आज बिहार दिवस समारोह का वर्चुअल आयोजन ज्ञान भवन में किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनता से वर्चुअल संवाद किया। जिसमे मोतिहारी समाहरणालय स्तिथ NIC VC रूम से गन्ना उद्योग एंव विधि विभाग मंत्री प्रमोद कुमार, पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, ASP शैशव यादव, सहित अन्य ने भाग लिया, वही राधाकृष्णन भवन से उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियरंजन राजू सहित अन्य मौजूद रहे,, इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार दिवस का मकसद बिहार को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में नई सड़क और पुलों का निर्माण हो रहा है। पर्यावरण को ध्यान में रखकर कोई भी काम हो रहा है। आज मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में चम्पारण के महत्व पर प्रकाश डाला और बापू के चम्पारण सत्याग्रह को याद किया, अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश वासियों को बिहार दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी,, और कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान पर विशेष कार्य करने की जरूरत है। सार्वजनिक कुआं का जीर्णोद्धार एवं चापाकल के पास सोकता का निर्माण अभी की जरूरत है. वही उन्होंने कहा कि बिहार के राजकीय गीत लोग अब भूलते जा रहे हैं, इसलिए सभी कार्यक्रमों के पहले राजकीय गीत गाया जाना चाहिए. गौरतलब है कि 22 मार्च 1912 में बिहार की स्थापना की गई थी। इसके 109 साल पूरे हो गए है, बिहार दिवस के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शिर्षत कपिल अशोक ने भी बिहार दिवस की शुभकामनायें दी। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पियक्कड़ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल पुरनहिया------ थाना पुलिस ने शुक्रवार की संध्या मे संध्या गश्ती के दौरान बसंत जगजीवन बाजार से पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया है . सहायक अवर निरीक्षक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान दोस्तीया दक्षिणी मोहम्मदपुर निवासी अर्जुन माझी के रूप में की गई है . गिरफ्तार पियक्कड़ के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है .
चौथे दिन भी जारी है हड़ताल थाली पीट कर किया विरोध पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए
एसिड कांड का अभियुक्त धराया, भेजे गए जेल पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए
फायर फाइटिंग कार्यशाला का आयोजन हुआ पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक पटेल ने राज किशोर गुप्ता से साक्षात्कार लिया जिसमे उन्होंने बताया की वे समाज के लिए हमेशा खड़ा रहे वैसा मुखिया को चुनना चाहते हैं। उनके गाँव में अभी तक कुछ ख़ास विकास नहीं हुआ है। पहले जो मुखिया थे उनसे जनता खुश नहीं है। उनका कहना है की ग्रामसभा में जनता से कोई राय नहीं लेते है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सीतामढ़ी- रीगा में मानवता हुई शर्मसार, महिला के शव को नोचता रहा आवारा कुत्ता, अधिकारी बना लापरवाह, रीगा रक्सौल रेल खंड में रीगा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला के ट्रेन से कटकर मौत हो गई, घटना के 2 घंटे बाद भी ना तो स्थानीय प्रशासन पहुंची ना ही रेल प्रशासन ने इसकी सुधि ली, लिहाजा आवारा कुत्ते शव को बेरहमी से नोचता रहा। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पुरनहिया----- बेदौल बाज गांव के वार्ड 10 में अचानक लगी आग से करीब दो दर्जन आवासीय घर जलकर राख हो गया . घटना अपराहन करीब 11:30 बजे की बतायी जा रही हैं . जब हरिजन बैठका के पास आग की लपटें देख आसपास के लोग दौड़ पड़े . आग की लपटें इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते आसपास के करीब दो दर्जन घरों को अपने चपेट में ले लिया . ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जाने का प्रयास किया जा रहा था . इसी बीच सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया . जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पीड़ित परिवारों का घर जलकर पूरी तरह राख हो चुका था . पीड़ित परिवारों में बालगीर पासवान,रउदी पासवान,राजकरण पासवान,भरत पासवान,लाल पासवान,दसई पासवान,राजकुमार पासवान सहित 24 परिवार शामिल है .
प्रेस क्लब का शिष्टमंडल मिले प्रभारी जिलाधिकारी और एसपी से, अपनी तीन सूत्री मांगों से संबंधित पत्र को सौंपे,
सुगौली चीनी मिल के समीप महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पड़ताल में जुटी पुलिस
