कार्यपालक सहायक की लगातार 12वा दिन हड़ताल जारी

बिहार एस टी इ टी में महात्मा गाँधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के चौदह और छात्रों का चयन

प्रोत्साहन राशि भुगतान को ले लगा कैंप

पर्व में उपद्रव मचाने वालों की खैर नही -डीएसपीे

सैकड़ों बोतल से ज्यादा शराब के साथ एक शातिर गिरफ्तार, एक भागने मे सफल

भैक्शीन कुरियर संघर्ष के कर्मीयो ने सीएचसी पर दिया धरना

होली व शव ए बारात को लेकर थाना प्रभारी में शान्ति समिति की बैठक संपन्न

रामनगर प्रखंड के प्रसौनी पंचायत के प्रसौनी गांव अवस्थित खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र संगठन प. चम्पारण बेतिया के सौजन्य से आयोजित इस ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी व सहयोग परमार्थ संस्थान का था। शुक्रवार को आयोजन के पहले दिन प्रखंड के उत्तरवर्ती जनजातीय क्षेत्रों के गांवों की फुटबॉल टीमें आमने-सामने थीं। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम पंचायत राज प्रसौनी मुखिया विजय महतो व जिला पार्षद पप्पू रंजन ने गेंद मारकर किया। इन दोनों अतिथियों के साथ ही परमार्थ संस्थान के संस्थापक दिनेश मुखिया, सचिव राजेश यादव , संरक्षक सुबोध यादव , दीपक साहू , युवा प्रमुख मयूरसेन यादव , पूर्व एन.वाई वी. संजय मुखिया , सोनू कुमार आदि ने खिलाडियों से परिचय कर व हाथ मिलाकर खेल का शुभारंभ किया।

राजद द्वारा आहूत बिहार बंदी को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग को किया जाम,राजद नेता ने प्रतिक्रिया व्यक्त किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पटना में हुए विपक्ष के विधायकों के पिटाई मामले को लेकर बुधवार को मोतिहारी शहर के गांधी चौक पर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया, और बताया कि कल विधानसभा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 वापस लेने की मांग पर सभी विरोधी दलों के विधायकों के साथ मारपीट घटना हुई थी, जिसमें चम्पारण से भी जुड़े कई नेता घायल हो गए थे. वहीं राजद कार्यकर्ता इस दौरान पूरे आक्रोश में दिखे. इस संबंध में राजद के नगर अध्यक्ष ने इसे शर्मनाक बताया,, वही राजद कि महिला जिलाध्यक्ष डॉ. शबनम आसिफ ने बताया कि विधायक सशत्र पुलिस विधेयक के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे तथा मांग रख रहे थे. तभी पुलिस ने विधानसभा में घुस कर जिस तरह से विधायक की पिटाई की है वह काफी शर्मनाक है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।