जिला के अधिकांश लोगों को नहीं मालूम है कि 112 पर डायल करने पर एम्बुलेन्स भी मिलता है और फायर की सुविधा भी। नतीजतन 102 पर ही अधिकांश लोग डायल कर एम्बुलेन्स मंगवाते हैं। हालांकि कुछ लोगों की यह भी शिकायत है कि शाम के बाद 102 नम्बर ज्यादा बिजी आता है तो 112 पर भी रिस्पॉन्स जल्दी नहीं मिलता है। मगर बात ही जाने पर एम्बुलेन्स की अगर जरूरत है तो फायर बिग्रेड की गाड़ी भी आ जाती है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से बहाल सुविधा के तहत विशेष घटना मसलन अगलगी व अन्य गम्भीर घटना के लिये 102 के अलावे 112 नम्बर पर डायल करने पर एम्बुलेन्स के साथ फायर की गाड़ी ही स्थल पर भेजी जाती है। 102 पर सिर्फ एम्बुलेन्स ही भेजा जाता है। 112 पर डायल करने पर दोनों सुविधा मिलती है। बताते हैं कि जिला में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जेई प्रभावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग से एम्बुलेन्स दिया गया है। जिला में इसकी कुल संख्या 78 है।इसके अलावे शव ढोने वाली एम्बुलेन्स की संख्या 3 है। सब कैनेक्शन 102 एम्बुलेन्स है। 112 पर भी डायल करने पर 102 को फोन कर भेजा जाता है।112 नम्बर का कनेक्शन फायर व 102 एम्बुलेन्स से रहता है।शहर के व्यवसाई राजू कुमार ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में शार्ट सर्किट से आग लगा तो 112 पर डायल किये तो कुछ लेट सही मगर एम्बुलेन्स व फायर बिग्रेड गाड़ी पहुंच गया था। 102 पर लगाये तो बिजी आ रहा था। ऐसा ही आरोप कई आशा कार्यकर्ता का है। उनका कहना है कि इमरजेंसी में प्रसुता का प्रसव के लिए 102 पर फोन करने पर रात में जल्दी नहीं पकड़ता है। नतीजतन कभी कभी निजी वाहन से प्रसव के लिए लाना पड़ता है। जब अस्पताल पहुंच जाते हैं तो 102 से कॉल आता है कि आपका फोन आया था। विदित हो कि एम्बुलेन्स का संचालन एनजीओ के द्वारा किया जाता है।

हाईस्कूल की बहाली में हिंदी-अहिंदी भाषियों के लिए विषयवार अलग-अलग रोस्टर बनेगा। रोस्टर को लेकर निदेशक ने जिलों से पूछे गए सवालों पर स्पष्ट करते हुए निर्देश दिया है कि निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही रोस्टर क्लिरियेंस की प्रक्रिया अपनाई जाए। राज्य की ओर से सभी जिलों को शिक्षक नियुक्ति के लिए सीटें आवंटित कर दी गई हैं। इन सीटों के आधार पर सभी जिले अब विषयवार-कोटिवार आरक्षण नियम का पालन करते हुए रोस्टर क्लियर करेंगे। हाईस्कूल और प्लस 2 के लिए अलग-अलग गाइडलाइन जारी की गई है। निदेशक ने निर्देश दिया है कि जीव विज्ञान में मिले पदों को जंतु और वनस्पति विज्ञान में बांट कर रोस्टर बनाया जाए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने इसको लेकर मुजफ्फरपुर समेत सभी जिले के डीईओ को निर्देश दिया है।

पूर्वी चम्पारण में बढ़ा अपराध, बिजली ठेकेदार को अपराधियों ने मारी गोली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

