प्रशासन mera. pmjay. gov. in पर सर्च कर देख लेगा कि अमुक व्यक्ति आयुष्मान योजना की पात्रता रखता है या नहीं। इसमें नाम रहने पर तत्काल इलेक्ट्रॉनिक कार्ड बनाकर उसका इलाज शुरू कर दिया जाएगा। विभाग ने निर्देश दे रखा है कि योग्य लाभार्थियों को उपचार करने में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाए।
नगर पुलिस ने गांधी चौक पर वाहन जांच के दौरान सोमवार को चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस बाइक जब्त कर ली। एसआई सोनी कुमारी के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। नगर इंस्पेक्टर विश्मोहन चौधरी का कहना है कि वाहन जांच के दौरन बाइक पर सवार दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की। पुलिस बल ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। बाइक के साथ दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गयी । युवकाें ने बताया कि बाइक चोरी की है। घोड़ासहन से उसने बाइक खरीदी थी। पुलिस पड़ताल में जुटी है कि बाइक का असली मालिक कौन है। गिरफ्तार युवकों में घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बकुलिया गांव के कुणाल कुमार व चिरैया थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव के नीरज कुमार शामिल है। पूछताछ के दौरान बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गये युवकों ने घोड़ासहन घुघवा के छोटू कुमार उर्फ रिषभ कुमार का नाम बताया है जिससे सोलह हजार में बाइक खरीदी थी।
एनएच 28 पर छतौनी सरकारी बस स्टैंड के समीप ई-रिक्शा व बस की टक्कर में ई-रिक्सा पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को छतौनी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक का नाम ई-रिक्सा चालक गुड्डू कुमार घोष (30) है।वह मुफस्सिल के सिरसा पतौरा कालोनी का रहने वाला था।छतौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रकाश कुमार व रवि उर्फ समल कुमार को भी गहरी चोट आयी है।
मुफस्सिल थाना के संतपुर गांव की एक महिला को ठोकर मारकर भाग रहे बाइक सवार दो युवक पकड़े गये तो उन दोनों के पास आर्म्स मिला। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि तलाशी के दौरान पकड़े गए युवकों के पास से एक देसी पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। दोनो किसी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे इसी बीच असंतुलित होकर महिला को ठोकर मार दी। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत भेजे गए। जख्मी महिला के पुत्र भरत राय के बयान पर केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार बदमाशों में पश्चिमी चम्पारण जिले के मझौलिया थाना के टिकुलिया गांव का बीरेन्द्र राम तथा मुफस्सिल थाना के टिकुलिया गांव का मिठू राम शामिल है।
साइबर फ्रॉड ने अपने आप को तुरकौलिया पोस्ट ऑफिस का मैनेजर बता एक युवक के खाते से 7000 रुपया उड़ा लिया है। पीड़ित युवक चारगाहा मुर्गियां टोला के शेख हफीजुल्लाह का पुत्र सोनू आलम है। फ्रॉड के शिकार सोनू ने थाना में आवेदन दिया है। सोनू ने बताया कि उसके मोबाइल नम्बर पर सोमवार को करीब ग्यारह बजकर दस मिनट पर अंजान नम्बर से फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति बोला कि वह तुरकौलिया पोस्ट ऑफिस का मैनेजर बोल रहा है। आपके खाता में पैन कार्ड नही जुड़ा।
जिले में गेहूं अधिप्राप्ति योजना के तहत गेहूं की खरीदारी रफ्तार नहीं पकड़ सकी। गेहूं खरीदारी के लिए जिले में 386 समितियों का चयन कर गेहूं अधिप्राप्ति का निर्देश दिया गया था। जिले में रबी विपणन मौसम 2023 -24 अंतर्गत 5 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन सरकारी दर की तुलना में बाजार भाव अधिक होने से गेहूं की खरीद मात्र 8 मीट्रिक टन ही ही सकी है। इस वर्ष किसानों से गेहूं क्रय के लिए 2125 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सरकारी भाव निर्धारित किया गया है।बाजार भाव सरकारी रेट से अधिक होने से किसान बिचौलियों के हाथों 2200-2225 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं बेच दे रहे हैं। खुले बाजार में 2200 से 2300 रुपए गेहूं बेच किसान 75 से 100 रुपए प्रति क्विंटल लाभ उठा रहे हैं। डीसीओ आरएन पांडेय ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए किसानों को कई सुविधाएं सरकार दे रही है।
एनएच 28 पर खौफनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की स्थिति गंभीर थी। घायलों में चार बच्चे पांच महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। घटना सोमवार के अहले सुबह पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कुड़िया के सामने एनएच 28 पर घटित बताई गई है। सभी घायलों को एनएचआई के एंबुलेंस से ईलाज के लिए चकिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया। गम्भीर रूप से घायलों में विकास कुमार झा व चंदा देवी तथा आशा कार्यकर्ता मीरा देवी जबकि अन्य घायलों में रजनी देवी, छोटी कुमारी, कविता झा बच्चों में सुनाक्षी, प्रियांशु कुमार ,नैतिक व सूर्यांश कुमार शामिल हैं। जिनकी पहचान ढाका थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मलकानिया निवासी के रूप में बताई गई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि मांगी गई मन्नत के रस्मों को लेकर सभी घायल निजी वाहन पर सवार होकर देवघर गये थे। वाहन स्वयं घायल विकास झा ही चला रहे थे एवं देवघर से मन्नत की रस्में पूरी कर घर लौट रहे थे कि कुडिया गांव के समीप स्थित एन एच पर इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर से टकरा गई जिस कारण वाहन चालक समेत सवार अन्य दस लोग घायल हो गए। अस्पताल में अचानक दस की संख्या में घायल पहुंचने से अफरातफरी मच गई तथा घायलों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई । वहीं अस्पताल में मौजूद चिकित्सक एवं अन्य कर्मियों ने तत्परता से प्राथमिक उपचार किया एवं उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया।इधर घटना के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
