Transcript Unavailable.

शिवहर (पुरनहिया)210 लोगों की हुईं कोरोना जांच

सिकरहना अनुमंडलाधिकारी ज्ञानप्रकाश के प्रयास से व स्वास्थ्य टीम की भरपूर कोशिश से 100% टीकाकरण वाला बिहार का पहला पंचायत बना बनकटवा प्रखंड का बिजवनी दक्षिणी पंचायत जहाँ 18 वर्ष से ऊपर के सभी महिला /पुरूष का टीकाकरण पूर्ण हो चुका ।

मोतिहारी जिला के पकड़ीदयाल में बंगाल टाइगर दिखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. मक्का के खेत में बैठे बाघ को देख स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को बाघ से दूर हटाने में लगी है. साथ ही पटना से आने वाली रेस्क्यू टीम का वन विभाग इंतजार कर रही है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  मक्का के खेत में बैठा है बंगाल टाइगर बताया जाता है कि सुबह में ग्रामीणों ने नगर पंचायत भवन के सामने वार्ड नंबर 15 में एक मक्के के खेत में जंगली जानवर को देखा. जिसकी खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी. वहीं, लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. स्थानीय लोगों ने शुरुआत में शोर-गुल करके बंगाल टाइगर को भगाने की कोशिश की. लेकिन वह मक्के के खेत के पास झाड़ियों में छुपा रहा. रेस्क्यू टीम का हो रहा है इंतजार डीएफओ प्रभाकर झा ने बताया कि यह बंगाल टाइगर है. जो वाल्मीकिनगर के जंगलों से भटक कर इस क्षेत्र में पहुंचा है. उन्होंने बताया कि पटना, मुजफ्फरपुर और वाल्मीकिनगर से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है. रेस्क्यू टीम के आने के बाद बाघ को ट्रैप करने का प्रयास किया जाएगा. तत्काल बाघ के गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और स्थानीय लोगों को दूर रहने की हिदायत दी जा रही है.

बिना डरें टीका लें और दूसरों को भी प्रेरित करें - माधोपुर पंचायत की मुखिया प्रीति सिंह ने टीका लेने के लिए लोगों से अपील की शिवहर, 15 जून। कोरोना वायरस की लड़ाई का सबसे बड़ा हथियार वैक्सीनेशन है। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और कारगर है। इस वैक्सीन से किसी पर का नुकसान नहीं होता है। इसलिए भयमुक्त होकर कोरोना का टीका हर व्यक्ति जरूर लगवाए। यह अपील माधोपुर छाता पंचायत की मुखिया प्रीति सिंह ने पंचायत वासियों से की है। उन्होंने कहा कुछ लोगों में वैक्सीन को लेकर गलत भ्रांतियां फैल गई है जो किसी तथ्य पर आधारित नहीं है। कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण जरूरी है। लोग बिना डरे टीका लें और दूसरों को भी टीका लेने के लिए प्रेरित करें। अफवाह में स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें प्रीति सिंह कहती हैं कोविड-19 का टीका लेकर ही अपनी जान की सुरक्षा कर सकते है। कोविड-19 में वैक्सीन ही आपकी जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि गांव के कुछ लोग जागरूकता की कमी के कारण टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। जो लोग अफवाह और भ्रांतियां फैला रहे है वे ग्रामीणों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। कोरोना से मुक्त होने के लिए कोरोना टीका अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन देने का अभियान चलाया जा रहा। टीका एक्सप्रेस भी चलाया जा रहा। उन्होंने अपील करते हुए कहा- सभी लोग निसंकोच होकर वैक्सीन लगवा लें। भयमुक्त होकर वैक्सीन लगवाएं प्रीति सिंह कहती हैं लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास आवश्यक है। जब लोग जागरूक होंगे तो टीका के महत्व को जरूर समझेंगे। उन्होंने कहा लोगों का वैक्सीन लेना अत्यंत आवश्यक है। गंभीर बीमारी से ग्रसित लोग स्वास्थ्य जांच के बाद ही वैक्सीन लें। वैक्सीन लेने के बाद हल्का बुखार के अलावा किसी तरह का कोई परेशानी नहीं होती है। वैक्सीन के बाद बुखार आता ही है, यह जरूरी नहीं है। अफवाह से दूर रहकर भयमुक्त होकर वैक्सीन लें। अन्यथा वैक्सीन के बिना सामान्य जीवन व्यतीत करना दूभर हो सकता है। गिफ्ट चाहिए तो टीका लें शिवहर जिले में टीकाकरण को बढ़ावा देने को लेकर एक अनोखी पहल की गई है। जिसके तहत टीका ले चुके लोगों को गिफ्ट दिया जा रहा। इनाम में सोने का सिक्का, गैस कनेक्शन पूरे किट के साथ, सूटकेस, स्टैंड पंखा आदि दिए जा रहे हैं। इसका मकसद शिवहर जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण को बढ़ावा देना है। यह अगले 8 सप्ताह तक प्रत्येक शनिवार को चलेगा। डाटाबेस के आधार पर लॉटरी निकाल कर चयनित व्यक्तियों को गिफ्ट दिया जा रहा है। इसलिए अगर 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं तो टीका लें, आप भी लॉटरी के माध्यम से चयनित हो सकते हैं और आपको भी गिफ्ट दिया जा सकता है। कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन - एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें। - सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें। - अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं। - आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें। - छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से

आया मॉनसून, हुआ झमाझम बारिश, घटा शब्जी का दाम, पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिये।

ट्रक चालक की मौत पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुख प्रकट, पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिये।

प0 चंपारण बेतिया जिला के बगहा नगर में लगातार 24 घंटा से अधिक बारिश होने के कारण सभी जगहों पर जलजमाव हो गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प0 चंपारण बेतिया जिला कोरोना काल में रेलवे विभाग के द्वारा कई ट्रनो का परिचालन स्थगित कर दिया गया था, तथा कई विशेष ट्रेनों का भी विशेष रूट से परिचालन कराया जा रहा था। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प0 चंपारण बेतिया जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत शिकारपूर थाना क्षेत्र के तुमकड़िया गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से एक 22 वर्षिय युवक कि मौत का मामला प्रकाश में आया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।