सुगौली पुलिस ने हत्यारोपित सहित दो लोगों को धर दबोचा,भेजा न्यायिक हिरासत में।

नमस्कार साथियों फटाफट खबरों में पूर्वी चंपारण की दिन भर की ताजा खबरें सुनिए मंगलवार के दिन भर की ताजा खबरों के साथ पूर्वी चंपारण से मैं शंभू शरण (1)जिले में गर्मी का पारा 40 के पार जिले में गर्मी का पारा 40 के पार हो गया है।चारों तरफ चिल चिल्लाती धूप से लोग परेशान है।लोग घरों से निकलना कम कर दिए है।धूप चढ़ते हीं सड़के विरान हो जा रही है। चालू मौसम में तापक्रम 40 के पार हो गया है जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। खास कर गरीब मजदूर जो खुले में काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनको भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की गर्मी के मौसम में लोगों पर बहुत ही गलत असर पड़ रहा है। लोग तरह-तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। मौसमी फसलों पर भी इसका बहुत हीं प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। (2)नेताओ का दौरा जारी पूर्वी चंपारण में कथित रूप से जहरीली शराब से हुई मौत के बाद पक्ष और विपक्ष के नेता, एमपी ,एमएलए सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का दौरा जारी है।पीड़ित क्षेत्रों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों को दे रहे हैं सांत्वना। सरकार के द्वारा मृत के परिवार को 4 लाख मुआवजा देने की बात कर रहे हैं।उनका कहना है कि सामाजिक स्तर पर शराब की बिक्री और पीने पर रोक लगेगी। तभी इसकी सफलता संभव है ।तभी इसके दुष्प्रभाव से लोग बचेंगे ।शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जिले की पुलिस ने कमर कस ली है।और चारों तरफ ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। दर्जनों की संख्या में कारोबारी और पियक्कड़ गिरफ्तार हो रहै है। गिरफ्तार देशी और विदेशी शराब के साथ पकड़े जा रहे है।बरामद कारोबारियों में हड़कंप मचा है। (3)मौत का आंकड़ा 40 के पार जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा 40 के पार हो गया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में दर्जनों लोगों का इलाज अभी भी मोतिहारी,मुजफ्फरपुर के अस्पतालों में चलने की बात बताई जा रही है।कुछ की हालत नाजुक भी बताई जा रही है।वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का इलाज कर स्वस्थ होने के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर पूरे जिले में शराब कारोबारियों पर लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर थाना पुलिस भी हरकत में है। (4)चचरी पुल पार करते नदी में गिरा सूगौली क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सिकरहना नदी पर बने चचरी पुल पार करते एक बाइक सवार नदी में गिर गया। नगर पंचायत और पंचायत क्षेत्र को जोड़ने के लिए स्थानीय लोगों ने सिकरहना नदी पर चचरी का पुल बनाया है।जिससे सूगौली पहुंचने में करीब तीन किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है।इसी चचरी पर दो बाइक आमने सामने गए।जिससे एक का संतुलन बिगड़ा और नदी में गिर गया।संयोग अच्छा था कि नदी में पानी कम था।स्थानीय लोगों की सहायता से बाइक सवार को बाहर निकाल बचा लिया गया। ताजा खबरों के लिए सुनते रहिए मोबाइल वाणी। नमस्ते फटाफट खबरें-18 अप्रेल-मोबाइल वाणी पूर्वी चंपारण

खबरें फटाफट पूर्वी चंपारण से शम्भू शरण की रिपोर्ट ताजा खबरों के साथ आपके लिए, अब आप अपने जिले की ताजातरीन खबरें अपने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनिए

Transcript Unavailable.

मोबाइल वाणी के लिए ताजातरीन खबरों के साथ शम्भू शरण (1) जलापूर्ति योजना किया जाएगा दुरुस्त पूर्वी चंपारण जिले के नौ नगर निकायों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने की प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरु हो गई है।पाइप लीकेज को ठीक और मरम्मत कराने का काम नगर निकाय के द्वारा कराया जाएगा।नगर निकाय की 40 हजार की आबादी पर एक टीम रहेगी।जिले के रक्सौल, ढाका,चकिया,केसरिया, सुगौली, मेहसी,अरेराज व पकड़ीदयाल नगर निकाय में यह टीम काम करेगी। (2) बाइक चोर गिरोह के तीन धराये बंजरिया थाना पुलिस ने क्षेत्र से बाइक चोर गिरोह के तीन अपराधियों को एक देसी कट्टा ,दो कारतूस, एक मास्टर चाबी और 4 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। (3) जल्द पकड़े जाएंगे बैंक लुटेरे चकिया में आईसीआईसी बैंक से बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। बैंक लूट की इस घटना की जांच में पूर्वी चंपारण की पुलिस टीम जुटी हुई है। (4) चलेगी स्पेशल ट्रेन मोतिहारी से पाटलिपुत्र के लिए 15 अप्रैल से चलने वाली ट्रेन को मोतिहारी सांसद राधा मोहन सिंह झंडी दिखाकर रवाना करेंगे इसको लेकर रेलवे ने आधिकारिक मंजूरी देते हुए विभागीय पत्र जारी किया है।और इसकी सूचना इस रूट के स्टेशनों को भेजी गई है। वही इस ट्रेन को रक्सौल से नही चलाने को लेकर रामगढ़वा,सुगौली के लोगों में काफी असंतोष है। इन जगहों के लोगों ने इस ट्रेन को रक्सौल से चलाने की मांग की है। (5) बैंक अध्यक्ष हुए निर्वाचित हुए चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप यादव को हराकर सुदर्शन सिंह ने चुनाव जीत लिया है, चुनाव में सुदर्शन सिंह को 239 मत मिले जबकि दिलीप यादव को 155 मत मिले ।जीत की खुशी पर सुदर्शन सिंह के समर्थकों की ओर से मिल रही बधाइयों का तांता लगा हुआ है। फटाफट और ताजा खबरों का यह बुलेटिन पूरा हुआ।इस तरह की ताजा खबरों को सुनने के लिए मोबाइल चैनल से जुड़े रहिये। फटाफट खबरे --13 अप्रेल-- ताजा खबरो को सुनने के लिए मोबाइल वाणी के साथ जुड़े रहिये

सियोर सक्सेस कोचिंग के द्वारा टॉपर छात्रों को किया सम्मानित। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।