जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित राधा कृष्ण सभा कक्ष में मोतीझील के विकास हेतु पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर मोतीझील का विकास करे। उन्होंने नगर कार्य पालक पदाधिकारी को निर्देशित किया कि चिन्हित जगहों पर वाहन पार्किंग के निर्माण का कार्य अविलम्ब शुरू करे। साथ ही साथ कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण को भी निर्देश दिया गया, उन्होंने कहा कि मोतीझील के विकास हेतु जो भी योजनाएं हैं उसको अविलंब शुरू किया जाए यदि किसी विभाग से योजनाओं की सहमति लेनी है उस पर अविलंब सहमति ले कर कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने नगर कार्यपालक पदाधिकारी को निदेश दिया कि शहर में जहां-जहां डिवाइडर की आवश्यकता है उसकी सूची भेजी जाए तथा उसका निर्माण कार्य शुरू किया जाए। सरकारी दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग का कार्य कराने का निर्णय लिया गया। सभी विभागों की बारी-बारी से समस्याओं को सुना गया तथा उस पर उसका निराकरण करने हेतु अवश्यक निदेश दिया गया। वही मोतीझील के बचे हुए अतिक्रमण को पुनः हटाने का आदेश संबंधित पदाधिकारी को जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के संयुक्त तत्वाधान में होली पर्व एवं शब - ए - बारात पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त ब्रीफिंग किया गया। जिसमें उप विकास आयुक्त सभी अनुमंडल पदाधिकारी सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, तथा सभी थानाध्यक्ष एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारीयो को होली पर्व एवं सब - ए - बरात पर्व की शुभकामना देते हुए होली एवं सब - ए - बरात पर विधि व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,, उन्होंने कहा कि इस दौरान छोटी-छोटी घटनाओं पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है। संयुक्त आदेश का पालन सख्ती से किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष शांति समिति की बैठक कर उसका प्रतिवेदन अविलंब भेजा जाय। वही उन्होंने कहा की होली के दिन अश्लील गाने एवं डीजे पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए अगर इस तरह की कहीं से शिकायत मिलती है तो उस डीजे मालिक के ऊपर सख्ती से कार्रवाई करते हुए एफ आई आर दर्ज किया जाय । ऐसे तो बिहार में पूर्ण शराबबंदी है फिर भी होली के अवसर पर कुछ शरारती तत्वों तथा असामाजिक तत्वों द्वारा नशे का सेवन कर आवंचित हरकत करने की संभावना है अतः इन शरारती तत्वों पर नजर रखते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। शराब बनाए जाने , शराब पीने वाले पर रोक लगाने हेतु कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। वही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में गस्ती लगातार करते रहे अगर इस तरह की कोई सूचना मिलती है तो शक्ति से निपटा जाएगा। अगर किसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोई घटना होती है तो इसकी जबाबदेही तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। वही जिलाधिकारी ने कहा कोविड-19 संक्रमण में बढ़ोतरी देखी जा रही है दूसरे राज्यों से लोग होली में आ रहे हैं अतः इन की जांच करने हेतु विशेष व्यवस्था करने का निर्देश सिविल सर्जन मोतिहारी को दिया गया है। तथा सभी पदाधिकारी को कोविड-19 के गाइडलाइन को लोगों को अनुपालन कराने हेतु निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी जिला वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कोविड-19 के गाईड लाईन का पालन करते हुए होली मनाने की अपील की। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विश्व यक्ष्मा दिवस पर सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को यक्ष्मा पर फोरम मीटिंग का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने की

विश्व यक्ष्मा दिवस पर बुधवार को जिला स्वास्थ समिति की ओर से बैठक आयोजित की गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोतिहारी जिला स्वास्थ्य समिति जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों प्रखंड अनुश्रवण पदाधिकारियों के केयर बीएम स्वास्थ्य कर्मियों को अनमोल एप से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सुगौली में सुपर शक्ति टीएमटी सारिया द्वारा डीलर सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

लाभुकों को ससमय पूरी सहजता के साथ राशन उपलब्ध करवाये

अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जप्त किया

आगामी होली को लेकर शांति समिति की की गई बैठक आयोजित, रीगा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक संपन्न, हुआ हर हाल में डीजे न बजाने व होली मिलन समारोह का आयोजन न करने के लिए आम जनों से अपील किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सुगौली। कुरुम टोला में पुलिस ने छामेकरी कर 41 बोतल विदेशी शराब किया बरामद।