अडिशनल जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पाक्सो के विशेष न्यायाधीश राजाराम संतोष कुमार ने पाक्सौ एक्ट के एक मामले की सुनवाई करते हुए एक आरोपी को दोषी करार दिया है। दस वर्षों की सश्रम करावास की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायमूर्ति ने पीड़ित प्रतिकार अधिनियम के अंतर्गत पीड़ित को एक लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। गौरतलब हो कि छतौनी थाना क्षेत्र के खुदानगर निवासी शमशेर अंसारी बब्लु ने शादी का झांसा देकर नावालिग बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिसके आधार पर लड़की की मां ने 19फरवरी 2019को पाक्सो एक्ट के धारा 4 के अंतर्गत छतौनी थाना काण्ड संख्या 51/19 दर्ज कराई।

हर जिले के बार्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। वारदात के बाद फरार होने वाले अपराधियों पर इससे नजर रखी जाएगी। डीजीपी के आदेश पर आईजी ने रेंज के सभी एसपी को शीघ्र ही जिले के बॉर्डर के इंट्री प्वाइंट पर सीसीटीवी लगावाकर मुख्यालय को सूचना देने का निर्देश दिया है। जिलों के बॉर्डर पर नाइट विजन व हाई रिजॉल्यूशन वाले कैमरों से 24 घंटे निगरानी होगी। रेंज आईजी पंकज कुमार सिन्हा ने इस संबंध में एसएसपी राकेश कुमार, वैशाली, सीतामढ़ी व शिवहर एसपी को पत्र भेजा है। हाल में कई कुख्यात व शराब तस्कर नेपाल में शरण ले रखे हैं। वे समय-समय पर नेपाल से आकर वारदात को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं। पटियासा में गल्ला व्यवसायी नीतेश राज उर्फ राजाबाबू की लूट के दौरान हत्या को अंजाम देने वाला राशिद उर्फ डेविड भी अपने गिरोह के साथ नेपाल में छिपा था। नेपाल से आकर उसने उत्तर बिहार में लूट की पांच घटनाओं को अंजाम दिया। उसके नेपाल जाने के दौरान सिवाइपट्टी में पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें डेविड, संतोष सहनी और कौशल दास पुलिस की गोली से जख्मी हुए थे। इलाज के दौरान संतोष सहनी की मौत हो गई। आईजी ने बताया कि नेपाल जाने वाले जिला बॉर्डर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगने के बाद ऐसे शातिरों की गतिविधियों की जानकारी फुटेज से पुलिस को हो सकेगी।

जिले में खरीफ मौसम के माह में बुधवार सुबह पहली बारिश से धान का बिचड़ा तैयार करने के लिए बीज गिराने की रफ्तार जोर पकड़ेगी। हालांकि जिले में बुधवार को मात्र 9.54 मिली मीटर वर्षापात रिकॉर्ड किया गया है। इसमें मधुबन,पकड़ी दयाल,सुगौली,तेतरिया सहित करीब एक दर्जन ब्लॉक में ही थोड़ी अच्छी बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ नेहा पारीक ने बताया कि 22 जून से जिले में अच्छी बारिश की संभावना है। इस साल प्रचंड गर्मी से अधिकांश किसान अभी तक धान का बीज नहीं गिरा पाए हैं। जो बीज गिरा चुके हैं वे कड़ी धूप से बिचड़ा बचाने की मशक्कत कर रहे हैं। इसके बावजूद सैकड़ों किसानों के बिचड़े भीषण गर्मी से झुलस गए। कृषि विभाग के अनुसार जिले में 1.81 लाख हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य है। धान अच्छादान लक्ष्य के विरुद्ध 18,169 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा उगाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरुद्ध करीब 80 प्रतिशत धान का बीज गिराया जा चुका है।

केसरिया-चकिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद शुरू हो गया। देश के सबसे बड़े इस मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत महावीर स्थान न्यास समिति पटना के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की। इससे पहले महावीर मंदिर पटना से आए आचार्य पंडित कमलाकांत ओझा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों की टोली ने स्वास्ति वाचन किया। इस मौके पर आचार्य कुणाल ने खुद हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। इस मौके पर आयोजित पूजा के दौरान यजमान की भूमिका मंदिर का निर्माण करने वाली कंपनी सनटेक इन्फ्रा सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज चौधरी ने निभाई। इस हवसर पर आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरवशाली है। 270 फीट ऊंचे तीन मंजिले विराट रामायण मंदिर की नींव का निर्माण आज शुरू हुआ है। हम वर्ष 2025 के दिसंबर तक मंदिर का निर्माण पूरा कर लेंगे। इस बीच सभी 22 मंदिरों व 12 शिखरों का निर्माण हो जाएगा।

राज्य के सभी जिलों में सिमुलतला की तर्ज पर आवासीय विद्यालय की स्थापना होगी। पहले चरण में 12 जिलों का चयन किया गया है। इसमें पटना प्रमंडल के तीन जिले शामिल हैं। इन जिलों से पांच-पांच विद्यालयों की सूची शिक्षा विभाग को भेजी गई है। कमेटी स्थल जांच के बाद इन पांच में किसी एक का चयन करेगी। कमेटी देखेगी इस स्थल-भवन में सारी सुविधाएं बहाल कराई जा सकती है या नहीं। पदाधिकारी बताते हैं कि 12 जिलों के चयन का आधार यही है कि राज्य का हर एरिया इसके दायरे में आ जाए। मुंगेर प्रमंडल के जमुई के सिमुलतला में आवासीय विद्यालय संचालित हैं, इसलिए पहले चरण में यहां के किसी दूसरे जिले का नाम शामिल नहीं किया गया है। 12 जिलों की स्थल जांच के विभाग की टीम नेतरहाट और सिमुलतला आवासीय विद्यालय जाएगी। इन दोनों विद्यालयों की व्यवस्था, भौतिक संरचना और अन्य चीजों का अध्ययन करेगी। इसी आधार पर कमेटी विद्यालय का चयन करेगी। लक्ष्य है कि 2024 से इन नये विद्यालयों में नामांकन शुरू कर दिया जाये

घोड़ासहन, पीपरा व हरैया पुलिस की कार्रवाई में अवैध आर्म्स व हत्या मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। वाहन जांच के दौरान घोड़ासहन व पीपरा से तीन बदमाश अवैध आर्म्स व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

मधुबन में एनएच 104 पर अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार दिए जाने से मनपुरवा मंदिर के पास एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत सोमवार देर रात्रि हो गयी। मृत वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।

मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है, लेकिन राज्य के अधिकतर जिलों में जून तक मानसून के कमजोर रहने का भी पूर्वानुमान है। मानसून सात दिनों के बाद सोमवार को भागलपुर और बांका के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ा था पर एक बार फिर से स्थिर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो से तीन दिनों से पुरवा हवा के कारण मानसून को नमी मिलना शुरू हुआ है। इससे बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। पहले जताए गए पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून तक पूरे राज्य में सामान्य तौर पर मानसून को सक्रिय हो जाना था पर ऐसा नहीं हुआ। वर्षा संग वज्रपात व तेज आंधी की आशंका मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने एवं पूर्वी तथा पश्चिमी हवा का सम्मिश्रण होने से तीव्र वज्रपात एवं आंधी-तूफान की स्थिति 20 से 24 जून के बीच बने रहने की आशंका है। इस दौरान राज्य के कुछ जिलों में बारिश के साथ वज्रपात और तेज आंधी (हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा ) चलने की प्रबल आशंका है। इससे जानमाल की क्षति के साथ निचले स्तरों में जलजमाव की समस्या, यातायात और बिजली बाधित हो सकती है। मौसम विभाग ने ऐसी स्थिति में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आज से राज्य में नहीं चलेगी लू मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार से बिहार के किसी भी जिले में हीट वेव यानी लू की स्थिति बनने की आशंका नहीं है। वहीं दक्षिण बिहार का अधिकतम तापमान 38 से 40 और उत्तर बिहार में 34 से 36 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। 82 प्रतिशत कम हुई बारिश मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जून 2022 में सामान्य से 6 प्रतिशत (163.3 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन 172.3 मिलीमीटर बारिश हुई) अधिक बारिश हुई थी। वहीं 20 जून 2022 तक सामान्य से 12 प्रतिशत कम (81.5 मिलीमीटर बारिश होनी थी, इसमें 71.5 मिलीमीटर बारिश हुई) जबकि 20 जून 2023 तक सामान्य से 82 प्रतिशत कम (81.5 मिलीमीटर बारिश होनी थी, इसमें 14.4 मिलीमीटर बारिश हुई) बारिश हुई है। पिछले वर्ष जून के अंतिम 10 दिनों के दौरान राज्य में झमाझम बारिश हुई थी। बंगाल की खाड़ी से नमी नहीं मिली बंगाल की खाड़ी से मिलने वाली नमी में कमी के कारण बिहार में मानसून आगे नहीं बढ़ा। इसी वजह से अब तक राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हो सका है। सोमवार को मानसून आगे बढ़ा पर एक बार फिर रुक गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले दो दिनों से पुरवा हवा चल रही है। इससे मानसून को नमी मिलनी शुरू हो गई है। नमी मिलने से मानसून के अगले 48 से 72 घंटे में राज्य के अनेक जिलों में आगे बढ़ने की अनुकूल स्थिति बन रही है।

उजास 18.12 करोड़ लोगों के जीवन में उजियारा लाएगा। नवसाक्षरों के लिए एनसीआरटी ने 13थीम को लेकर भाषा व गणित की किताब तैयार की है। उजास नामक पुस्तक शिक्षा मंत्रालय के नव भारत साक्षर कार्यक्रम के तहत तैयार किया गया है।परिवार, आस-पड़ोस, खेती, स्वास्थ्य समेत डिजिटल साक्षरता के भी विषय 13 थीम के तहत इसमें शामिल किए गए हैं। चौका, नून जैसे स्थानीय शब्द इसमें शामिल हैं जिसके माध्यम से पढ़ाना है। बिहार समेत सभी राज्यों को इससे पढ़ाने का निर्देश दिया गया है। लाली पढ़ेगी-अम्मी पढ़ेगी, पढ़ेगा पूरा परिवार, घर-घर में आएगी शिक्षा की सुखद बयार...इसी थीम पर उजास पुस्तक के चार भाग तैयार किए गए हैं। एनसीईआरटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में अब भी 18.12 करोड़ व्यस्क असाक्षर हैं जिन्हें नई शिक्षा नीति 2020 के तहत साल 2030 तक साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। एनसीईआरटी ने कहा है कि लक्ष्य ग्रुप में शामिल महिला-पुरुष अपने दैनिक जीवन में भाषा से लेकर गणित का प्रयोग करते हैं।बस इन्हें पढ़ना-लिखाना सीखाना है। इसको लेकर इनके दैनिक जीवन और इनसे जुड़ी चीजों को जोड़ कर ये चार किताबें तैयार की गई है। इन 13 थीम को किया गया शामिल भाषा और गणित विषय की पुस्तक को 13 थीम पर तैयार किया गया है। इसमें परिवार और पड़ोस, बातचीत, हमारे आसपास, खान पान और स्वास्थ्य, मतदान, कानूनी जानकारी आदि है।

Transcript Unavailable.